Category Archives: नवगछिया

Noimg

नवगछिया में दिल दहला देने वाली वारदात: 15 दिन के मासूम की हत्या, आरोपी दंपति गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत गणेशपुर गांव में मानवता को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 15 दिन के नवजात शिशु की बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस हृदयविदारक वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, काजल देवी अपने नवजात बेटे के साथ मायके आई हुई थीं। मंगलवार की सुबह घर के अन्य सदस्य छत पर मौजूद थे, जबकि मासूम कमरे में अकेला सो रहा था। इसी बीच बच्चों के बीच एक मामूली बात को लेकर विवाद शुरू हो गया, जिसने देखते ही देखते गंभीर रूप ले लिया। आरोप है कि पड़ोसी जयहिंद पासवान विवाद […]

Noimg

परशुराम महोत्सव को लेकर राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ की बैठक आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : मंगलवार को स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ, नवगछिया की एक अति आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पंडित श्रीराम पाठक ने की। बैठक में भगवान परशुराम महोत्सव को धूमधाम से मनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की शुरुआत नगर भ्रमण शोभायात्रा से होगी, जिसके उपरांत शिवालय में जगतपति नाथ महादेव का अभिषेक, श्रृंगार, भगवान परशुराम का पूजन, चालीसा पाठ तथा हवन जैसे धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। बैठक में यह भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि महासंघ के सभी सदस्यों का पहचान पत्र बनाया जाएगा, ताकि संगठन को और सशक्त किया जा सके। इस अवसर पर पंडित ललित शास्त्री, पंडित नंदलाल तिवारी, पंडित नीरज शर्मा, पंडित […]

Noimg

श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ व राम कथा का 51वां वार्षिक आयोजन 19 मार्च से || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया में श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ समिति के तत्वावधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री रामचरितमानस नवाह पारायण यज्ञ एवं श्री राम कथा के अमृत वर्षा का 51वां वार्षिक आयोजन 19 मार्च 2026, गुरुवार से प्रारंभ होगा। यह धार्मिक आयोजन 27 मार्च 2026 तक घाट ठाकुरवाड़ी, नवगछिया में बड़े ही धूमधाम और भक्ति भाव के साथ संपन्न किया जाएगा। समिति द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस आयोजन में 25 विद्वान पंडितों द्वारा नवाह पारायण संगीतमय ढंग से प्रतिदिन प्रातः 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक किया जाएगा। वहीं, संध्या समय में स्वामी विनोदानंद सरस्वती (प्रयागराज) एवं अन्य विद्वान कथावाचकों द्वारा संगीतमय श्री राम कथा का आयोजन रात्रि 7:00 बजे से 10:00 बजे तक किया […]

Noimg

मामूली विवाद में दबंग की पिटाई से घायल नाबालिग की मौत, सात दिन बाद तोड़ा दम || GS NEWS

Chanchal Jha0

पिता के बयान पर बिहपुर थाना में केस दर्ज, गांव में आक्रोश नवगछिया पुलिस जिले के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगापुर बैकठपुर दियारा में मामूली विवाद में हुई पिटाई का मामला अब जानलेवा साबित हुआ। घटना में घायल 15 वर्षीय नाबालिग प्रिंस कुमार की इलाज के दौरान मंगलवार को मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक के साथ-साथ आक्रोश का माहौल है। मृतक की पहचान निरुद्दीनपुर निवासी प्रिंस कुमार (15 वर्ष), पिता धर्मेंद्र ठाकुर के रूप में हुई है। इस मामले में मृतक के पिता धर्मेंद्र ठाकुर के बयान पर बिहपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आवेदन में सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी हुलो यादव को आरोपी बनाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, […]

Noimg

पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश पांडेय का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी गांव निवासी एवं पटना हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश पांडेय का इलाज के दौरान असामयिक निधन हो गया। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वे पटना से अपने पैतृक गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बेगूसराय के समीप अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जहां इलाज के क्रम में उन्होंने अंतिम सांस ली। इस अप्रत्याशित घटना से परिवारजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्व. पांडेय लंबे समय से पटना हाई कोर्ट में अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे और विधि क्षेत्र में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती थी। वे अपने सादगीपूर्ण जीवन, मिलनसार स्वभाव एवं सामाजिक सरोकारों के […]

Noimg

अज्ञात हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

रंगरा चेकपोस्ट के समीप एनएच-31 पर सुबह हुआ दर्दनाक हादसा नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत रंगरा चेकपोस्ट के समीप एनएच-31 पर मंगलवार की सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा युवक आंशिक रूप से घायल हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मृतक की पहचान रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी फंटूश कुमार (30 वर्ष), पिता पारो मंडल के रूप में हुई है। वहीं घायल युवक की पहचान सिमरिया निवासी सुबोध सिंह के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार, फंटूश कुमार अपने गांव के ही सुबोध सिंह के साथ बाइक से कटिहार जा रहे थे। इसी […]

Noimg

नवगछिया के वरिष्ठ समाजसेवी आत्माराम चौधरी का निधन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के वरिष्ठ समाजसेवी आत्माराम चौधरी के निधन से नवगछिया सहित पूरे भागलपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। वे लंबे समय से बीमा क्षेत्र से जुड़े रहकर आम और खास लोगों के बीच सेतु का कार्य करते हुए समाजसेवा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में आमजन एवं शहर के गणमान्य लोग उनके आवास पर पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने उनके सामाजिक कार्यों और सादगीपूर्ण जीवन को याद करते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की। स्व. चौधरी का अंतिम संस्कार स्थानीय तीनतंगा घाट पर संपन्न हुआ, जहां आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग अंतिम विदाई देने पहुंचे। पूरे वातावरण में गमगीन माहौल बना रहा। वे भगवान […]

Noimg

मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में तीसरे दिन गणित की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा संपन्न || GS NEWS

Chanchal Jha0

खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में इन दिनों वार्षिक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में मध्य विद्यालय सौढ़ भरतखण्ड में तीसरे दिन वर्ग 3 से 8 तक के विद्यार्थियों की गणित विषय की वार्षिक मूल्यांकन परीक्षा आयोजित की गई। केंद्राधीक्षक संजय कुमार पासवान तथा शिक्षक सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि वार्षिक परीक्षा का यह कार्यक्रम 19 मार्च तक संचालित होगा। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 17 मार्च को प्रथम पाली में वर्ग 3 से 5 तक के विद्यार्थियों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा ली जाएगी, जबकि द्वितीय पाली में वर्ग 6 से 8 तक के छात्रों की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके बाद 18 मार्च को प्रथम पाली […]

Noimg

काजीकोरैया बांध की स्थिति जर्जर, ग्रामीणों में चिंता || GS NEWS

Chanchal Jha0

कलेक्ट्रेट पहुंचकर ग्रामीणों ने सौंपा ज्ञापन, बांध के जीर्णोद्धार की मांग भागलपुर जिले के काजीकोरैया बांध की स्थिति अत्यंत जर्जर हो जाने से आसपास के ग्रामीणों में गहरी चिंता व्याप्त है। यह बांध खरीक, बिहपुर और नवगछिया प्रखंड के कई गांवों को गंगा नदी की भीषण बाढ़ से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वर्तमान में इसकी खराब स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने इसके जल्द जीर्णोद्धार की मांग की है। बताया गया कि पिछले वर्ष ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह इस बांध को बचाया गया था। उसी समय से ग्रामीण लगातार प्रशासन का ध्यान इस ओर आकृष्ट कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं होने से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सोमवार को […]

Noimg

चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद, नवगछिया पुलिस की कार्रवाई || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना पुलिस ने चोरी हुई एक मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया है। इस संबंध में पीड़िता द्वारा नवगछिया थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया गया था, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। जानकारी के अनुसार, वादिनी ने अपने आवेदन में बताया था कि उनके पति अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में डॉक्टर को दिखाने गए थे। इसी दौरान अस्पताल परिसर से उनकी मोटरसाइकिल चोरी हो गई। मामले को लेकर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई और पुलिस ने कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया। जांच के दौरान पुलिस ने बाजार समिति, नवगछिया क्षेत्र में छापेमारी की। इसी क्रम में चोरी गई मोटरसाइकिल को बाजार समिति परिसर से लावारिस हालत में बरामद कर लिया गया। पुलिस मामले की आगे की […]