Category Archives: ढोलबज्जा

Noimg

ढोलबज्जा कदवा के महर्षि मेंही आश्रम से निकाली गयी प्रभात फेरी ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया के कोसी पार ढोलबज्जा कदवा में महर्षि मेंही आश्रम में गुरू पूर्णिमा के अवसर पर प्रभात फेरी निकाला गया . ढोलबज्जा महर्षि मेहीं आश्रम से प्रभात फेरी निकालकर पूरा ढोलबज्जा पंचायत भ्रमण किया गया . जब तक सूरज चांद रहेगा तब तक गुरु महर्षि मेंही रहेगा के नारों से महर्षि मेंही के शिष्यों द्वारा बुलंद किया गया . वहीं शिष्यों ने बताया कि गुरु के शरण में आने से सारा पाप हमारा मिट जाता है . सुखारी भगत ने बताया कि गुरु के शरण में आने से मन का पाप मिट जाता है . बिंदेश्वरी पोद्दार ने बताया कि गुरु ने संतमत सत्संग का सहर्ष प्रचार प्रसार करने के लिए प्रेरित किया है . DESK 04 B

Noimg

ढोलबज्जा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थायी डॉक्टर नहीं, मरीज कर रहे दिक्कत का सामना ||GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया : तीन जिला का सीमावर्ती होने के बावजूद ढोलबज्जा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में परमानेंट डॉक्टर नहीं होने से मरीजों को परेशानी हो रही है. लोग जब कोई भी दवाई लेने अस्पताल पहुंचते हैं, तो वहां दवाई की उपलब्धता नहीं बताई जाती है. डॉक्टर नहीं रहने से एएनएम की मनमानी होती है. मरीज गुरु शरण कुमार ने कहा कि दवाई लेने गया था, मुझे कहा गया कि यहां खाने के लिए एक खुराक दवाई मिलेगी, ज्यादा दवाई नहीं है. एक से दो दवाई देती हैं और दवाई बाहर से खरीदना पड़ता है. संजीव कुमार ने कहा कि जिस रोगी को कफ सिरप की जरूरत है उस रोगी को टैबलेट देकर काम चलाते हैं. DESK 04 B