Category Archives: भागलपुर

Noimg

पीरपैंती में भीषण सड़क हादसा, अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के पीरपैंती बाजार स्थित जिक्छों पोखर के समीप गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने एक टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में सवार कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों में कालीप्रसाद निवासी मो. आजीम के पुत्र मो. शाहिद की हालत गंभीर बताई जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे में शाहिद के चेहरे पर गंभीर चोटें आई थीं, जिससे उनकी स्थिति बेहद चिंताजनक हो गई थी। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने मानवता का परिचय देते हुए सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। राहत एवं […]

Noimg

अजगैवीनाथ धाम ने बांका को 3-1 से हराया, फाइनल में बनाई जगह || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित अजगैवीनाथ धाम में शहर के बीचों-बीच कृष्णानंद सूर्यमल मैदान में आयोजित कुमार अमरेन्द्र मोहन उर्फ पिंकू दा मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में अरुण स्पोर्ट क्लब अजगैवीनाथ धाम ने बीएफसी बांका को 3-1 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। मुकाबले का उद्घाटन मुख्य अतिथि लोजपा युवा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार एवं आयोजक समिति के सदस्यों ने फीता काटकर तथा फुटबॉल को किक मारकर किया। उद्घाटन के बाद शुरू हुए मैच में शुरुआत से ही अजगैवीनाथ धाम की टीम का दबदबा देखने को मिला। पहले हाफ में ही टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में बांका की टीम ने वापसी करने के लिए लगातार प्रयास […]

Noimg

कसमाबाद गांव में दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का समापन, दिल्ली के यश कुमार बने विजेता || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड अंतर्गत कसमाबाद गांव में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य पर श्री श्री 108 मकेश्वरनाथ महादेव मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का भव्य समापन किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में ग्रामीणों व खेल प्रेमियों की भीड़ दंगल देखने के लिए उमड़ी। दंगल प्रतियोगिता के अंतिम दिन कार्यक्रम का उद्घाटन थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार, नवगछिया भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रवि सुमन कुमार उर्फ अरुण मंडल, मुखिया अरविंद कुमार, मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर Kumar, पूर्व नगर सभापति प्रत्याशी जवाहरलाल मंडल, पूर्व नगर उपसभापति मनोज यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। आयोजकों ने बताया कि प्रतियोगिता में बिहार और झारखंड सहित […]

Noimg

भागलपुर में मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पांच आरोपी गिरफ्तार; 20 अर्धनिर्मित पिस्टल बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र स्थित रहमत बाग में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस संयुक्त कार्रवाई में बंगाल एसटीएफ, बिहार एसटीएफ और भागलपुर पुलिस की टीम शामिल रही। छापेमारी के दौरान पुलिस ने हैंडलूम की आड़ में संचालित अवैध हथियार निर्माण इकाई का खुलासा किया। मौके से 20 अर्धनिर्मित पिस्टल, लेथ मशीन, ड्रिल मशीन समेत हथियार बनाने में उपयोग किए जाने वाले कई उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद सद्दाव, मोहम्मद शमशेर आलम, मोहम्मद असलम (निवासी मुंगेर) तथा मोहम्मद मुनाजिर (निवासी नाथनगर) को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार यहां तैयार किए जा रहे अवैध […]

Noimg

पुरानी रंजिश में चली गोली, सुलतानगंज कांड में तीन गिरफ्तार; देसी कट्टा व कारतूस बरामद || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र में 16 फरवरी को हुई गोलीबारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए नामजद तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त हथियार और कारतूस भी बरामद किए हैं। जानकारी के अनुसार 16 फरवरी को मदन यादव को गोली मार दी गई थी। गोली उनके कंधे में लगी, जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान मदन यादव ने पुलिस को अपना बयान दिया, जिसके आधार पर कार्रवाई शुरू की गई। घायल के बयान पर विनोद यादव, पिंकू यादव और निकेश यादव के खिलाफ सुलतानगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए […]

Noimg

सोए परिवार पर देर रात हमला, कई घायल; गंभीर हालत में मायागंज रेफर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले में चौसा बाजार से पहले एचपी पेट्रोल पंप के समीप देर रात मारपीट की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें एक ही परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। घायलों की पहचान शीला देवी (पति – विजेंद्र सिंह), चूड़ी सिंह (पिता – विजेंद्र सिंह) और विजेंद्र सिंह (पिता – स्वर्गीय बाबू सिंह) के रूप में हुई है। घटना में उनकी बेटी और दामाद के भी घायल होने की जानकारी मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल परिवार पिछले करीब दो महीनों से पेट्रोल पंप के पास दवा-जड़ी-बूटी की दुकान लगाकर वहीं रह रहा था। इसी दौरान उनके ही गांव के कुछ लोगों ने अचानक हमला […]

Noimg

सबौर के भिट्टी गांव में महादंगल का समापन, कई राज्यों के पहलवानों ने दिखाया दमखम, दंगल देखने उमड़ी भीड़ || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के सबौर प्रखंड अंतर्गत भिट्टी गांव में आयोजित दो दिवसीय महादंगल का समापन उत्साह और रोमांच के माहौल में संपन्न हुआ। गांव के ऐतिहासिक जोड़ा महादेव प्रांगण में आयोजित इस पारंपरिक दंगल में दूर-दराज क्षेत्रों के साथ-साथ कई राज्यों से पहुंचे पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दमखम का शानदार प्रदर्शन किया। दंगल के अंतिम दिन सुबह से ही दर्शकों की भारी भीड़ मैदान में जुटने लगी थी और दोपहर तक पूरा दंगल स्थल दर्शकों से खचाखच भर गया। समापन दिवस पर कई रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए, जिनमें स्थानीय और बाहरी राज्यों के पहलवानों ने हिस्सा लिया। हर दांव-पेच पर दर्शकों की तालियों और उत्साहवर्धन से पूरा मैदान गूंजता रहा। आयोजकों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए […]

Noimg

समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी निकली अफवाह, एसपी सिटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : भागलपुर शहर स्थित संवेदनशील समाहरणालय परिसर को बम से उड़ाने की ई-मेल से मिली धमकी आखिरकार अफवाह साबित हुई। इस सूचना के बाद पूरे दिन प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा रहा और जिला प्रशासन तथा पुलिस अलर्ट मोड में नजर आई। जानकारी के अनुसार, अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए एक ई-मेल में समाहरणालय परिसर को निशाना बनाने की बात कही गई थी। समाहरणालय परिसर में डीएम कार्यालय, डीडीसी कार्यालय, समीक्षा भवन सहित कई महत्वपूर्ण सरकारी शाखाएं संचालित होती हैं। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एहतियातन पूरे परिसर को खाली करा लिया गया तथा आम लोगों और कर्मियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वॉड की टीम ने परिसर […]

Noimg

भागलपुर की प्रतिभाओं को मिलेगा वैश्विक मंच, वेब सीरिज ‘संजीदगी: एक प्रयोग’ की घोषणा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर : स्थानीय कलाकारों और रचनात्मक प्रतिभाओं के लिए भागलपुर में एक बड़ी पहल की शुरुआत हुई है। चर्चित शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय सिंह की लेखनी से तैयार वेब सीरिज ‘संजीदगी: एक प्रयोग’ की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। यह वेब सीरिज आज के युवा वर्ग को एक मजबूत सामाजिक संदेश देने वाली मर्मस्पर्शी कहानी पर आधारित बताई जा रही है। निर्माताओं के अनुसार, कहानी एक ऐसे युवक की छोटी-सी नासमझी के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी वजह से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ता है। इस रचना को युवाओं के लिए एक “वेक-अप कॉल” के रूप में प्रस्तुत किया जा रहा है, क्योंकि अक्सर युवा लापरवाही को बेफिक्री या बिंदासपन समझ बैठते हैं।  1 मार्च […]

Noimg

एटीएम कार्ड बदलकर 77 हजार की ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, जोगसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर 77 हजार रुपये की अवैध निकासी करने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक भागलपुर के निर्देश पर की गई। जानकारी के अनुसार, बांका निवासी अरविंद पासवान ने जोगसर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी कि मानिक सरकार चौक स्थित एसबीआई एटीएम में पैसे निकालने के दौरान अज्ञात व्यक्तियों ने उनका एटीएम कार्ड बदल लिया और बाद में उनके खाते से 77 हजार रुपये की अवैध निकासी कर ली। शिकायत के आधार पर जोगसर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। कांड के त्वरित उद्भेदन एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए नगर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह की निगरानी […]