Category Archives: भागलपुर

खरीक: बगजान तटबंध ध्वस्त कोसी का पानी तटीय इलाकों की ओर फैलने लगा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक: कोसी नदी का जलस्तर घटने और लगातार हो रहे भीषण कटाव से शनिवार की रात बगजान तटबंध तकरीबन 25 मीटर के दायरे में ध्वस्त हो गया. तटबंध ध्वस्त होने से कोसी नदी में बाढ़ का पानी खरीक और नवगछिया की ओर तेज रफ्तार से बढ़ने लगा है.तटबंध ध्वस्त होने से तटीय गांवों में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है जिससे ग्रामीणों में दहशत हैदर्जनों गांव होंगे प्रभावितकोसी पर बना बगजान बांध खरीक और नवगछिया अनुमंडल मुख्यालय समेत दर्जनों गांव को कोसी बाढ़ की त्रासदी से बचाने में सुरक्षा कवच का काम करता है. मुख्य तटबंध ध्वस्त हो जाने से अनुमंडल के दर्जनों गांव पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. गनीमत है ठीक उसी के जलस्तर में कमी आई […]

भागलपुर के डीएम का फर्जी ईमेल आइडी बनाकर गोपालपुर के बीडीओ से मांगे इतने रुपये GS NEWS

Barun Kumar Babul0

साइबर अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। एक दिन पूर्व बांका डीएम का फर्जी फेसबुक मामले का पता चला था भागलपुर – जिले में साइबर ठगों की सक्रियता बढ़ गई है। छोटे-मोटे लोगों की जगह अब बड़े अधिकारियों के नाम से फर्जी ईमेल आइडी बनाकर रुपये की मांग की जा रही है। ताजा मामला डीएम से जुड़ा है। डीएम प्रणव कुमार के नाम से साइबर ठगों ने फर्जी ईमेल आइडी बनाकर गोपालपुर के बीडीओ से रुपये की मांग की गई है। डीएम के आदेश पर जिला नजारत शाखा के प्रभारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने जोगसर थाने में अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आइटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। ईमेल मिलते […]

नवगछिया में श्री श्याम भक्त मंडल का चुनाव संपन्न, अध्यक्ष बने रवि तो वरुण सचिव GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के सामाजिक सह भक्ति आयोजन की संस्था श्री श्याम भक्त मंडल का 3 वर्षीय चुनाव स्थानीय मारवाड़ी विवाह भवन में चुनाव अधिकारी संस्था के संस्थापक शंभू रुंगटा एवं वरिष्ठ सदस्य प्रदीप जैन के नेतृत्व में संपन्न हुआ । इसकी जानकारी देते हुए मंडल के मीडिया प्रभारी अशोक केडिया ने बताया कि सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए रवि सर्राफ एवं सचिव पद के लिए वरुण केजरीवाल तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए रॉकी भरतिया को चुना गया । पूर्व कमेटी को भंग कर नई कमेटी का चयन किया गया वहीं इस चुनाव प्रक्रिया में श्री श्याम भक्त मंडल के सभी पदाधिकारी के अलावा सभी सदस्य मौजूद थे । Barun Kumar Babul

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव में बेरोजगारी को बताया बड़ा मुद्दा, कही ये बात GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 का समय नजदीक आते ही राजनीतिक सरगर्मिंयां तेज हो गई हैं। सत्ता पक्ष एनडीए और विपक्ष महागठबंधन सभी अपने-अपने चुनावी मुद्दों को जनता के बीच ले जाने की तैयारी जोरशोर से शुरू कर दी है। वहीं एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी की ओर से मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी को बड़ा मुद्दा बताया है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा है कि बेरोजगारी बड़ा मुद्दा है। हर जात धर्म के युवा सरकार प्रदत्त बेरोजगारी से तंग हैं। बिहार के युवा इस बार विकास, अच्छी शिक्षा, चिकित्सा, विधि व्यवस्था और रोजगार के मुद्दे पर युवा सरकार चुनेंगे। वह सरकार जो युवाओं के सपनों आकांक्षाओं और अपेक्षाओं को पूरा करना जानती […]

बड़ी राहत! बिहार के कैंसर मरीजों को अब 22 से IGIMS में ही मिलेगी आधुनिक इलाज की सुविधा GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार के कैंसर मरीजों  को अब पटना में ही सभी आधुनिक इलाज की सुविधा उपलब्ध होगी। यह सुविधा अगले सप्ताह 22 सितंबर से मिलने लगेगी। इससे मरीजों को काफी सहूलियतें मिलेंगी।  बहुप्रतीक्षित आईजीआईएमएस के स्टेट  कैंसर सेंटर  का उद्घाटन 22 सितंबर को होगा। इससे कई सालों से कैंसर मरीजों का इंतजार खत्म हो जाएगा। राज्य का पहला कैंसर सेंटर होगा खासबताया गया है कि 136 करोड़ के कैंसर के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल पर अबतक 113 करोड़ खर्च किये जा चुके  हैं। इसमें एक ही छत के नीचे मरीजों को सभी प्रकार की जांच से लेकर इलाज की सुविधा मिलेगी। राज्य का पहला कैंसर सेंटर होगा, जहां पेट सीटी स्कैन, एमआरआई, सीटी स्कैन, लीनियर एस्केलेटर, सीडी लर्निंग सिस्टम जैसे उपकरण मौजूद […]

गोपालपुर: पूर्व प्रखंड प्रमुख स्व रामचन्द्र बाबू की पुण्यतिथि मनाई गई GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोपालपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख स्व रामचन्द्र बाबू की पुण्यतिथि उनके पैतृक आवास सैदपुर में उनके कनिष्ट पुत्र नितेन्द्र सिंह उर्फ गुलाबी सिंह के द्वारा मनाया गया. इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व सांसद अनिल यादव, बिहपुर के पूर्व विधायक ई कुमार शैलेन्द्र, विपिन चौधरी, अंजनी चौधरी, अधिवक्ता अजीत कुमार, नवगछिया भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव चौधरी, गोपालपुर मंडल अघ्यक्ष पंकज शर्मा, रंजीत झा,कांग्रेस के शंकर सिंह अशोक, पं अत्यानंद झा,बाल्मिकी कुँवर सहित बडी संख्या में लोगों की मौजूदगी देखी गई. Barun Kumar Babul