Category Archives: खेल कूद

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में टीया झा ने जीता रजत पदक, बढ़ाया पूर्णिया का मान – GS NEWS

DESK 1140

मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल की छात्रा ने राज्य स्तर पर किया शानदार प्रदर्शन पूर्णिया जिले की उभरती हुई खेल प्रतिभा एवं मिल्लिया कान्वेंट इंग्लिश स्कूल, रामबाग की कक्षा 12वीं की छात्रा टीया झा ने राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल कर जिले और विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। बिहार राज्य ताइक्वांडो एसोसिएशन द्वारा आयोजित 6वीं बिहार राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2026 में टीया झा ने अंडर-17 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 31 मई से 2 जून तक आयोजित इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए प्रतिभागियों के बीच टीया ने अपनी प्रतिभा, अनुशासन और संघर्षशीलता का परिचय देते हुए रजत पदक अपने नाम किया। टीया झा […]

नृत्य कला मंदिर में खेल मंत्री श्रेयसी सिंह का अभिनंदन, कहा- सरकार, खिलाड़ी और संघ मिलकर ही बदलेंगे बिहार का खेल || GS NEWS

Chanchal Jha0

पटना । राजधानी के नृत्य कला मंदिर में मंगलवार को खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों का उत्सवपूर्ण माहौल देखने को मिला। बिहार ओलंपिक संघ और विभिन्न खेल संघों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अभिनंदन समारोह में खेल मंत्री और अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज श्रेयसी सिंह का फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया। जैसे ही मंत्री ने मंच पर कदम रखा, पूरे हॉल में तालियों और नारों की गूंज उठी। धनेश्वरी देव नंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, दानापुर के बैंड ने राष्ट्रीय गीत की धुन बजाकर माहौल को राष्ट्रमय बना दिया। खिलाड़ी, कोच और खेल संघों के पदाधिकारी समारोह में बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बिहार ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अजय कुमार ने पुष्पगुच्छ, शॉल और स्मृति चिह्न देकर खेल मंत्री का स्वागत किया। […]

Noimg

Yahoo! Hurray! : बाल भारती विद्यालय में समर कैंप का शुभारंभ, विभिन्न गतिविधियों से बच्चों का होगा मनोरंजन और विकास || GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के गौशाला रोड स्थित बाल भारती विद्यालय में समर कैंप का भव्य उद्घाटन हुआ। यह आयोजन बच्चों की गर्मी की छुट्टियों को रचनात्मक और उपयोगी बनाने के उद्देश्य से किया गया है। कैंप की शुरुआत विद्यालय के प्रशासक डी. पी. सिंह के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने समर कैंप के उद्देश्यों और महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष अजय कुमार रुंगटा, सचिव अभय प्रकाश मुनका, संयुक्त सचिव प्रवीण कुमार केजरीवाल, कार्यकारिणी सदस्य नरेश केडिया और सेवानिवृत्त एडीएम जयशंकर मंडल,प्रो० विजय कुमार ने दीप प्रज्वलन कर कैंप का विधिवत शुभारंभ किया। चार दिवसीय इस समर कैंप में कुल 250 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। इसका समापन 25 मई 2025 को किया जाएगा। उद्घाटन समारोह […]

चैती दुर्गा पूजा पर फुटबॉल मैच का भव्य आयोजन, शांति फुटबॉल क्लब भुवालपुर ने जीती फाइनल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के कहलगाँव प्रखंड स्थित ग्राम देवरी महेशपुर में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर एक शानदार फुटबॉल फाइनल मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला गाँव के राजकीय बुनियादी विद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर एस एफ सी लैलख और शांति फुटबॉल क्लब भुवालपुर के बीच हुआ। इस रोमांचक प्रतियोगिता में जीत का सेहरा शांति फुटबॉल क्लब भुवालपुर की टीम के सिर पर बंधा। इस खास अवसर पर भागलपुर सांसद श्री अजय कुमार मंडल, बिहार प्रदेश महासचिव जदयू महिला प्रकोष्ठ सुश्री अर्पणा कुमारी, भाजपा नेता श्री गौरी शंकर सिंह उर्फ कन्हाई मंडल, जिला पार्षद श्री जनार्दन आजाद, राजद नेता श्री सुभाष कुमार यादव, उपप्रमुख चाँदनी देवी, पूर्व प्रमुख श्रीमती रानी देवी, बंशीपुर पंचायत की मुखिया श्रीमती रेखा देवी और पंचायत […]

Noimg

राज्य सीनियर एकल बॉल बैडमिंटन में पुष्कर व प्रियंका विजेता || GS NEWS

DESK 1010

चैंपियनशिप का ओवरऑल खिताब वैशाली को व नवगछिया उपविजेता भागलपुर : बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के तत्वावधान में वैशाली जिला बॉल बैडमिंटन संघ द्वारा कुशवाहा आश्रम, हाजीपुर ( वैशाली ) में खेली जा रही राज्य सीनियर बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के पुरूष एकल वर्ग के फाइनल मुकाबले में नवगछिया के पुष्कर कुमार ने बाढ़ के रोहित कुमार को 35-21,35-24 से पराजित कर एवं महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में मेजबान वैशाली की प्रियंका कुमारी ने वैशाली की हीं प्रिया कुमारी को 35-26,35-30 से पराजित कर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। जबकि पुरूष वर्ग के युगल फाइनल मुकाबले में नवगछिया के अंकित व सूरज की जोड़ी ने नवगछिया के ही राजा व आशीष जी जोड़ी को 35-28,35-25 से एवं महिला वर्ग […]

Noimg

खेल एवं कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को नायिका सम्मान से किया सम्मानित || GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आज भागलपुर के समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी द्वारा खेल और कला में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली भागलपुर की बालिकाओं को नायिका सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि महिलाएं आज के समय में किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। सरकार भी उन्हें बराबरी का दर्जा दे रही है। चाहे कोई भी क्षेत्र हो, महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं और देश का मान बढ़ा रही हैं। जिलाधिकारी ने खेल और कला क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं। नायिका सम्मान कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी, […]

Noimg

नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स वीक का आयोजन || GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया : सावित्री पब्लिक स्कूल में 17 फरवरी से 20 फरवरी तक स्पोर्ट्स वीक का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान विद्यालय के स्पोर्ट्स कैम्पस में बच्चों के बीच विभिन्न खेलों की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है। प्रतियोगिता में कक्षा UKG से लेकर कक्षा 6 तक के बच्चे भाग ले रहे हैं, और इस मौके पर उनके खेल प्रदर्शन को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रतियोगिता के दौरान रिले, रनिंग, 100 मीटर रेस और अन्य विभिन्न खेलों का आयोजन किया जा रहा है। इन प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल देकर सम्मानित किया जा रहा है। स्पोर्ट्स वीक के उद्घाटन अवसर पर स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, […]

Noimg

मिरहट्टी गांव में माघी पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर दो दिवसीय दंगल प्रतियोगिता का आयोजन || GS NEWS

DESK 1010

दंगल प्रतियोगिता के विजेता मनीष पहलवान को पांच हजार रुपए एवं शिल्ड देकर किया गया पुरस्कृत भागलपुर जिले के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहट्टी पंचायत के मिरहट्टी गांव में माघी पूर्णिमा के अवसर पर दो दिवसीय मिरहट्टी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला परिषद सदस्य अरुण दास ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जन संसद के संरक्षक अजीत कुमार, वाइस प्रेसिडेंट नरेशचंद्र यादव, समाजसेवी सदानंद यादव, प्रलाद मंडल, अजय कुमार, होरिल यादव, रविंद्र यादव, रामजी यादव आदि उपस्थित थे। इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश के पहलवानों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के लिए आयोजन किया गया, जिसमें मिरहट्टी गांव के मनीष कुमार ने […]

Noimg

माघी पूर्णिमा के अवसर पर गोनू बाबा धाम में महा दंगल का भव्य आयोजन, कई राज्यों के पहलवानों ने लिया हिस्सा ||GS NEWS

DESK 1010

भागलपुर: माघी पूर्णिमा के अवसर पर भागलपुर के जगदीशपुर स्थित गोनू बाबा धाम में एक भव्य महा दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन समाजसेवी देव कुमार दुबे, मेला अध्यक्ष शालिग्राम यादव, और अखाड़े के संयोजक ललन यादव उर्फ लड्डू यादव ने किया। इस दंगल में भारत के विभिन्न राज्यों के पुरुष और महिला पहलवानों ने हिस्सा लिया। दंगल के संयोजक ललन यादव ने कहा कि गोनू बाबा की कृपा से यह प्रतियोगिता पूर्वजों से होती आ रही है, और आज यह बड़े स्तर पर आयोजित की गई है। प्रतियोगिता में कई रोमांचक मुकाबले हुए। कोका कोला पहलवान और काशी बाबा अयोध्या के पहलवानों के बीच एक दिलचस्प मुकाबला हुआ, जिसमें काशी बाबा ने कोका कोला को […]

Noimg

बिहार पुरुष बॉल बैडमिंटन टीम रवाना ||GS NEWS

DESK 1010

नवगछिया : बेलारी ( कर्नाटक ) में 6 से 9 फरवरी तक आयोजित होने वाली 70वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप ( पुरूष ) में भाग लेने वाली बिहार टीम की घोषणा कर दी गयी है। टीम की घोषणा करते हुए बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर व राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने बताया कि बिहार सीनियर पुरूष बॉल बैडमिंटन टीम को सदस्य, बिहार विधान परिषद -सह- अध्यक्ष, बिहार बॉल बैडमिंटन संघ प्रो.नवल किशोर यादव, राज्य संघ की उपाध्यक्ष -सह- भाजपा प्रवक्ता प्रो.सुहेली मेहता,मिथिलेश कुमार मंडल, संयुक्त सचिव मिताली मित्रा,रंजन कुमार गुप्ता, राकेश रंजन,पटना जिला सचिव डॉ.अरुण दयाल, नेहा रानी ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं। बिहार टीम आज जनशताब्दी सुपरफास्ट एक्सप्रेस […]