Category Archives: नवगछिया

Noimg

अनुमंडल कारा नवगछिया में प्रेम रावत के शांति शिक्षा कार्यक्रम का आयोजन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत अनुमंडल कारा में विश्व शांति दूत एवं लेखक डॉ. प्रेम रावत जी के शांति संदेश पर आधारित वीडियो कार्यक्रम का सफल समापन हुआ। यह कार्यक्रम 23 दिसंबर 2025 से लगातार संचालित हो रहा था, जिसमें 200 से अधिक पुरुष बंदियों ने भाग लेकर शांति शिक्षा कार्यक्रम से लाभ प्राप्त किया। कार्यक्रम के दौरान बंदियों को आंतरिक शांति, आत्मचिंतन, स्वयं की पहचान और मानसिक बल को मजबूत करने से संबंधित संदेश दिए गए। प्रतिभागियों ने बताया कि इस कार्यक्रम ने उन्हें मानसिक संतुलन, सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास प्रदान किया। समापन अवसर पर सभी प्रतिभागियों को “ज्ञान का उपहार” प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य मानव जीवन में सुधार, आंतरिक शांति की अनुभूति और आत्मबोध को […]

Noimg

संदेहास्पद स्थिति में मिला युवती का शव, इलाके में सनसनी || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया थाना क्षेत्र के बाबा विसुराउत रेलवे ओवरब्रिज के नीचे रविवार को एक अज्ञात युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की उम्र लगभग 18 से 20 वर्ष के बीच आंकी जा रही है। शव की स्थिति और शरीर पर मिले चोट के निशानों के आधार पर प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है। माघी पूर्णिमा के अवसर पर फोरलेन सड़क पर जाम लगा हुआ था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर रेलवे लाइन के पास पड़े युवती के शव पर पड़ी। तुरंत लोगों ने नवगछिया पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर शव और आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। बाद में एसडीपीओ भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने बताया कि […]

Noimg

बजट 2026–27 खेल और खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक: जेम्स फाइटर || GS NEWS

Chanchal Jha0

केंद्रीय वित्त मंत्री द्वारा पेश किए गए बजट 2026–27 को खेल और खिलाड़ियों के विकास के लिहाज से काफी सकारात्मक बताया गया है। अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बजट खेल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। जेम्स फाइटर ने कहा, “इस बजट के बाद खेलकूद के उपकरण अब अधिक किफायती होंगे। इससे युवा खिलाड़ी और आम लोग आसानी से गुणवत्ता वाले खेल सामान तक पहुँच पाएंगे। यह बजट हमारी खेल संस्कृति को मजबूत करेगा और नई प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करेगा।” उन्होंने यह भी कहा कि खेल में निवेश केवल खिलाड़ियों के विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे पूरे समाज में खेल के प्रति जागरूकता और उत्साह बढ़ेगा। […]

Noimg

बाल भारती विद्यालय में एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का आयोजन, 200 से अधिक कैडेट हुए शामिल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : बाल भारती विद्यालय में 23 बिहार बटालियन के कर्नल रितेश मोहन के देख-रेख में एनसीसी ‘ए’ सर्टिफिकेट परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैप्टन संदीप कुमार, एएनओ लेफ्टिनेंट विकास पांडेय, एएनओ संदीप भारती, सूबेदार सालिक राम मल्ल, हवलदार बहादुर गुरुंग और सीटीओ इस्माइलपुर सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। इस परीक्षा में बाल भारती विद्यालय के एनसीसी कैडेटों के अलावा नवोदय विद्यालय, नगरपारा, झंडापुर और इस्माइलपुर के एनसीसी कैडेट भी शामिल हुए। कुल मिलाकर लगभग 200 एनसीसी कैडेटों ने परीक्षा में भाग लिया। बाल भारती विद्यालय के प्राचार्य नवनीत सिंह और प्रशासक डी.पी. सिंह ने इस आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने में मुख्य भूमिका निभाई। उन्होंने परीक्षा स्थल पर व्यवस्थाओं की निगरानी की […]

Noimg

नवगछिया T20 क्रिकेट लीग: चौथा मुकाबला बिहपुर सीनियर ने 4 विकेट से जीता || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया पुलिस जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में बिहपुर प्रखंड स्थित मधुसूदन सर्वोदय उच्च विद्यालय के मैदान पर नवगछिया T20 क्रिकेट लीग का चौथा मुकाबला आयोजित किया गया। यह मुकाबला नवगछिया सीनियर टीम और बिहपुर सीनियर टीम के बीच खेला गया, जिसमें बिहपुर सीनियर टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट से जीत दर्ज की। संघ के संयोजक घनश्याम प्रसाद और संयुक्त सचिव मोहम्मद इबरार आलम ने बताया कि टॉस जीतकर नवगछिया सीनियर टीम ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवरों में नवगछिया सीनियर टीम ने 177 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से राजकुमार ने शानदार 61 रन की पारी खेली, जबकि साजिद ने 52 और रमन सिंह ने 23 रन […]

Noimg

मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट में विदाई सह सम्मान समारोह आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के रंगरा प्रखंड क्षेत्र के पीएम श्री महावीर सिंह मदरौनी इंटर स्तरीय विद्यालय चापरहाट में हाल ही में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाध्यापक मनोज कुमार और प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सतिश तिवारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षिका चन्द्रकला श्रीवास्तव, स्थानांतरित शिक्षक कुमार आशुतोष, चन्द्र शेखर कुमार, सुनील कुमार, ललित कुमार और रानी मंडल को अंगवस्त्र, माला और बुके देकर सम्मानित किया गया। उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई और उनके सेवा जीवन की सराहना की गई। कार्यक्रम में बोलते हुए प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सतिश तिवारी ने कहा कि दिनेश सिंह ने विद्यालय में लंबी अवधि तक समर्पित सेवा दी है। उनका योगदान […]

Noimg

नवगछिया: एनएच-31 पर बाइक और ऑटो की टक्कर, चार घायल || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर रविवार को बाइक और ऑटो की टक्कर में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायल परबत्ता थाना क्षेत्र, खगड़िया के निवासी हैं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में शामिल हैं: जितेंद्र चौरसिया, पिता स्वर्गीय मदन चौरसिया; अनिता देवी, पति ब्रह्मदेव मंडल (उम्र लगभग 54 वर्ष); 13 वर्षीय प्रियम कुमार, पिता प्रवीण कुमार, झंझरा, थाना परबत्ता; और इंद्रा देवी, पति मदन मंडल, निवासी परबत्ता, खगड़िया। सभी घायलों को गंभीर स्थिति नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर किया गया है। Chanchal Jha

Noimg

नवगछिया में खुला कैरियर प्वाइंट सॉल्यूशन || GS NEWS

Chanchal Jha0

नामांकन और काउंसलिंग के लिए एक भरोसेमंद केंद्र नवगछिया। छात्रों के उज्ज्वल भविष्य को ध्यान में रखते हुए कैरियर प्वाइंट सॉल्यूशन (Admission & Counselling Centre), नवगछिया द्वारा विभिन्न प्रोफेशनल एवं तकनीकी पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए संपूर्ण मार्गदर्शन और सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह केंद्र 10वीं, 12वीं, आईटीआई एवं स्नातक उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। कैरियर प्वाइंट सॉल्यूशन के माध्यम से देश के टॉप कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में नामांकन का अवसर दिया जा रहा है। यहां BBA, BCA, B.Sc नर्सिंग, B.फार्मा, D.फार्मा, BHM, BPT, ANM, GNM, पॉलिटेक्निक, B.Tech, B.Sc एग्रीकल्चर सहित कई कोर्सों के लिए काउंसलिंग की सुविधा उपलब्ध है। इसके साथ ही शिक्षक नियुक्ति की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए भी […]

Noimg

रंगरा थाना क्षेत्र में हत्या मामले का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोशकीपुर में 21 मई 2025 को हुई महिला हत्या के मामले में पुलिस ने आज एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। घटना के समय अज्ञात अपराधियों ने महिला को गोली मारकर हत्या कर दी थी। मृतिका की मां प्रमीला देवी ने थाना में लिखित आवेदन देकर इस घटना की सूचना दी थी। इस आवेदन के आधार पर रंगरा थाना में कांड संख्या 16/25 दिनांक 22 जनवरी 2025 दर्ज की गई और धारा 61(2)/103(1)/3(5) बीएनएस तथा 25(1-B), 27/28/25 आर्म्स एक्ट के तहत अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने मामले की जांच करते हुए पहले ही तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा था। बाकी वांछित […]

Noimg

नवगछिया में मृत कौआ की जांच में वर्ड फ्लू की पुष्टि || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। मृत कौआ की जांच में वर्ड फ्लू (Bird Flu) की पुष्टि होने से इलाके में सनसनी फैल गई है। जिला पशु पालन पदाधिकारी अंजली कुमारी ने बताया कि मृत कौआ का सीरम परीक्षण के लिए पटना भेजा गया था, और वहां से रिपोर्ट में वर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई। अंजली कुमारी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र के 10 किलोमीटर के दायरे में विशेष रूप से सेनेटाईजेशन अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए नवगछिया नगर परिषद के कार्यपालक अभियंता को पत्र लिखकर सेनेटाईज मशीन उपलब्ध कराने की मांग की गई है, ताकि क्षेत्र को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सके। जिले में पड़े मुर्गी फार्मों से भी सैंपल एकत्रित किए जाएंगे, ताकि वायरस के फैलाव की स्थिति का आकलन किया […]