Category Archives: ढोलबज्जा

ढोलबज्जा : अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस पर दो किमी बना अंगिका मानव श्रृंखला ||GS NEWS

DESK 04 B0

ढोलबज्जा: पूर्णिया व भागलपुर जिले सीमावर्ती क्षेत्र रूपौली प्रखंड अंतर्गत विजय लालगंज पंचायत में, रविवार को अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के मौके पर लगभग दो किमी का अंगिका मानव श्रृंखला बनाया गया. जो उचित टोला शांतिनगर से माधव नगर उधर लालगंज बाला टोल में भी अंगिका मानव श्रृंखला बनाया है. इस दौरान अंगभाषियों एवं छात्र-छात्राओं ने अंगिका भाषा के सम्मान में एक-दूजे के हाथ पकड़ शासन-सत्ता को यह संदेश दिया है कि- अंगिका हमारी मातृभाषा है. अंगिका भाषा को जब तक संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया जायेगा तबतक ये हाथ एक-दूजे से जुड़े रहेंगे . मानव श्रृंखला का नेतृत्व कर रहे अखिल भारतीय अंगिका साहित्य विकास समिति जिला शाखा नवगछिया के जिला मंत्री सह पूर्णिया अंगिका संसद के […]

ढोलबज्जा हाट का सीओ ने लिया जायजा ||GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा : शुक्रवार को नवगछिया सीओ विश्वास आनंद ने ढोलबज्जा के जनप्रतिनिधियों व समाजसेवी के विशेष पहल पर, वहां के हटिया का जायजा लेने पहुंचा. जहां पंचायत भवन व बस स्टैंड परिसर में लग रहे हाट को स्थानांतरित कर सीओ ने डोमासी से भगतसिंह चौक तक हटिया लगाने का आदेश दिया है. वहीं अब हाट लगाने वाले प्रत्येक व्यवसायियों से सीओ ने अन्य दिनों को छोड़कर सिर्फ सोमवार व शुक्रवार को हीं 10-10 रुपए लिए जाने को कहा है. जिसका वसूली नवगछिया अंचल कार्यालय के हीं कर्मचारी करेंगे. इस अवसर पर जिला पार्षद नंदनी सरकार, मुखिया प्रत्याशी अशोक जायसवाल, विनीत आनंद व बिक्रम स्वर्णकार के साथ अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे. DESK 04

ढोलबज्जा : कदवा में दो बाइक की टक्कर में एक का टूटा पैर, एक गंभीर || GS NEWS

DESK 04 B0

मनीष कुमार मौर्य की रिपोर्ट ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा बिशु राउत पुल के संपर्क पथ, मिलन चौक स्थित गुरूवार को दो बाइक की टक्कर हो गई. जिसमें बाइक सवार काशीपुर कदवा निवासी वार्ड सदस्य कुगो मिस्त्री गिर कर गंभीर रूप से जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से कुगो का स्थानीय चिकित्सक डॉ प्रभाकर से प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेज दिया गया. कुगो का बायां पैर टूट गया है. वहीं दुसरा मोटरसाइकिल चालक आलमनगर थाना क्षेत्र के खुरान निवासी हीरा लाल मंडल हैं, जो गंभीर रूप से चोटिल हैं. DESK 04 B

ढोलबज्जा : कदवा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में, शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ माता सरस्वती की पूजा ||GS NEWS

DESK 04 B0

ढोलबज्जा से मनीष कुमार मौर्य की रिपोर्ट ढोलबज्जा: बसंत पंचमी के अवसर पर कदवा व ढोलबज्जा के विभिन्न शिक्षण संस्थानों पर मंगलवार को माता सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर स्कूल के निदेशक व सभी छात्र छात्राओं द्वारा पूजा अर्चना किया गया. जहां मान्या पब्लिक स्कूल कदवा मिलन चौक में निदेशक मुकेश कुमार सिंह व प्राचार्य काजल सिंह, वेल्डन फ्यूचर कोचिंग सेंटर कासिमपुर के निदेशक नवीन कुमार निश्चल, मैथ एंड साइंस क्लासेज भरोसा सिंह टोला में शिक्षक प्रवीण सर व संत पीटर इंग्लिश स्कूल ढोलबज्जा में निदेशक ब्रजेश कुमार के साथ सभी छात्रों ने पूजा की. उसके बाद बुधवार के दिन 11:00 के बाद शांतिपूर्ण माहौल में प्रतिमा का विसर्जन कोसी नदी के मारा धार में किया गया. जहां कदवा पुलिस […]

ढोलबज्जा : शादी का झांसा देकर युवती से तीन साल तक किया यौन शोषण, पुलिस ने करायी शादी |GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा : कदवा ओपी थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग की एक ऐसी खबर प्रकाश में आई है. जहां गोला टोला कदवा के एक प्रेमी युवक ने कदवा की युवती को शादी का झांसा देकर करीब तीन साल से यौन शोषण करता रहा. जब युवती तीन महीने की प्रेग्नेंट हो गई तो, युवक ने शादी से इंकार कर दिया. जिसके बाद पीड़ित युवती ने शनिवार को अपने मां के साथ कदवा थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई. थानाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार ने दोनों प्रेमी जोड़े के परिजनों को थाना बुलाकर पूछताछ किया तो परिजनों के दोनों ओर से बिना कोई आपत्ति लगाते हुए शादी के लिए सहमति दे दी. वही लड़का-लड़की भी एक दूसरे के लिए जीने मरने को तैयार थे जहां […]

ढोलबज्जा :महिला की हत्या कर, शव को अर्धनग्न कर, कोसी नदी में फेंका || GS NEWS

DESK 04 B0

ढोलबज्जा : शनिवार की अहले सुबह नवगछिया के कोसी नदी पर बने बाबा बिशु राउत पुल के उतरी छोर समीप, नदी किनारे एक अज्ञात महिला की अर्धनग्न शव मिलते हीं इलाके में सनसनी फैल गई. ज्ञात हो कि प्रतापनगर कदवा के कुछ विद्यार्थियों हर रोज की तरह फोरलेन सड़क होकर दौड़ करते हुए पुल के पास पहुंच कर व्यायाम कर रहे थे. इसी बीच एक युवक की नजर महिला की शव नदी किनारे लगी हुई दिखाई दिया. जानकारी मिलते हीं इलाके के सैकड़ों लोग शव को देखने पहुंचे लेकिन, शव की पहचान नहीं हो पाई है. महिला छिट वाली साड़ी व कैथाई रंग की ब्लाउज पहनी हुई कमर के उपर शरीर खुला हुआ था. प्रथम दृष्टया शव देखने से प्रतीत […]

ढोलबज्जा : प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत जांच व दवा का वितरण || GS NEWS

DESK 040

ढोलबज्जा से मनीष कुमार मौर्य की रिपोर्ट ढोलबज्जा : नवगछिया प्रखंड के कोसी पार अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ढोलबज्जा में, मंगलवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत तीनों पंचायतों की गर्भवती महिलाओं को एएनसी जांच कर दवाई का वितरण भी किया गया. जहां अभियान के शुभारंभ में ढोलबज्जा अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ अदित्य राज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नवगछिया के डॉ संजय कुमार, डॉ रश्मि कुमारी एवं राजू प्रधान, समाजसेवी विनीत आनंद, रोगी कल्याण समिति के सदस्य प्रशांत भवेश कुमार कन्हैया शामिल थे. वहीं इस मौके पर लैब टेक्नीशियन सरवर जमा, रवि सुमन, रंजन कुमार, निरंजन भारती, एएनएम प्रियंका कुमारी, अनिता कुमारी, मीरा कुमारी, सॉल्टी जायसवाल, आशा कार्यकर्ता बबीता देवी, मनोरमा देवी, किरण देवी, सोनी […]