Category Archives: गोपालपुर

गोपालपुर में पंचायत चुनाव की कवायद प्रारंभ, बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी ने किया सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक ||GS NEWS

DESK 040

नवगछियागोपालपुर प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव सबसे अंतिम चरण में है। प्रखंड के बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी वीणा चौधरी ने पंचायत चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण संपन्न कराने हेतु बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में थानाध्यक्ष नीरज कुमार की मौजूदगी में सेक्टर पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित किया गया। बीडीओ ने बताया कि प्रखंड के नौ पंचायतों में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने हेतु नौ सेक्टरों में विभाजित किया गया है। सभी सेक्टरों के लिए अलग अलग पदाधिकारियों को सेक्टर पदाधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिसमें अंचलाधिकारी, प्रखंड शिक्षा व कृषि पदाधिकारी व कृषि समन्वयकों को सेक्टर पदाधिकारी बनाया गया है। बीडीओ ने बताया कि पर कुल 122 मतदान केंद्र है जिसमें 119 मतदान केंद्र 3 अस्थाई मतदान के अंद […]

गोपालपुर : साइबर ठगों ने डुमरिया के विकलांग युवक के खाते से उड़ाए 43 हजार रुपये ||GS NEWS

DESK 040

कोराना का 35 सौ रूपया देने का झांसा देकर, पे फोन से बनाया ठगी का शिकार। पीड़ित व्यक्ति ने गोपालपुर थाना में घटना के विरुद्ध दिया आवेदन। गोपालपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के एक विकलांग युवक बीते शनिवार को साइबर ठगी का शिकार हो गया। मामला तब प्रकाश में आया जब युवक को एहसास हुआ कि उनके खाते से एक मोटी रकम निकल गई है। जिसके लिए युवक थाना का चक्कर लगाने लगा। पीड़ित युवक चमक लाल मंडल के 21 वर्षीय पुत्र सच्चिदानंद मंडल है। घटना के संबंध में पीड़ित युवक ने बताया कि बीते 10 सितंबर को उनके मोबाइल नंबर 8209559521 पर सुबह के करीब 7:00 बजे मनीष कुमार नाम के किसी अज्ञात व्यक्ति ने 9832746053 नंबर से […]

गोपालपुर थाना की पुलिस नें हत्याकांड के आरोपित को गिरफ्तार किया ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर थाना की पुलिस हत्याकांड के आरोपित को गिरफ्तार किया। आरोपित तिनटंगा करारी निवासी सुनील यादव हैं। आरोपित मुकेश मंडल हत्याकांड में नामजद आरोपित हैं। जनवरी माह में बाहर शीट बहियार में मुकेश मंडल की अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दिया था। जिसमें सुनील यादव नामजद आरोपित था।गोपालपुर थाना की पुलिस ने आरोपित को घर से गिरफ्तार किया। वहीं शराब कारोबारी को भी गोपालपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपित करारी तिनटंगा निवासी बांके यादव हैं। इस संबंध में गोपालपुर थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि समकालिन अभियान के तहत आरोपित को गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनो आरोपित को जेल भेज दिया। DESK 04

गंजी अंडरवियर मामले में बोले विधायक गोपाल मंडल : सच बोलने से फाँसी नहीं हो जाएगी ||GS NEWS

Barun Kumar Babul0

तेजस ट्रेन में गंजी और अंडरवियर पहनकर घूमने वाले नीतीश के लाडले गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल ने अपनी शर्मनाक हरकत पर सफाई दी है. विधायक ने ट्रेन में कपड़े उतारकर घूमने की बात को स्वीकार किया है. उन्होंने सफाई देते हुए कहा कि वे ही गंजी और अंडरवियर में घूम रहे थे. उन्होंने कहा, ‘सच में मैं अंडरवियर पहने हुए था. मेरा पेट खराब था. ट्रेन में सवार होने के कुछ देर बाद ही मुझे बाथरूम जाना पड़ा. मैं झूठ नहीं बोलता. जो भी बोलता हूं सच बोलता हूं. ट्रेन वाली बात स्वीकार लेने से मुझे कोई फांसी नहीं हो जाएगी. पटना (राजेन्द्र नगर) से नई दिल्ली जा रही 02309 तेजस राजधानी एक्सप्रेस में नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल […]

गोपालपुर : मिलेगा स्थाई निदान होगा तटबंध का सुरक्षित निर्माण बोले मंत्री संजय झा ||GS NEWS

DESK 040

मंत्री संजय झा ने पत्रकारों को बताया कि जिस तरह से यहां पर कटाव एवं बाढ़ के लिए पिछले 10 वर्षों से काम किया गया है उसके तहत अभी तक कोई फलाफल नहीं मिल पाया है इसलिए इसके स्थाई निदान पर विशेष तौर पर ध्यान दिया जाएगा । उन्होंने भागलपुर जिला पदाधिकारी एवं प्रमंडलीय आयुक्त को जमीन अधिग्रहण के साथ-साथ गोपालपुर प्रखंड के समीप ब्रम्होतर तटबंध को भी अधिग्रहण कर उसे भी निर्माण कराने को कहा गया । उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में हमें गोपालपुर इस्माइलपुर को बाहर से बचाना है इसके लिए जो भी हमारे प्रक्रिया होगी हम पूरा करेंगे और भारत सरकार से भी इसमें सहयोग लेंगे । वही इस्माइलपुर से जानवी चौक एवं इस्माइलपुर से […]

गोपालपुर : जल जमाव की समस्या एवं रिंग बांध से बाहर व प्रखंड मुख्यालय से लेकर अन्य गांव के बीच बांध बनाने की मांग ||GS NEWS

DESK 040

गुरुवार को इस्माइलपुर से बिंद टोली रिंग बांध स्पर संख्या 2 और 3 के बीच डिमांड गांव के पास रिंग बांध के कटाव स्थल पर जल संसाधन विभाग संजय झा के द्वारा निरीक्षण किया गया । इस दौरान स्थानीय जनता और जनप्रतिनिधियों के द्वारा कई प्रकार की मांगे रखी गई स्पर संख्या 4 और 5 के बीच स्लुइस गेट बनाने की मांग की गई तथा रिंग बांध पर जाह्नवी चौक से सैदपुर बिन टोली तक पक्की सड़क बनाने की मांग भी की गई तथा रिंग बांध में बोल्डर पिचिंग कार्य कराने की. मांग की गई तथा मुखिया प्रतिनिधि मनोहर मंडल ने रिंग बांध से बाहर इस्माइलपुर पश्चिमी भीठ्ठा के ग्राम इस्माईलपुर, फुलकिया ,रामनगर, रामदिरी सहित पूर्वी भिट्ठा पंचायत के मन्धत […]

नवगछिया : तीनटंगा दियारा में कटाव को देख 50 से अधिक परिवार ने शुरू किया पलायन, सैकड़ो परिवार पलायन की तैयारी में ||GS NEWS

DESK 040

तीनटंगा दियारा में बीते 1 सप्ताह से हो रहे भीषण कटाव से दक्षिणी पंचायत के आधे दर्जन गांवों पर खतरा मंडराने लगा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक में चाय टोला और ज्ञानी दास टोला के दर्जनों बासा और घर कटाव का भेंट चढ़ चुका है। जबकि सैकड़ों घर कटाव के मुहाने पर आ चुका है। जिसे देख ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। इसके अलावा लोगों की अपनी उपजाऊ जमीन भी लगातार ही कटती जा रही है। कटाव की भयावहता को देखते हुए देव शरण दास, मणिकांत दास, ओम प्रकाश दास, ओपी मंडल, गंगा मंडल, योगिनी मंडल, मुकेश मंडल, रामदेव हरिजन, वकील हरिजन, मनोहर हरिजन, दिनेश हरिजन, जानू राजा, मिट्ठू मंडल के अलावे अब तक में इन गांव […]

गोपालपुर : गोविंद बोल भाई राधे राधे जयकारों के साथ गोसाईं गाँव में श्री कृष्ण भगवान प्रतिमा का हुआ विसर्जन ||GS NEWS

DESK 040

अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध सह नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाई गांव में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव का बुधवार की संध्या स्थानीय गोसाई गांव गंगा घाट में प्रतिमा विसर्जन के साथ ही जन्माष्टमी महोत्सव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया । बताते चलें कि सैकड़ों वर्षों से चलती आ रही परंपरा के अनुसार गोसाई गांव के ग्रामीण गंगा घाट से गंगाजल व मिट्टी लाकर श्री कृष्णा लला का पूजा अर्चना करते हैं । कृष्ण जन्माष्टमी पर पूरे गांव में हर्षोल्लास का माहौल रहता है । जन्माष्टमी पर सोमवार की रात्रि को भगवान श्री कृष्ण लाला की प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा पूजा अर्चना किया गया । मेड़ पर श्री कृष्ण लला, गणेश जी महाराज, वासुदेव जी महाराज एवं माता देवकी एवं […]