0
(0)

राजेश भारती की रिपोर्ट

नारायणपुर – पुलिस जिला नवगछिया व खगड़िया जिले के सीमावर्ती क्षेत्र सतीशनगर निवासी सुबे के पुर्व मुख्यमंत्री सतीश प्रसाद सिंह के निधन पर नारायणपुर में सर्वदलीय नेता व बुद्धिजीवी वर्ग के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की. सतीश बाबु के पौत्र पत्रकार सुशांत सिंह कुशवाहा व पुर्व मुखिया पृथ्वी चंन्द्र सिंह ने बताया कि एक सप्ताह पुर्व उनकी पत्नी ज्ञानकला देवी का निधन दिल्ली में हुआ था पत्नी के निधन पर सदमे में बीमार हो गए थे परिजनों द्वारा दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था. इलाज के दौरान रविवार को उनका निधन हो गया. निधन के बाद मंगलवार को पैतृक गांव सतीश नगर लाया गया.उनके निधन पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि मंटू यादव, मुखिया तनीशी सिंह, मुखिया इशो यादव,पुर्व प्रमुख अशोक यादव, पैक्स अध्यक्ष अशोक सिंह, बिजय सिंह कुशवाहा, शिक्षाविद महेंद्र सिंह, सकलदेव सिंह , रमेश कुमार उर्फ पप्पू सिंह, पुर्व प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव, रामू भगत, दिनेश यादव, कांग्रेस नेता अयूब अली,बसपा नेता हैदर अली, मुखिया नरेंद्र कुमार, भाजपा नेता कुमार गौरव, राजद नेता पवन यादव, कांग्रेस नेता कुंदन यादव सहित अन्य ने शोक संवेदना व्यक्त किया.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: