September 15, 2020
नवगछिया: मुमताज मुहल्ला का बुरा हाल, सड़क पर आ गया नाले का पानी, आक्रोशित लोग पहुंचे नपं कार्यालय GS NEWS
Barun Kumar Babulएक माह से सड़क पर जमा है पानी, फैलने लगा है डेंगू स्थानीय लोगों ने दी चेतावनी, अगर नहीं हुआ समस्या का निदान तो करेंगे आंदोलन नवगछिया नगर पंचायत के वार्ड नंबर 12 और 13 में पिछले एक माह से जल जमाव लोगों के लिये परेशानियों का सबब बना हुआ है. इसी मुद्दे पर स्थानीय लोग आक्रोशित होकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंच गए. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत कार्यालय में लिखित आवेदन देकर समस्या का तुरंत समाधान करने अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक माह से नाले का पानी सड़क पर आ गया है. लंबे समय से जल जमाव रहने के कारण मुहल्ले में बीमारी फैलने लगी है. लोग डेंगू जैसी बीमारी […]