Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर जगदीशपुर अंचल अधिकारी पर सीजीएम कोर्ट में नालसी मुकदमा दायर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में जमीन विवाद से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जिसमें जगदीशपुर के अंचल अधिकारी (सीओ) सतीश कुमार के खिलाफ सीजीएम कोर्ट में नालसी मुकदमा दायर किया गया है। मानिक सरकार घाट रोड निवासी तपन विश्वास ने भागलपुर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता आलय बनर्जी के माध्यम से यह मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि सुप्रीम कोर्ट तथा भागलपुर के सब जज द्वारा पारित आदेश के बावजूद अंचल अधिकारी ने कथित रूप से आदेश की अवहेलना करते हुए विपक्षी पक्ष से तालमेल कर करीब 87 कट्ठा मूल्यवान जमीन का म्यूटेशन कर रसीद विपक्षियों के नाम जारी कर दी। मामले में अंचल अधिकारी सतीश कुमार के साथ नूतन मिश्रा सहित अन्य लोगों को भी आरोपी बनाया गया है। प्रकरण […]

Noimg

शिक्षा विभाग ने रोमांचक मुकाबले में एसबीआई को हराया, चंदन सिंह बने मैन ऑफ द मैच || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।विभागीय क्रिकेट लीग के दूसरे मुकाबले में रविवार को एजुकेशन-11 और एसबीआई-11 के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया, जिसमें शिक्षा विभाग की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। शिक्षा विभाग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 127 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसबीआई की टीम 15 ओवर में 5 विकेट खोकर केवल 100 रन ही बना सकी। शिक्षा विभाग के गेंदबाजों ने अनुशासित गेंदबाजी करते हुए विपक्षी टीम को बड़े शॉट खेलने का मौका नहीं दिया। टीम की सधी हुई बल्लेबाजी और प्रभावी गेंदबाजी के दम पर शिक्षा विभाग ने मुकाबला अपने नाम कर लिया। मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के […]

Noimg

भागलपुर में डिलीवरी बॉय ने दे दी जान, जांच में जुटी पुलिस || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रेकाबगंज इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां डिलीवरी सेवा में कार्यरत एक युवक ने किराये में जान दे दी । मृतक की पहचान बांका जिले के फुलीडुमर प्रखंड के कदुआ गांव निवासी वरुण यादव के पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दीपक कुमार पिछले कई महीनों से भागलपुर में रहकर डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था और रेकाबगंज स्थित किराये के कमरे में अकेले रहता था। परिजनों के अनुसार, उसकी बहन पिछले दो दिनों से लगातार फोन कर रही थी, लेकिन कॉल रिसीव नहीं होने पर परिवार को चिंता हुई। इसके बाद एक रिश्तेदार को कमरे पर भेजा गया। मौके पर पहुंचकर दरवाजा […]

Noimg

महाशिवरात्रि को लेकर बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में होगा भव्य आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर स्थित बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर परिसर में महंत शिवनारायण गिरी की अध्यक्षता में आयोजित प्रेस वार्ता में महाशिवरात्रि के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। बताया गया कि इस अवसर पर बाबा बूढ़ानाथ महादेव का भव्य श्रृंगार, आरती एवं भजन संध्या स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए विशेष अभिषेक की व्यवस्था की गई है, जिसमें गंगाजल, लगभग पांच क्विंटल दूध, 50 किलोग्राम गन्ने का रस तथा छप्पन प्रकार के भोग अर्पित किए जाएंगे। मंदिर की भव्य सजावट हेतु कोलकाता से विभिन्न प्रकार के फूल मंगाए जा रहे हैं, जिनसे बाबा का दिव्य श्रृंगार किया जाएगा। अत्यंत प्राचीन इस मंदिर के […]

Noimg

तिलकामांझी में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, ईसाई रीति से दफनाने पर अड़ा परिवार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। तिलकामांझी थाना क्षेत्र के सुरखीकल काली मंदिर के समीप एक युवक के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई। सौरभ कुमार तांती की मृत्यु के बाद उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया को लेकर परिवार और स्थानीय लोगों के बीच मतभेद सामने आया, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र का माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक के परिजनों का कहना था कि सौरभ लंबे समय से ईसाई धर्म को मानते थे, इसलिए परिवार ने ईसाई परंपरा के अनुसार शव को दफनाने का निर्णय लिया। वहीं, मोहल्ले के कुछ लोगों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि सौरभ हिंदू समाज से जुड़े थे, इसलिए उनका अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार किया जाना चाहिए। दोनों पक्षों के बीच […]

Noimg

पुलवामा शहीद रतन ठाकुर को विधायक ने दी श्रद्धांजलि, प्रतिमा पर अर्पित किए पुष्प || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। पुलवामा आतंकी हमले की सातवीं बरसी पर 14 फरवरी को कहलगांव विधायक सुभानंद मुकेश ने भागलपुर के शहीद रतन ठाकुर की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उन्होंने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि 14 फरवरी 2019 का दिन देश कभी नहीं भूल सकता, जब कायराना आतंकी हमले में देश ने अपने 40 वीर जवानों को खो दिया था। विधायक ने कहा कि पुलवामा हमले के शहीदों का बलिदान राष्ट्र के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगा और देशवासी उनके त्याग को हमेशा याद रखेंगे। ज्ञात हो कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में भागलपुर के मदरगंज निवासी जवान रतन ठाकुर भी शहीद हुए थे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम […]

Noimg

महाशिवरात्रि पर दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय हुआ माहौल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर हाउसिंग बोर्ड स्थित दूधेश्वर नाथ महादेव मंदिर से भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। धार्मिक आस्था और उत्साह से भरी इस यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। कलश यात्रा की शुरुआत मंदिर परिसर से हुई, जिसमें सबसे आगे घोड़ा एवं बैंड-बाजे की आकर्षक प्रस्तुति श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रही। यात्रा के दौरान भक्तों ने जयकारों और भक्ति गीतों के साथ भगवान शिव की आराधना करते हुए नगर भ्रमण किया। मंदिर समिति के आयोजक रत्नेश सिंह ने बताया कि इस कलश यात्रा की विशेषता यह रही कि सावन मास के दौरान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के प्रत्येक घर में गंगाजल सुरक्षित रखा गया था। महाशिवरात्रि के अवसर पर […]

Noimg

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा की, सेवाओं में सुधार के दिए सख्त निर्देश || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं अस्पतालों के कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में बताया गया कि जनवरी 2026 में ‘भाव्या स्कैन एंड शेयर’ योजना के तहत रेफरल अस्पताल नाथनगर की उपलब्धि 81 प्रतिशत तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रंगरा चक की उपलब्धि 88 प्रतिशत रही, जबकि जिले का औसत 94 प्रतिशत दर्ज किया गया। इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मरीजों के वाइटल जांच की समीक्षा के दौरान पाया गया कि रेफरल अस्पताल सुल्तानगंज की उपलब्धि 91.6 प्रतिशत रही, […]

Noimg

टीएनबी कॉलेज में एबीवीपी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, छात्रों ने रखा मौन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। पुलवामा आतंकी हमले की बरसी पर शनिवार को टीएनबी महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) इकाई द्वारा शहीद जवानों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं परिषद कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया तथा दो मिनट का मौन रखकर उनकी शहादत को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ. दीपो महतो द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। इस दौरान रसायन शास्त्र विभाग के डॉ. राजीव, भूगोल विभाग की राधा मैम, शिवानी मैम सहित अन्य शिक्षक भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से पुलवामा हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई में शामिल रहे मेजर रंजीत सिंह ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए राष्ट्र सेवा, अनुशासन और देशभक्ति […]

Noimg

मैट्रिक परीक्षा 2026 को लेकर डीएम ने अधिकारियों को किया ब्रीफ, कदाचारमुक्त परीक्षा पर जोर || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। आगामी वार्षिक माध्यमिक (मैट्रिक) परीक्षा-2026 के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में शनिवार को समीक्षा भवन, भागलपुर में सभी केंद्राधीक्षकों, दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण ब्रीफिंग आयोजित की गई। परीक्षा जिले में 17 फरवरी से 25 फरवरी तक दो पालियों में आयोजित होगी। बैठक में जिलाधिकारी ने परीक्षा को कदाचारमुक्त, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) को परीक्षा अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू रखने तथा परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं होने देने का निर्देश दिया, ताकि परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशासनिक जानकारी […]