



नवगछिया के गोपालपुर थाना अंतर्गत शराब के नशे में मारपीट एवं हंगामा करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिनांक 23 दिसंबर 2025 को गोपालपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के गोढ़ीयारी चौक के समीप एक व्यक्ति शराब के नशे में मारपीट कर रहा है और आसपास के लोगों के साथ हो-हंगामा कर रहा है।

सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रवि सिंह, पिता सुबोध सिंह, निवासी गोढ़ीयारी, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर के रूप में की गई है, जिसे शराब के नशे की अवस्था में पकड़ा गया।

इस संबंध में वादी पंचलाल द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर गोपालपुर थाना कांड संख्या 384/25, दिनांक 23 दिसंबर 2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 126(2), 352 तथा बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2022 की धारा 37 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।














