Category Archives: नवगछिया

Noimg

बिहपुर विधायक ने रेलवे बोर्ड के सीईओ से की मुलाकात, सौंपा मांगपत्र ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इंजीनियर शैलेंद्र ने रविवार को पूर्णिया में भारतीय रेलवे बोर्ड के सीईओ सतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, जिला मंत्री रूपेश रूप, अजय उर्फ माटो और सिंटू भी उनके साथ मौजूद थे। विधायक ने अंगवस्त्र और बुके भेंटकर सीईओ का स्वागत किया। विधायक ने मुलाकात के दौरान बिहपुर रेलवे क्षेत्र के विकास से संबंधित कई अहम मुद्दों पर चर्चा की और एक मांगपत्र भी सौंपा। इसमें लगभग 750 एकड़ अनुपयोगी पड़ी रेलवे की जमीन का सदुपयोग करने की मांग की गई। विधायक का कहना था कि इस जमीन के सदुपयोग से न केवल रेलवे का राजस्व बढ़ेगा बल्कि रोजगार सृजन और […]

नवगछिया के गौशाला रोड में 18 सितंबर को होगा श्री कृष्णा डेयरी का “Grand Opening” – GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया के गौशाला रोड, पोखर के ठीक सामने, लाल बिहारी कॉलोनी के गेट पर 18 सितंबर गुरुवार को “श्री कृष्णा डेयरी” का शुभारंभ होने जा रहा है। डेयरी के संचालक प्रो. सिन्टू कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर पनीर, खुआ, छेना, पेड़ा, दही, गुलाब जामुन, स्पंज, रसमलाई, लड्डू, बालूशाही, लौंगलता, चंद्रकला और समोसा जैसी विविध मिठाइयाँ व डेयरी उत्पाद उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे। उन्होंने बताया कि श्री कृष्णा डेयरी का उद्देश्य शुद्धता और स्वाद का ध्यान रखते हुए ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करना है। शादी-विवाह एवं अन्य उत्सवों के लिए ऑर्डर भी स्वीकार किए जाएंगे। उद्घाटन अवसर पर स्थानीय लोगों में उत्साह देखा जा रहा है और यह उम्मीद जताई जा रही है कि […]

Noimg

सड़क हादसे में उपसभापति और उनके पति घायल ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया नगर परिषद की उपसभापति रश्मि रथी देवी और उनके पति सह प्रतिनिधि अजय प्रमोद यादव शनिवार की रात पटना जाने के दौरान सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। हादसे में दोनों घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए भागलपुर के जीवनदीप अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों अपने निजी वाहन हैरियर गाड़ी से पटना जा रहे थे। इसी दौरान गौछारी सतीश नगर के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी गाड़ी को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी का शीशा टूट गया। इस दौरान उपसभापति रश्मि रथी देवी को सिर और आंख में चोट लगी, वहीं गाड़ी चला रहे उनके पति अजय प्रमोद यादव को भी हल्की चोटें आईं। घटना की […]

Noimg

गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : देहरादून स्थित भारतीय वन्य जीव संस्थान के तत्वावधान में जलज परियोजना अंतर्गत जलज अमाला गोपालपुर की ओर से करारी टीनटंगा गंगा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान घाट पर स्नान करने आए श्रद्धालुओं को जलीय जीवों की सुरक्षा और गंगा की स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। स्वच्छता अभियान के दौरान जलज परियोजना के सहायक समन्वयक राहुल कुमार राज ने लोगों को जलज परियोजना के उद्देश्य और जलज अमाला के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गंगा नदी में प्लास्टिक बोतलें, पॉलिथीन और पैकेजिंग सामग्री डालना जलीय जीवों के लिए गंभीर खतरा है। गंगा की स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। हमें यह […]

Noimg

अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने कहा– हिंदी हमारी संस्कृति और आत्मा की भाषा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : हिंदी दिवस के अवसर पर नवगछिया के अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आत्मा की भाषा है। उन्होंने कहा कि हिंदी भारत की सबसे अधिक बोली और समझी जाने वाली भाषा है, जिसकी सरलता और सहजता ही इसे आमजन के करीब बनाती है। उन्होंने बताया कि हिंदी दिवस हर साल 14 सितंबर को मनाया जाता है, ताकि लोगों को हिंदी भाषा के महत्व का बोध हो और नई पीढ़ी इसे अपनाने के लिए प्रेरित हो। हिंदी हमारी राष्ट्रीय और सांस्कृतिक पहचान की प्रतीक है, जो देश की विविधता में एकता को मजबूत करती है। जेम्स फाइटर ने कहा कि अन्य भाषाएं किताबों तक सीमित रह जाती हैं, […]

Noimg

राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल नवगछिया का अंचल सम्मेलन आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर रविवार को बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ गोपगुट अंचल नवगछिया का अंचल सम्मेलन सामुदायिक भवन झरकहवा में आयोजित हुआ। अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार यादव द्वारा किया गया। खुला सत्र का उद्घाटन संयुक्त रूप से जिला सचिव श्यामनंदन सिंह, राज्य प्रतिनिधि त्रिपुरारी चौधरी और जिला अंकेक्षक जितेंद्र कुमार ने किया। मौके पर जिला उपाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने हिंदी को राष्ट्र का गौरव और सम्मान बताया। अंचल चुनाव हेतु प्रतिनिधि सत्र का उद्घाटन चुनाव पदाधिकारी सह प्रखंड प्रभारी सह जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने करते हुए चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा कर नियमों से अवगत कराया। तदोपरांत पुरानी कमिटी को भंग करने की घोषणा की गई तथा नये कमिटी गठन हेतु पैनल […]

Noimg

अवैध वसूली के वायरल वीडियो पर नवगछिया पुलिस की कड़ी कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 सितंबर 2025 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया, जिसमें एक पुलिसकर्मी को पीकअप चालक से रुपये लेते हुए देखा गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, नवगछिया ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश को जांच का निर्देश दिया। जांच के दौरान वीडियो में दिख रहे कर्मी की पहचान बीएचजी 370068 अजय कुमार सिंह के रूप में हुई। यह घटना 11 सितंबर 2025 को रंगरा थानांतर्गत संध्या गश्ती के दौरान घटित हुई थी। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की प्रारंभिक रिपोर्ट में इस घटना की पुष्टि भी हुई है। पुलिस अधीक्षक ने इसे घोर अनुशासनहीनता, मनमानी और संदिग्ध आचरण का उदाहरण मानते हुए तत्काल कार्रवाई की है। गश्ती दल में […]