5
(1)

भागलपुर: जी बी कॉलेज, नवगछिया में मंगलवार को अंतर-महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 (पुरुष एवं महिला वर्ग) का सफल आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने किया।

प्रतियोगिता में जी बी कॉलेज, नवगछिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में पी.जी. एथलेटिक्स यूनियन की टीम उपविजेता रही, जबकि महिला वर्ग में बी.एन. कॉलेज, भागलपुर की टीम ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया।

टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सी.सी.डी.सी. डॉ. अतुल चंद्र घोष, एम.ए.एम. कॉलेज, नवगछिया के प्राचार्य डॉ. अवधेश रजक, जी बी कॉलेज, नवगछिया के प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार तथा इंडियन बैंक, नवगछिया के प्रबंधक रितेश कुमार द्वारा पुरस्कार और ट्रॉफी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के अध्यक्ष डॉ. दिव्य प्रियदर्शी, आयोजन सचिव डॉ. सुनील कुमार, ऑब्जर्वर डॉ. राजीव कुमार रंजन, सेलेक्टर ज्ञानदेव कुमार सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा शिक्षक प्रो. शिव शंकर मंडल, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. राजकुमार प्रसाद, डॉ. फिरोज अहमद, डॉ. मो. मोसर्रत हुसैन, डॉ. मो. अर्शदुज्जमान, डॉ. मंजू कुमारी, राजीव रंजन, डॉ. रूपा डे, डॉ. प्रताप राज तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों में प्रधान सहायक मो. रिजवान अली, मुकेश पोद्दार, मनोज सिंह, दिनेश साह और विलास यादव सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

इस टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग की छह और महिला वर्ग की पांच टीमों ने भाग लिया। पूरे आयोजन के दौरान खेल भावना, अनुशासन और प्रतिस्पर्धात्मक माहौल देखने को मिला। खिलाड़ियों के उत्साह और दर्शकों की सक्रिय भागीदारी ने प्रतियोगिता को यादगार बना दिया। आयोजकों ने सफल आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों और सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: