Category Archives: नवगछिया

Noimg

जमीनी विवाद मामले में छीनी गई लाइसेंसी हथियार बरामद, तीन अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया :जमीनी विवाद के एक गंभीर मामले में छीनी गई लाइसेंसी हथियार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार 12 दिसंबर 2025 को रंगरा थाना को सूचना प्राप्त हुई थी कि जहाँगीरपुर बैसी स्थित अपनी जमीन पर कुमोदी यादव ट्रैक्टर से जुताई करवा रहे थे। इसी दौरान करीब 100 की संख्या में लोग लाठी-डंडों से लैस होकर वहां एकत्रित हो गए और कुमोदी यादव पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कुमोदी यादव एवं उनके साथ मौजूद दो निजी सुरक्षा गार्ड के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान दोनों निजी गार्डों के लाइसेंसी हथियार भी छीन लिए गए। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा थाना द्वारा […]

Noimg

आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भवानीपुर गांव में दिया घटना को अंजाम || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया जिला के रंगरा थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम NH-31 स्थित टावर चौक के पास एक सनसनीखेज घटना में अपराधियों ने पिंटू कुमार उम्र 21 वर्ष, पिता–जवाहर यादव, निवासी भवानीपुर, रंगरा चौक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पिंटू कुमार अपने खेत में दियारा क्षेत्र में खाद छिड़काव का कार्य करने के बाद पैदल घर लौट रहा था। तभी अपराधी, जो पहले से रेकी कर टावर चौक के पास बैठे थे, ने उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों ने पिंटू के सिर में चार गोलियां मारीं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि मृतक दो भाइयों में बड़ा था और उसकी शादी अभी तक नहीं हुई […]

Noimg

‘तुलसी’ जैसा धरती पर ना कोई दूसरा पौधा है ना होगा – स्वामी आगमानंद जी महाराज अपनी संस्कृति अपनी पहचान विषय पर परिचर्चा आयोजित, 63 सामाजिक संस्थाओं को किया गया सम्मानित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : नवगछिया विकास समिति एवं बाल भारती विद्यालय परिवार नवगछिया के संयुक्त तत्वावधान में माता बिहुला विषहरी की धरोहर तथा तुलसी पूजन दिवस के अवसर पर गुरुवार 25 दिसंबर को बाल भारती विद्यालय, गौशाला रोड़, परिसर में अपनी संस्कृति अपनी पहचान विषय पर एक भव्य परिचर्चा का आयोजन किया गया। इस परिचर्चा में नवगछिया नगर क्षेत्र एवं आसपास की प्रमुख सामाजिक, स्वयंसेवी एवं कल्याणकारी संस्थाओं द्वारा समाज और जनकल्याण के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों को ध्यान में रखते हुए कुल 63 संस्थाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान परमहंस स्वामी आगमानंद जी महाराज द्वारा सभी सम्मानित पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अंगवस्त्र, मोमेंटो, स्वरचित श्रीदुर्गा चरित मानस तथा कोरोनाकालीन अंतरराष्ट्रीय साहित्य संचयन पुस्तक […]

Noimg

जी बी कॉलेज में अंतर-महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन, मेजबान कॉलेज रहा विजेता || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: जी बी कॉलेज, नवगछिया में मंगलवार को अंतर-महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 (पुरुष एवं महिला वर्ग) का सफल आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने किया। प्रतियोगिता में जी बी कॉलेज, नवगछिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में पी.जी. एथलेटिक्स यूनियन की टीम उपविजेता रही, जबकि महिला वर्ग में बी.एन. कॉलेज, भागलपुर की टीम ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सी.सी.डी.सी. डॉ. अतुल चंद्र घोष, […]

Noimg

लायन्स क्लब नवगछिया टाउन द्वारा जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया : कड़ाके की ठंड के बीच जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के सौजन्य से बुधवार, 24 दिसंबर को कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्लब डायरेक्टर लायन अजय कुमार रुंगटा के सहयोग से झलू दास टोला स्थित छगूरी मंडल के निवास पर 50 कंबलों का वितरण किया गया। वहीं, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर लायन पवन कुमार सर्राफ के सहयोग से भीम दास टोला, तिनटंगा स्थित राजकुमार रजक के निवास पर 50 कंबलों का वितरण जरूरतमंद लोगों के बीच किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायन्स क्लब नवगछिया टाउन के अध्यक्ष लायन विनोद कुमार चिरानीयां ने की, जबकि संचालन क्लब सचिव लायन प्रवीण कुमार केजरीवाल द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

नवगछिया में तुलसी दिवस पर भव्य आयोजन आज 25 दिसम्बर को || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया: गंगा और कोसी के बीच स्थित माँ बिहुला विषहरी की जागृत भूमि पर गुरुवार को अपनी संस्कृति और धरोहर को लेकर परिचर्चा आयोजित की जाएगी। इस कार्यक्रम में जगद्‌गुरू रामानुजाचार्य स्वामी रामचन्द्राचार्य जी महाराज (स्वामी आगमानंद जी महाराज) के सानिध्य में धर्म और संस्कृति पर विशेष चर्चा होगी।तुलसी दिवस के खास अवसर पर भागलपुर और नवगछिया क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस कार्यक्रम में भाग लेंगे। बाल भारती गौशाला रोड, नवगछिया में कार्यक्रम को लेकर व्यापक और भव्य तैयारी की जा रही है। विधान सिंह राजपूत ने बताया कि नवगछिया की पवित्र भूमि पर सनातन संस्कृति और स्थानीय धरोहर पर परिचर्चा का उद्देश्य क्षेत्र की सभी सामाजिक संस्थाओं को एक सूत्र में बांधना और सामाजिक कार्यों को प्रोत्साहित […]

Noimg

तेतरी मैदान में नवगछिया क्रिकेट लीग का चयन शिविर आयोजित || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। नवगछिया क्रिकेट लीग के तहत खिलाड़ियों के चयन के लिए तेतरी मैदान, नवगछिया में चयन शिविर का आयोजन किया गया। चयन शिविर का उद्घाटन नवगछिया के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओम प्रकाश ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल को अनुशासन, मेहनत और टीम भावना के साथ खेलने की अपील की। इस अवसर पर नवगछिया थाना प्रभारी रवि शंकर सिंह, नवगछिया क्रिकेट लीग के संयोजक घनश्याम प्रसाद, अध्यक्ष सरोज झा, सचिव संतोष कुमार, प्रखंड संयोजक अशोक सिंह, मुकेश सिंह, नीतीश गोस्वामी, सूरज लाठ, अजेश साहू, डॉ. अविनाश कुमार, विवेकानंद यादव, बबलू कुमार सहित कई खेलप्रेमी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। चयन शिविर के प्रथम चरण में गोपालपुर, रंगरा इस्माइलपुर प्रखंड तथा नवगछिया नगर परिषद क्षेत्र के पंजीकृत खिलाड़ियों ने […]

Noimg

सरकारी शिक्षक के खाते से 21.69 लाख रुपये की साइबर ठगी बेटी की शादी के लिए जमा थी राशि || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। गोपालपुर थाना क्षेत्र के तीनटंगा करारी निवासी एक सरकारी शिक्षक के बैंक खाते से 21 लाख 69 हजार 102 रुपये की साइबर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित शिक्षक मिथिलेश कुमार ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद से पीड़ित और उनका परिवार गहरे मानसिक तनाव में है। पीड़ित शिक्षक ने बताया कि दिनांक 22 दिसंबर 2025 को दिन के करीब 10 बजे उनके मोबाइल पर लगातार बैंक से रुपये कटने के संदेश आने लगे। संदेश मिलते ही वे घबरा गए और तत्काल बैंक पहुंचकर अपने खाते का विवरण निकलवाया। खाते की जांच करने पर पता चला कि 21 दिसंबर 2025 को उनके खाते से अलग-अलग समय पर कई ट्रांजेक्शन के माध्यम से […]

Noimg

कुख्यात अपराधी छोटू यादव गिरोह का सक्रिय सदस्य रंजा यादव अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया। कुख्यात अपराधी छोटू यादव के गिरोह से जुड़े सक्रिय अपराधकर्मी रंजन यादव उर्फ रंजा को गोपालपुर थाना पुलिस ने अवैध हथियार एवं कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का लूट, डकैती, हत्या, रंगदारी तथा शस्त्र अधिनियम सहित कई गंभीर आपराधिक मामलों में लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते दिनांक 22 दिसंबर 2025 को रात्रि लगभग 10:10 बजे गोपालपुर थाना को गुप्त सूचना मिली कि कुख्यात अपराधी रंजन यादव उर्फ रंजा अपने वासा में अवैध हथियार के साथ सोया हुआ है। सूचना की सत्यता जांचने एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक नवगछिया के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित विशेष टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए ग्राम लतरा स्थित रंजन […]

नवगछिया में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की नई शाखा का शुभारंभ कल 25 को || GS NEWS

Chanchal Jha0

नवगछिया में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जन्मदिन के अवसर पर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी कदम को साकार रूप देते हुए नवगछिया आरपीएफ ऑफिस, 2 नंबर प्लेटफार्म, नया टोला, स्टेशन रोड, नवगछिया में प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र की एक नई शाखा का शुभारंभ किया जाएगा। इस अवसर पर जगत गुरु परमहंस आगमानंद जी महाराज के सान्निध्य में गुरुपूजन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसके उपरांत जन औषधि केंद्र का विधिवत उद्घाटन होगा। यह केंद्र आम लोगों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र में 2000 […]