December 24, 2025
गोपालपुर थाना क्षेत्र में शराब के नशे में मारपीट के मामले में एक अभियुक्त गिरफ्तार || GS NEWS
गोपालपुरChanchal Jhaनवगछिया के गोपालपुर थाना अंतर्गत शराब के नशे में मारपीट एवं हंगामा करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। दिनांक 23 दिसंबर 2025 को गोपालपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के गोढ़ीयारी चौक के समीप एक व्यक्ति शराब के नशे में मारपीट कर रहा है और आसपास के लोगों के साथ हो-हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही गोपालपुर थाना की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रवि सिंह, पिता सुबोध सिंह, निवासी गोढ़ीयारी, थाना गोपालपुर, जिला भागलपुर के रूप में की गई है, जिसे शराब के नशे की अवस्था में पकड़ा […]