Category Archives: गोपालपुर

नारायणपुर: विधानसभा चुनाव की तैयारी की बैठक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर -प्रखंड कार्यालय के वेश्म में बुधवार को  बीडीओ सह प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी हरिमोहन कुमार ने चुनाव तैयारी को लेकर बीआरपी व सीआरसीसी के साथ बैठक के साथ समीक्षा की व विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए बैठक में कहा गया कि प्रखंड के विभिन्न गॉव में इस बार कुल एक सौ पंद्रह बूथ होगा.जिसमें 72 मुख्य बूथ और 72 सहायक बूथ होगा. कोरोना संक्रमण के कारण 72 सहायक बूथ को बढ़ाया गया है. बूथ पर  आधारभूत एवं मूलभूत सुविधा को विधालय के प्रधानाचार्य से दुरूस्त करने का निर्देश दिया गया. जिसमें रैंप,शुद्ध पेयजल,बिजली,फर्नीचर शामिल है.साथ ही कहा गया है कि जो कमी बूथ पर है उसके बारे में सात दिनों के अंदर रिपोर्ट करें जिससे सुविधा उपलब्ध कराने में […]

नारायणपुर: प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर आज आम लोगों को करेंगें सहयोग GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के मरवाड़ी ठकुरबाड़ी बलाहा में बुधवार को मंडल अध्यक्ष पवन कुमार यादव की अध्यक्षता में भाजपा कार्यकर्ता की बैठक की गई.बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष विनोद मंडल ने बताया कि  गुरुवार 17 सितंम्बर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ता चौक चौराहे की सफाई,निसहाय व बीमार लोगों के बीच फल वितरण के साथ साथ संध्या में अपने अपने गॉव के  शिवालय में 70 दिपक जला कर सफल बनाने की अपील की. मौके पर गया यादव,द्रोपदी मंडल, दिनेश यादव, राजेश यादव, शशिभूषण यादव, कुमार गौरव, मनोहर झा, प्रभू पोद्दार, रंजीत गुप्ता, शशि मंडल सहित अन्य भाजपाई मौजूद थे. Barun Kumar Babul

खरीक: सड़क पर पानी बहाने का विरोध करने पर व्यवसाई पर गोलीबारी GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक थाना से उत्तर 200 मीटर की दूरी पर सड़क पर पानी बहाने का विरोध किया तो मनचले युवकों ने खरीक बाजार के व्यवसायी राजकिशोर पोद्दार पर गोलीबारी करने की घटना को अंजाम दिया. इस संदर्भ में व्यवसाई ने बताया कि सोमवार की सुबह 1:00 बजे सुधीर पधार का पुत्र संजीव कुमार उर्फ फुचका सड़क पर गाड़ी धोनी के बहाने बेतरतीब तरीके से सड़क पर पानी बहा रहा था.सड़क पर पानी बहाने का विरोध किया तो तो आरोपित संजीव पोद्दार अन्य 5 मनचले लड़कों को साथ में लेकर बाहर आया और उसके के साथ मारपीट करने लगा. विरोध करने पर संजीव पोद्दार और उसके सहयोगी सोनू कुमार राजा कुमार ने गोली फायर कर दिया जिससे वह व्यवसाई बाल-बाल बचा. गोलीबारी […]

सदर अस्पताल का बंद रहा ओपीडी इमरजेंसी में इलाज के लिए रही लंबी कतार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

मुंगेर: सदर अस्पताल में बुधवार को ओपीडी सेवा बंद रही। इस कारण इलाज कराने आए मरीजों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सदर अस्पताल प्रबंधन की ओर से मरीजों के लिए इमरजेंसी में इलाज की वैकल्पिक व्यवस्था की गई थी। डॉ. रौशन मरीजों का उपचार कर रहे थे। लेकिन, मरीजों को चिकित्सक तक पहुंचने के लिए घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा था। डॉ. रौशन ने कहा कि सुबह दस बजे तक 80 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। ओपीडी बंद रहने के कारण इमरजेंसी में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है। तीन माह से अस्पताल में नहीं हो रहा ऑपरेशन चिकित्सकों की कमी के कारण बीते तीन माह से सदर अस्पताल में ऑपरेशन नहीं हो रहा […]

कोरोना संक्रमण: बिहार में संक्रमितों के स्वस्थ्य होने की दर 91.16% हुई, अब तक 848 की मौत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर बुधवार को बढ़कर 91.16 फीसदी हो गयी। पिछले 24 घंटे में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर में 0.2 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। एक दिन पूर्व स्वस्थ होने की दर 90.96 फीसदी थी। वहीं, 1531 नये कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी। 12 कोरोना संक्रमितों की इलाज के दौरान मौत हो गयी। साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,62,632 और मृतकों की संख्या बढ़कर 848 हो गयी। जबकि राज्य में अभी 13 हजार 526 एक्टिव मरीज हैं, जिनका इलाज किया जा  रहा है।  दो जिलों में सौ से अधिक संक्रमित मिलेराज्य के दो जिलों में एक सौ से अधिक कोरोना संक्रमितों की पहचान की गयी। इनमें पटना में सर्वाधिक 218 […]

सीएम नीतीश ने 621 करोड़ के 29 भवनों का उद्घाटन व शिलान्यास किया GS NEWS

Barun Kumar Babul0

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को 85 करोड़ के 6 भवनों का उद्घाटन और 536 करोड़ के 23 भवनों का शिलान्यास वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि पटना समाहरणालय का नया भवन बहुत ही सुंदर बनेगा। इसमें चार उद्यान व तीन सभागार होंगे। दिल्ली में बन रहे बिहार सदन भवन का निर्माण अगले माह पूरा हो जाएगा। इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से कहा कि हमलोग आश्वस्त करते हैं कि बिहार में जो काम शुरू हुआ है, उन योजनाओं को समय पर पूरा करेंगे। अमरुत योजना के तहत जो काम हैं, उसे भी तेजी से किया जाएगा। आपके द्वारा जो सुविधाएं दी गई हैं, उनके लिए हृदय से धन्यवाद देता हूं। […]

रेलवे यात्रियों के लिए अच्छी खबर! 21 से एक और ट्रेन सहरसा से दिल्ली के लिए GS NEWS

Barun Kumar Babul0

रेलवे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। सहरसा-नई दिल्ली के बीच 21 सितंबर से क्लोन ट्रेन आएगी और जाएगी। ट्रेन 18 कोच की रहेगी। इसमें 12 थ्री एसी, चार स्लीपर कोच और दो पावरकार लगे रहेंगे। समस्तीपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सरस्वती चन्द्र ने कहा कि 21 सितंबर से सहरसा, दरभंगा और जयनगर के लिए क्लोन ट्रेनें चलने से आरक्षण के लिए प्रतीक्षारत यात्रियों को कन्फर्म बर्थ पर सफर करने की सुविधा मिलेगी। क्लोन ट्रेन सहरसा-नई दिल्ली और नई दिल्ली-सहरसा के बीच प्रतिदिन चलेगी। ट्रेन पूरी तरह से आरक्षित होगी। सहरसा से क्लोन ट्रेन (02563) सुबह 5.15 खुलकर अगले दिन सुबह 5.10 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। नई दिल्ली से क्लोन ट्रेन (02564) शाम 5.50  बजे खुलकर दूसरे […]

तेजस्वी ने बिहार में बेरोजगारी और रोजगार पर नीतीश सरकार को घेरा, पूछे ये 17 सवाल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

बिहार चुनाव 2020 को लेकर नीतीश सरकार पर लगतार हमला कर रहे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बेरोजगारी, पलायन और उद्योग-धंधों को लेकरर एक बार फिर नीतीश सरकार को घेरा है।  तेजस्वी ने इन मुद्दों से संबंधित संबंधित 17 सवाल नीतीश सरकार से पूछा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकार अपना चेहरा नहीं छुपाये, राज्य के सात करोड़ युवाओं के सीने में धधक रहे इन ज्वलंत सवालों का जवाब दें। उम्मीद जताई है कि सरकार करोड़ों बेरोजगार युवाओं के भविष्य से संबंधित इन सवालों का जवाब जरूर देगी। हम बेरोज़गारी, पलायन और उद्योग-धंधों से संबंधित निम्नलिखित सवाल बिहार सरकार से पूछना चाहते हैं:- 1. देश में सबसे अधिक बेरोज़गारी बिहार में क्यों है? 15 वर्षों की एनडीए सरकार बताए […]