Category Archives: भागलपुर

Noimg

आपातकाल विषय पर संगोष्ठी आयोजित, लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में गांधी शांति प्रतिष्ठान केंद्र में देश में लगाए गए आपातकाल की याद में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जेपी सेनानी मंच के बैनर तले आयोजित हुआ, जिसका विषय था—‘आपातकाल: लोकतंत्र पर संकट और वर्तमान संदर्भ’। इसमें 1975 में लागू किए गए आपातकाल के प्रभावों और आज की राजनीतिक परिस्थिति के बीच तुलना की गई। संगोष्ठी की अध्यक्षता गांधी शांति प्रतिष्ठान के अध्यक्ष एवं समाजसेवी प्रकाश चंद्र गुप्ता ने की। उन्होंने इस आयोजन को लोकतांत्रिक चेतना को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि जेपी आंदोलन की प्रेरणा आज भी उतनी ही प्रासंगिक है जितनी उस समय थी। वक्ताओं ने 1975 के आपातकाल को ‘लोकतंत्र की हत्या’ करार देते हुए युवाओं […]

Noimg

जगदीशपुर में श्रावणी मेला को लेकर सीओ ने अतिक्रमण हटाने का दिया निर्देश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के जगदीशपुर में श्रावणी मेला को लेकर अंचलाधिकारी रजनीश कुमार ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। उन्होंने अंचल गार्ड के साथ जगदीशपुर बाजार का निरीक्षण किया और सड़क पर अतिक्रमण कर दुकान लगाए सभी दुकानदारों को निर्देश दिया कि वे तत्काल अतिक्रमण खाली करें। सीओ ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जो दुकानें मुख्य सड़क या नाले के ऊपर लगी हैं, उन्हें अविलंब हटाया जाए, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह कदम इसलिए उठाया जा रहा है ताकि भागलपुर से बासुकीनाथ जाने वाले कांवरियों को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो। गौरतलब है कि हर वर्ष श्रावणी मेले के अवसर पर भागलपुर गंगा घाट से लाखों कांवरिए जल भरकर पैदल बासुकीनाथ मंदिर तक यात्रा […]

Noimg

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण एवं मतदान केंद्र युक्तिकरण को लेकर डीएम ने की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के समीक्षा भवन में बुधवार को जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 एवं मतदान केंद्रों के युक्तिकरण को लेकर बुलाई गई थी। इसमें जिले के सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) शामिल हुए। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने हेतु पूरी गंभीरता और तत्परता से कार्य किया जाए। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि 1 जुलाई 2025 निर्धारित की गई है, जिसके आधार पर यह विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम 25 जून से शुरू होकर […]

Noimg

28 जून को वार्ड 10 में प्रातः 7:00 बजे से संध्या 5:00 बजे तक होगा मतदान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के समीक्षा भवन में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित संवाददाता सम्मेलन के दौरान जिलाधिकारी ने बताया कि 28 जून 2025 को नगर निकाय के उपचुनाव के अंतर्गत भागलपुर नगर निगम के वार्ड नंबर 10 में प्रातः 7 बजे से संध्या 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। वार्ड 10 में कुल 8 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसके लिए जोनल मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी आठ मतदान केन्द्रों के लिए पोलिंग पार्टी बनाई गई है। स्वतंत्र, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव कराने को लेकर सभी प्रकार की तैयारी की गई है। DESK2025

Noimg

ब्राह्मण समाज की उपेक्षा पर समन्वय समिति ने सौंपा ज्ञापन, धार्मिक न्यास परिषद में प्रतिनिधित्व न मिलने पर जताया आक्रोश ||GS NEWS

DESK20250

पटना : संपूर्ण ब्राह्मण समन्वय समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारतीय जनता पार्टी और जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी नेतृत्व को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल, संगठन महामंत्री भिखु भाई दालसानिया तथा जेडीयू विधान परिषद के सचेतक संजय गांधी को सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से प्रतिनिधिमंडल ने धार्मिक न्यास परिषद सहित विभिन्न सरकारी निकायों में ब्राह्मण समाज की उपेक्षा और अनदेखी पर गहरा रोष व्यक्त किया। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज—जैसे कि कान्यकुब्ज, मैथिल, शाकद्वितीय, गोस्वामी, भट्ट, महापात्र, टिकुली आदि समुदायों—को किसी भी स्तर पर प्रतिनिधित्व नहीं दिया गया है, जिससे समाज में गहरा आक्रोश और क्षोभ है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि धार्मिक न्यास परिषद जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में एक भी […]

Noimg

पीरपैंती के अम्मा पाली में मनरेगा योजना के तहत बने खेल मैदान का हुआ उद्घाटन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड अंतर्गत अम्मा पाली गांव स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में मनरेगा योजना के तहत बने खेल मैदान का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, शिक्षकों, ग्रामीणों और बच्चों की सक्रिय भागीदारी रही। इस अवसर पर कार्यक्रम पदाधिकारी देवेश कुमार गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि अमरेंद्र सिंह झूम्पा, पीटीए के अरुण कुमार, पंकज कुमार, राजीव कुमार, उपमुखिया प्रतिनिधि हिरदेश यादव, मोहित सिंह, कन्हैया सिंह, वार्ड सदस्य रोहित पासवान, मनोज पासवान, जितेंद्र पंडित, प्रभारी प्रधानाध्यापक सिकंदर पासवान, कुंदन कुमार, वार्ड प्रतिनिधि सुजीत पोद्दार, पूर्व वार्ड सदस्य पप्पू पंडित सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। नव निर्मित इस खेल मैदान में बास्केटबॉल, बैडमिंटन, वॉलीबॉल जैसी खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। […]

Noimg

पीरपैंती अपहरण कांड में नया मोड़, जमीन विवाद में उलझती दिखी पूरी कहानी, सिटी एसपी ने की गहन जांच ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिला के पीरपैंती थाना क्षेत्र के चर्चित कांड संख्या 229/25 में दर्ज अपहरण की प्राथमिकी अब नया मोड़ लेती नजर आ रही है। अपहरण के आरोप और शिकायत के पीछे जमीन विवाद की परतें खुलती दिख रही हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए खुद सिटी एसपी शुभांक मिश्रा बुधवार को पीरपैंती पहुंचे और जांच की कमान अपने हाथ में ली। सिटी एसपी ने सबसे पहले एसडीपीओ कार्यालय में अपहरण के सूचक सुदीप कुमार सिंह से बातचीत कर उनका बयान दर्ज किया। इस दौरान एसडीपीओ-2 अर्जुन गुप्ता, केस के जांचकर्ता अविनाश राय तथा सबसे पहले मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी आरएन सिंह भी मौजूद थे। सिटी एसपी ने सुदीप की मां और पत्नी से भी अलग से पूछताछ की। […]

Noimg

सुल्तानगंज पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद कर दो तस्करों को किया गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद की है। पहली कार्रवाई मसदी पंचायत स्थित राज गंगापुर गांव में की गई, जहां अंकुश कुमार साह के घर के पास बने बासा (झोपड़ी) में छिपाकर रखी गई विभिन्न ब्रांड की 141 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं दूसरी कार्रवाई कमरगंज पंचायत के जहांगीर गांव में की गई, जहां से पुलिस ने 8 लीटर देसी शराब जब्त की। साथ ही 200 लीटर अर्धनिर्मित देसी शराब बनाने की सामग्री को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में शराब तस्कर अंकुश कुमार साह और झंटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद दोनों […]

Noimg

जगदीशपुर में श्रावणी मेला को लेकर अतिक्रमण हटाने का निर्देश, सीओ ने स्वयं संभाली कमान ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : श्रावणी मेला की तैयारी के तहत जगदीशपुर अंचलाधिकारी रजनीश कुमार ने अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने अंचल गार्डों के साथ जगदीशपुर बाजार का भ्रमण किया और सभी दुकानदारों को अतिक्रमण खाली करने का सख्त निर्देश दिया। सीओ ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि जो भी दुकान मुख्य सड़क या नाले पर अवैध रूप से लगी हुई है, उसे तुरंत हटा लें। अन्यथा प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई की जाएगी और अतिक्रमण बलपूर्वक हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि भागलपुर से बासुकीनाथ की ओर जाने वाले कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सड़क मार्ग को अतिक्रमणमुक्त बनाया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रत्येक वर्ष श्रावणी मेला के अवसर पर भागलपुर गंगा घाट से […]

Noimg

स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगिता) विषय पर भागलपुर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा शनिवार को टेन कोर्ट बिल्डिंग स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल, व्यवहार न्यायालय परिसर में “स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगिता) की स्थापना एवं क्षेत्राधिकार” विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, भागलपुर राजेश नारायण सेवक पाण्डेय ने की। अपने संबोधन में उन्होंने बताया कि स्थायी लोक अदालत (जन उपयोगिता) की स्थापना विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम, 1987 की धारा 22-बी के अंतर्गत की जाती है। इसका मुख्य उद्देश्य जन उपयोगी सेवाओं से संबंधित विवादों का त्वरित, प्रभावी और सुलभ समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार राज्य के विभिन्न जिलों में स्थायी लोक अदालतों की स्थापना […]