Category Archives: नवगछिया

Noimg

भाजपा जिलाध्‍यक्ष ने उप मुख्यमंत्री से की बात, आज से काम करना चालू हो जाएगा विद्युत शवदाह गृह GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर: बरारी श्मशान घाट स्थित विद्युत शवदाह गृह गुरुवार से चालू हो जाएगा। उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने नगर आयुक्त को विद्युत शवदाह गृह को चालू करने का आदेश दिया है। कोरोना पॉजिटिव बैंक अधिकारी के शव को जलाने के नाम पर मोटी रकम वसूलने की जानकारी मिलने के बाद उप मुख्यमंत्री ने यह आदेश दिया है। भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडेय ने उप मुख्यमंत्री से विद्युत शवदाह गृह को लेकर बात की। उन्होंने बैंक अधिकारी का शव जलाने को लेकर मोटी रकम वसूलने की भी जानकारी दी। इस मामले में संज्ञान लेते हुए उप मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त से बात की और गुरुवार से विद्युत शवदाहगृह चालू करने का आदेश दिया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने नगर आयुक्त से बात की। […]

Noimg

अब ट्रेन के आइसोलेशन कोच में होगा कोरोना मरीजों का इलाज, 20 जुलाई तक हर हाल में तैयार हो जाएंगे कोविड-19 कोच GS NEWS

Barun Kumar Babul0

भागलपुर जिले के कोरोना मरीजों का इलाज अब ट्रेन के कोचों में होगा। राज्य सरकार ने मालदा मंडल को दो दर्जन आइसोलेशन कोच बनाने कहा है। भागलपुर कोचिंग रेलवे यार्ड में इसके लिए मंडल कार्यालय से निर्देश आया है। गुरुवार की सुबह तक मालदा और दूसरे रेल मंडल से ट्रेनों के कोच भागलपुर पहुंचा। 20 जुलाई तक हर हाल में आइसोलेशन कोच (कोविड-19) तैयार करना है। यह जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल की देखरेख में होगा। दरअसल, जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 12 सौ के करीब पहुंच गया है। अभी जिले में टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज और जवाहर लाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के आइसोलेशन वार्ड में मरीजों का इलाज हो रहा है। इधर, लगातार संख्या में बढ़ोतरी […]

Noimg

कुणाल का चौथे दिन भी नहीं मिला है कोई सुराग GS NEWS

Barun Kumar Babul0

परिजनों से मिले राजद प्रतिनिधित्व बंधाया ढ़ाढस नवगछिया : रंगरा प्रखंड के भवानीपुर में बीते शनिवार से लापता प्रॉपर्टी डीलर कुणाल आलोक, चिंटू उर्फ राजा का चौथे दिन भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है. चार दिन बाद भी कुणाल की बरामदगी नहीं होने से परिजनों गहरे सदमे में हैं. कुणाल का कोई सुराग नहीं मिलने से उसके साथ कोई अनहोनी घटना को लेकर रो रो कर बुरा हाल है. कुणाल के गायब होने के बाद कुर्सेला पुलिस ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली है। मालूम हो कि युवक के लापता होने के बाद देर रात कुर्सेला पुलिस ने एनएच 31 से उसकी मोटरसाइकिल को लावारिस हालात में बरामद किया था. लेकिन कुणाल का कोई सुराग अबतक पुलिस […]

Noimg

बच्चा प्रसाद भगत के निधन पर शोक GS NEWS

Barun Kumar Babul0

नवगछिया : बिहारी अतिथि सदन नवगछिया में बुधवार को अतिथि सदन के कार्यकरणी समिति की वर्चुअल बैठक हुई. बैठक में कार्यकारणी सदस्यों ने अतिथि सदन के पूर्व सचिव बच्चा प्रसाद भगत के निधन पर शोक व्यक्त किया. अतिथि सदन के सचिव श्री रामसेवक भगत कहा कि कोषाध्यक्ष प्रवीण भगत के पिता एवं बिहारी अतिथि सदन के पूर्व सचिव बच्चा प्रसाद भगत के दिनांक चार जुलाई की रात्रि 12:30 बजे चिकित्सा क्रम में असामयिक निधन हो गया था। उनके निधन एक अपूर्णीय क्षति है. इस दौरान लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया. वर्चुअल बैठक में समिति के उपाध्यक्ष धसरथ भगत, राजकुमार प्रसाद, उपसचिव अनिल कुमार भगत, सदस्य शिवनारायण जायसवाल, प्रो विनोद कुमार, प्रो महावीर साहा, प्रो विजय कुमार और साथ ही […]

Noimg

चौसा के गौशाला में रह रहे कदवा के किसानों को बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने गोली मारकर हत्या GS NEWS

Barun Kumar Babul0

ढोलबज्जा: कदवा ओपी थाना क्षेत्र के गंगानगर कदवा निवासी प्रताप राय के पुत्र संजय राय (50) को बुधवार के दिन एक बाइक पर सवार तीन अपराधियों ने मधेपुरा जिले के चौसा थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर मुसहरी से चंदसूरी टोला जाने वाली कच्ची सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी. ज्ञात हो कि संजय राय चौसा के अरजपुर पश्चिमी पंचायत के भटगामा स्थित गौशाला में अपनी बासा साइकिल से जा रहे थे. जैसे हीं वह चंदसूरी टोला के पास मधुरापुर मुसहरी सड़क मार्ग पर पहुंचे कि वहां पहले से घात लगाए एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार तीन अपराधियों ने संजय राय पर ताबड़तोड़ फायरिंग करना शुरू कर दी. गोली लगते ही संजय जमीन पर गिर गए. जहां मौके पर ही उसकी […]

Noimg

खरीक पीएचसी में एएनएम और पुर्जा काटने वाला समेत पाँच लोग कोरोना पाॅजिटिव, सीएस के आदेश से ओपीडी,लेबर रूम समेत अन्य सेवाओं को किया गया बंद GS NEWS

Barun Kumar Babul0

प्रतिनिधि: खरीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम पूजा काटने वाला कर्मी समेत 5 लोगों का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने से पीएससी में दहशत है . लोग एक दूसरे को शक की निगाह से देखने लगे . कोरोना पॉजिटिव आने की सूचना मिलते हैं एक स्वास्थ्य कर्मी की तबीयत अचानक बहुत खराब हो गई .चिकित्सक द्वारा उत्साहित करने पर उसकी स्थिति ठीक हुई। खरीक पीएचसी से बीते 13 जुलाई को भेजे सैंपल जाँच रिपोर्ट में बुधवार को पाँच लोगों का पाॅजिटिव रिपोर्ट आया है जिसमें 30 वर्षीय एक एएनएम, 29 वर्षीय एक डेटा ऑपरेटर,45 वर्षीय एक स्वास्थ कर्मी के अलावे खरीक बाजार का एक 30 वर्षीय युवक एवं यमुनियां का एक 17 वर्षीय युवक शामिल है.डॉ नीरज कुमार सिंह ने बताया […]

Noimg

लोकमानपुर में 200 घरों में घुसा बाढ़ का पानी, दहशत GS NEWS

Barun Kumar Babul0

खरीक प्रतिनिधि:कोसी नदी में उफान और नेपाल द्वारा अतिरिक्त वाटर डिस्चार्ज होने से खरीक प्रखंड के लोकमानपुर में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है. मानपुर के तकरीबन 200 से अधिक घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है. लोकमानपुर बालू टोला समेत निचले इलाकों में बाढ़ का पानी लोगों के घरों में घुसने से दहशत हो गया है लोग अपने-अपने घरों से ऊंचे स्थानों पर शरण लेने लगे हैं। पिछले इलाके के घरों में तकरीबन 3 फीट से 4 फीट तक पानी प्रवेश कर गया है. लोकमानपुर के जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से बाढ़ राहत सामग्री वितरण कराने की मांग की है बाढ़ का पानी फैलने से पंचायत के लोगों में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया.लोकमानपुर के बालू टोला […]