March 12, 2026
बिहपुर एनडीए कार्यालय में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में शामिल हुए कार्यकर्ता || GS NEWS
Chanchal Jhaखरीक उत्तरी मंडल के पदाधिकारियों ने संगठन की विचारधारा, बूथ प्रबंधन और आधुनिक तकनीक के उपयोग पर लिया प्रशिक्षण नवगछिया । बिहपुर स्थित एनडीए कार्यालय में गुरुवार को भाजपा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार खरीक उत्तरी मंडल के पार्टी पदाधिकारियों ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान 2026 में भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन एवं विषय प्रवेश बिहपुर विधायक इं. शैलेंद्र ने किया। प्रथम सत्र की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रो. गौतम ने किया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विधायक शैलेंद्र, दिनेश यादव, प्रो. गौतम, अजीत चौधरी, डॉ. प्रीति शेखर, महंत नवलिशोर दास और रूपेश रूप सहित अन्य वक्ताओं ने विभिन्न सत्रों में कार्यकर्ताओं को भाजपा के वैचारिक अधिष्ठान, संगठन का इतिहास एवं विकास, कार्य […]