Category Archives: गोपालपुर

नारायणपुर: भ्रमरपुर में धारदार हथियार से किया जख्मी,गंभीर GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नारायणपुर – प्रखंड के नगड़पारा पुरब पंचायत के भ्रमरपुर गॉव में पुरानी रंजिश को लेकर धारदार हथियार से जख्मी करने का मामला प्रकाश में आया है. ग्रामीणों की सुचना पर पहुंचे बिहपुर पुलिस छानबीन में जुटे थे. बिहपुर थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि भ्रमरपुर गांव में मांगन झा को उसके गॉव के ही मो मुसहरू मियां ने पुरानी रंजिश के कारण कुल्हाड़ी से काट कर जख्मी कर दिया है. गंभीर हालत में उसका इलाज बिहपुर पीएचसी से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज भागलपुर भेजा गया है. जख्मी मांगन झा के बयान पर  प्राथमिकी दर्ज की गई है. आरोपी की  गिरफ्तारी के लिए संदिग्ध जगहों पर पुलिस  छापेमारी कर रही है. Barun Kumar Babul

खरीक: शादी की नियत से किशोर अपह्रत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक थाना क्षेत्र के जमालपुर निवासी चंदन कुमार ने खरीक थाना में अपने नाबालिक पुत्र अनुराग कुमार की शादी की नियत से अपहृत करने की सूचना खरीक पुलिस को दी है.अपहृत किशोर के पिता चंदन कुमार ने बताया कि उसका मकान नाथनगर मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र में स्थित है.वहीं पर बगल के बादल यादव और उसके सहयोगी अपराधियों ने दो स्कॉर्पियो गाड़ी लेकर घर पर आया और उसके बेटे को फोन कर बुलाया. बेटे को अपने कब्जे में लेकर अपहृत कर लिया. पिता को आशंका है कि कहीं अनहोनी ना हो जाय. प्रेम प्रसंग के चक्कर में किशोर के जान पर जोखिम बना हुआ है. पूर्व में भी बादल की बहन ने उसके नाबालिग पुत्र के साथ अवैध तरीके से विवाह […]

खरीक: पूर्व सांसद ने गोट खरीक  में सात लाख के लागत से सामुदायिक भवन का किया उद्घाटन GS NEWS

Barun Kumar Babul0

गोटखरीक पंचायत के हरिजन टोला में 7 लाख की लागत से समुदायक भवन और 2 लाख 50हजार की लागत से शौचालय का उद्धघाटन किया.युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने किया.उद्धघाटन समारोह को संबोधित करते हुए बुलो मंडल ने कहा कि चारों तरफ़ भ्रष्टाचार, अफसरशाही चरमोत्कर्ष पर है.  एक कर्मचारी चार चार दलाल रखे हुए हैं.ये निकम्मी सरकार को उखड़ फेकना है.आप के लोगों के बीच बहुत सारे बहुरूपिये आयेंगें.चुनाव आ गया है,सावधान रहना है. उद्धघाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता सुबोध यादव एवं संचालन राजद जिला प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी आजाद अंसारी ने किया.मौके पर जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान,नंदू यादव,किसान प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अरुण यादव,आसुतोष मंडल,राजेश दास, बबलू दास,प्रेम दास, श्याम सुंदर,पवन शर्मा,संजय दास,सचितनन्द दास,रोहन चंद्रवंशी,रंजीत […]

खरीक: पूर्व सांसद ने खिलाडियों को शील्ड देकर किया सम्मानित GS NEWS

Barun Kumar Babul0

पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने शनिवार को ख़रीक प्रखंड के ख़रीक बाजार रामगढ़ में वांलीबॉल खेल प्रतियोगिता  के खिलाड़ियों को शील्ड देकर पुरस्कृत किया.कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि  युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने उद्धघाटन किया.प्रतियोगिता में चार टीम रामगढ़,गौरीपुर,लत्तीपुर बिहपुर बी,टीम ने भाग लिया.फाइनल रामगढ़ बनाम गौरीपुर के बीच खेला गया,रामगढ़ ने गौरीपुर टीम ने कांटेदार मुकाबले में 2-1से हराया. जीते हुए टीम के कप्तान को सील्ड बुलो मंडल ने प्रदान किया,हारे हुए,गौरीपुर टीम के कप्तान के राजद जिला प्रवक्ता मीडिया आजाद अंसारी ने सील्ड प्रदान किया. Barun Kumar Babul

नवगछिया: अनुमंडल पदाधिकारी के नेतृत्व में वृहद पैमाने पर चला मास्क चेकिंग अभियान GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया एसडीएम ई अखिलेश के नेतृत्व में शनिवार को नवगछिया शहर में विभिन्न जगहों पर सघन मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया. इस कार्रवाई में नवगछिया के एसडीपीओ दिलीप कुमार, नवगछिया थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर अमर विश्वास समेत पुलिस बल शामिल थे. इस क्रम में नवगछिया गौशाला रोड और स्टेशन रोड व अन्य जगहों पर भी सघनता पूर्वक मास्क चेकिंग किया गया. मास्क चेकिंग के क्रम में बात सामने आयी कि कई जिम्मेदार दुकानदार और प्रतिष्ठित लोग भी बिना मास्क के ही अपने कामों में लगे थे. ऐसे लोगों को मौके पर ही 50 रुपये का जुर्माना लगाया गया और चेतावनी देकर छोड़ा गया. नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी ई अखिलेश कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मुख्य मकसद जुर्माना लेने नहीं है. लोगों […]

नवगछिया: उत्पाद अधिनियम के मामले में एक गिरफ्तार GS NEWS

Barun Kumar Babul0

मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के अभियुक्त मधेपुरा जिले के शंकरपुर थाना क्षेत्र के मेरा काम निवासी सुनील पंडित को परबत्ता पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान एक बोलेरो को भी जब्त किया है। गिरफ्तारी के बाद परबत्ता पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अभियुक्त गिरफ्तार रंगरा थाना क्षेत्र के मसुदनपुर वैसी निवासी राजकुमार मंडल को रंगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रंगरा थानाध्यक्ष ने वारंटी को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। रंगरा पुलिस ने बताया कि राजकुमार मंडल के विरुद्ध न्यायालय से वारंट एवं कुर्की के आदेश था। वारंटी गिरफ्तार गोपालपुर थाना क्षेत्र के हरनाथ चेक निवासी वारंटी सलेश सिंह को […]

नवगछिया: सुनील दास हत्याकांड में थानाध्यक्ष की भूमिका पर माले नेताओ ने उठाए सवाल GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भाकपा माले के तीन सदस्य जांच टीम भाकपा माले के जिला सचिव, विंदेश्वरी मंडल,आर वाई ए के राज्य सह सचिव गौरीशंकर राय एवं माले नेता कांग्रेस यादव ने प्रोफेसर क्लोनी के मृतक सुनील कुमार दास के आवास और उनके परिजनों से मिलकर सुनील हत्या कांड के मामलों का जांच किया। जांच टीम ने पाया कि सुनील कुमार दास रिक्शा चालक और बैंड बाजा बजाने का काम करते थे उनकी पत्नी रूपा देवी चौंका बर्तन का काम करती थी। सुनील कुमार को एक 4 वर्ष के पुत्र सोनू कुमार और दो वर्ष की पुत्री सिवानी कुमारी है और उनकी मां सीता देवी है। जिसका रिक्शा चलाकर भरण पोषण का काम सुनील करते थे। भाकपा माले की जांच टीम ने पाया कि […]