February 2, 2026
नवगछिया में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार लोग गंभीर रूप से घायल || GS NEWS
Chanchal Jhaनवगछिया थाना क्षेत्र के भगत मोहल्ला में दो पक्षों के बीच सोमवार को जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की पहचान इस प्रकार की गई है: निशा देवी (44 वर्ष), पति सुनील भगत; सुनील भगत, पिता रामविलास भगत; गौतम भगत, पिता सुनील भगत; और रंजीत कुमार (42 वर्ष), पिता स्वर्गीय नगीना भगत। घटना के तुरंत बाद परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया ले जाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सुनील भगत और गौतम भगत की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। Chanchal Jha