September 14, 2020
रघुवंश प्रसाद सिंह का अंतिम संस्कार आज, राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी आखिरी विदाई GS NEWS
Barun Kumar Babulराजनीतिक जगत में ‘रघुवंश बाबू’ के नाम से मशहूर समाजवादी नेता रघुवंश प्रसाद सिंह का निधन हो गया। राजद के कद्दावर नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री रघुवंश ने रविवार की सुबह दिल्ली एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। वह 74 साल के थे। रघुवंश के निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक जगत में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रघुवंश प्रसाद का अंतिम संस्कार उनके पैतृक आवास बिहार के वैशाली जिले के महनार प्रखंड के गोरीगामा पंचायत अंतर्गत पानापुर पहेमी गांव में होगा। उनकी अंतिम यात्रा के कार्यक्रम के अनुसार, उनका पार्थिव शरीर सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे पटना से वैशाली के लिए रवाना होगा। उनका अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान […]