January 18, 2026
भागलपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक को मारी गोली, हालत नाजुक || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में रविवार को ताबड़तोड़ फायरिंग की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बाइक सवार अपराधियों ने मुरारी यादव पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल मुरारी यादव को तत्काल इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अपराधियों ने मुरारी यादव पर तीन राउंड फायरिंग की और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। प्रारंभिक जांच में इस घटना के पीछे भूमि विवाद को कारण माना जा रहा है। मुरारी यादव बायपास थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और […]