Category Archives: नवगछिया

Noimg

राम-लखन बजरंगबली धाम नवगछिया में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, 251 दीपों से हुआ दीपोत्सव || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया स्थित राम-लखन बजरंगबली धाम में गुरुवार को हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के तहत विधिवत पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। भक्तों ने बाबा बजरंगबली को जोड़ा ध्वज अर्पित कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की और सुख-समृद्धि की कामना की। संध्या में दीपोत्सव और भजन-कीर्तनशाम के समय मंदिर परिसर में 251 दीपों से भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। दीपों की रोशनी से पूरा परिसर आलोकित हो उठा और वातावरण भक्तिमय बन गया। इसके साथ ही भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन किया गया, जिसके साथ हनुमान जन्मोत्सव का समापन हुआ। […]

Noimg

गोपालपुर में भीषण अगलगी, पांच घर जलकर राख — पीड़ित परिवारों में मचा कोहराम || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गंगा कटाव से विस्थापित क्षेत्र बाबू टोला, कमलाकुंड में गुरुवार दोपहर भीषण अगलगी की घटना में पांच परिवारों के घर जलकर पूरी तरह राख हो गए। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरा इलाका धुएं और लपटों से घिर गया, जिससे अफरातफरी मच गई। इस अगलगी की घटना में डबलू यादव, संतु यादव, खुशी लाल यादव, टुनटुन यादव और नंदनी कुमारी के घर पूरी तरह जलकर नष्ट हो गए। पीड़ित परिवारों का सारा सामान, अनाज, कपड़े और आवश्यक सामग्री आग की भेंट चढ़ गई, जिससे उनके सामने जीवन यापन का संकट खड़ा हो गया है। आग लगते ही मची अफरातफरी, लोगों ने किया बचाव प्रयासप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगते ही इलाके […]

Noimg

नवगछिया में ताबड़तोड़ निरीक्षण, तटबंध कार्य की धीमी रफ्तार पर मुख्य अभियंता सख्त || GS NEWS

Chanchal Jha0

100 करोड़ की योजना पर उठे सवाल नवगछिया अनुमंडल क्षेत्र के इस्माइलपुर-बिंदटोली तटबंध पर चल रहे कटाव रोधी कार्यों को लेकर प्रशासनिक सख्ती बढ़ती नजर आ रही है। गुरुवार को मुख्य अभियंता अनवर जमील ने तटबंध का निरीक्षण किया और कार्य की धीमी प्रगति पर गहरी नाराजगी जताते हुए संबंधित संवेदक और अभियंताओं को कड़ी फटकार लगाई। निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता के साथ अधीक्षण अभियंता सुबोध कुमार समेत विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद थे। टीम ने तटबंध पर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का जायजा लिया। मौके पर कार्य की सुस्त गति और लापरवाही देखकर मुख्य अभियंता ने नाराजगी व्यक्त की और साफ शब्दों में कहा कि इस तरह की कार्यशैली किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। […]

Noimg

जमीनी विवाद में चाचा ने भतीजे पर किया हमला, युवक गंभीर रूप से घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।नवगछिया थाना क्षेत्र के गोला टोला कदवा गांव में जमीनी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पारिवारिक विवाद के दौरान चाचा ने अपने ही भतीजे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान गोला टोला कदवा निवासी पंकज सिंह के 19 वर्षीय पुत्र साजन कुमार के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जमीन को लेकर चाचा और भतीजे के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इसी दौरान चाचा ने दबिया से साजन कुमार के चेहरे पर वार कर दिया। हमला इतना तेज था कि युवक की आंख के ऊपर करीब डेढ़ इंच लंबा गहरा जख्म हो गया और वह घटनास्थल पर […]

Noimg

हनुमान जयंती पर नरसिंह मंदिर में भव्य आयोजन, संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ शुरू || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : हनुमान जयंती के पावन अवसर पर नवगछिया के रंगरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ठाकुरबाड़ी भवानीपुर (नया टोला) स्थित सैकड़ों वर्ष प्राचीन नरसिंह भगवान मंदिर में गुरुवार से भव्य धार्मिक आयोजन की शुरुआत हुई। श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के बीच यहां संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ एवं महा अभिषेक का आयोजन प्रारंभ किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9 बजे महा अभिषेक के साथ हुई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान श्री लक्ष्मी-नृसिंह की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात दोपहर 1 बजे से संगीतमय अखण्ड रामायण पाठ प्रारंभ हुआ, जो 3 अप्रैल तक निरंतर जारी रहेगा। पूरे मंदिर परिसर में राम नाम के संकीर्तन, भजन-कीर्तन और धार्मिक वातावरण से […]

नवगछिया में 4 व 5 अप्रैल को श्याम संकीर्तन वार्षिक महोत्सव || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।सांवरिया सरकार नवगछिया के तत्वावधान में श्याम संकीर्तन वार्षिक महोत्सव का आयोजन 4 एवं 5 अप्रैल को स्थानीय घाट ठाकुरबाड़ी नवगछिया में भक्ति एवं उल्लास के साथ किया जाएगा। महोत्सव को लेकर श्याम भक्तों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 4 अप्रैल को सुबह 8 बजे मारवाड़ी विवाह भवन से भव्य निशान शोभा यात्रा निकाली जाएगी। गाजे-बाजे, नृत्य-नाटिका एवं भक्ति गीतों के साथ यह शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुए घाट ठाकुरबाड़ी पहुंचेगी। 5 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से घाट ठाकुरबाड़ी परिसर में लड्डू गोपाल फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बच्चों की आकर्षक प्रस्तुतियां मुख्य आकर्षण रहेंगी। वहीं 4 एवं 5 अप्रैल को प्रतिदिन दोपहर 3 […]

Noimg

बीएलएस कॉलेज नवगछिया में भव्य आगाज हुआ अंतर-महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव ‘उत्कर्ष 2026’ का || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।तिलका माँझी भागलपुर विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक अंतर-महाविद्यालय सांस्कृतिक प्रतियोगिता ‘उत्कर्ष 2026’ का गुरुवार को बीएलएस कॉलेज नवगछिया में उत्साह और भव्यता के साथ शुभारंभ हुआ। यह आयोजन लगभग 20 साल बाद विश्वविद्यालय परिसर में दुबारा आयोजित किया गया है। उद्घाटन समारोह:समारोह का उद्घाटन तिलका माँझी भागलपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा और परमपूज्य परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता स्वामी आगमानंद महाराज ने की।बनारसी लाल सर्राफ महाविद्यालय के सचिव व टीएमबीयू के सिंडीकेट सदस्य डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने अपने स्वागत भाषण में कार्यक्रम की भव्यता और महाविद्यालय की भूमिका की सराहना की। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की नई बिल्डिंग, पुस्तकालय और बीसीए-बीएलिस विभाग […]

Noimg

अवैध बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने वृद्ध को कुचला, मौके पर मौत — चालक फरार, ग्रामीणों में आक्रोश || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में अवैध खनन और बेलगाम वाहनों का कहर लगातार जारी है। गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 90 वर्षीय वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। घटना नवगछिया थाना क्षेत्र के मनिया मोड़ चौक के समीप ग्रामीण सड़क पर हुई, जहां अवैध बालू लादकर जा रहे एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने वृद्ध को कुचल दिया। मृतक की पहचान शहीद टोला, नवगछिया निवासी शालीग्राम भगत (90 वर्ष), पिता स्व. हरि प्रसाद भगत के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उनका पैतृक घर श्रीपुर में है। दूध लाने निकले थे, रास्ते में हुआ हादसापरिजनों के अनुसार, शालीग्राम भगत घर से पूजा-अर्चना के लिए प्रसाद बनाने हेतु दूध लाने निकले थे। दूध लेकर लौटने के […]

Noimg

तेज रफ्तार ट्रक ने बैंक मैनेजर को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

दो घंटे तक एसएच-58 जाम, इलाके में आक्रोश नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तेज रफ्तार और यातायात नियमों की अनदेखी के कारण रोजाना निर्दोष लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। इसी कड़ी में गुरुवार सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां गिट्टी लदे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला बैंक मैनेजर को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि महिला की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना नवगछिया थाना क्षेत्र अंतर्गत बाबा विशुराउत पुल के समीप श्रीपुर प्लांट के पास सुबह करीब 9:40 बजे हुई। मृतका की पहचान गोपालपुर थाना क्षेत्र के लतरा निवासी सपना राज (45 वर्ष), पति चंदन कपूर के रूप में हुई […]

Noimg

नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग का फाइनल 5 अप्रैल को, बिहपुर और नारायणपुर के बीच होगा मुकाबला || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया।पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित नवगछिया टी-20 क्रिकेट लीग का फाइनल मुकाबला आगामी 5 अप्रैल को सर्वोदय मैदान बिहपुर में खेला जाएगा। फाइनल मैच को लेकर खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।संयोजक घनश्याम प्रसाद एवं सचिव राजेश कुमार राजू ने जानकारी देते हुए बताया कि फाइनल मुकाबला बिहपुर और नारायणपुर की टीमों के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में अपनी जगह बनाई है। संयुक्त सचिव सह आयोजन प्रभारी मो. इबरार आलम ने बताया कि फाइनल मैच के आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मुकाबला क्रिकेट रेड बॉल से खेला जाएगा, जिससे मैच का रोमांच और बढ़ेगा।उन्होंने बताया कि फाइनल मैच के अवसर पर नवगछिया […]