February 10, 2026
किसान पंजीकरण एवं ई-केवाईसी में तेजी लाने को लेकर बैठक आयोजित || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसान पंजीकरण एवं ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने को लेकर जिला पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उप विकास आयुक्त, जिला कृषि पदाधिकारी, जिले के तीनों अनुमंडल पदाधिकारी, तीनों डीसीएलआर सहित भागलपुर जिले के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि भागलपुर जिले में कुल 2,74,158 किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे थे, जिनका किसान पंजीकरण एवं ई-केवाईसी किया जाना आवश्यक है। अब तक 1,08,000 किसानों का पंजीकरण किया जा चुका है, जबकि 2,10,000 किसानों का ई-केवाईसी पूर्ण कर लिया गया है। शेष 1,02,000 किसानों का पंजीकरण अभी किया […]