December 25, 2025
जी बी कॉलेज में अंतर-महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन, मेजबान कॉलेज रहा विजेता || GS NEWS
नवगछियाChanchal Jhaभागलपुर: जी बी कॉलेज, नवगछिया में मंगलवार को अंतर-महाविद्यालय बॉल बैडमिंटन टूर्नामेंट 2025-26 (पुरुष एवं महिला वर्ग) का सफल आयोजन किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का उद्घाटन विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. संजय कुमार जायसवाल ने किया। प्रतियोगिता में जी बी कॉलेज, नवगछिया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरुष एवं महिला दोनों वर्गों में विजेता का खिताब अपने नाम किया। पुरुष वर्ग में पी.जी. एथलेटिक्स यूनियन की टीम उपविजेता रही, जबकि महिला वर्ग में बी.एन. कॉलेज, भागलपुर की टीम ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया। टूर्नामेंट के समापन अवसर पर विजेता और उपविजेता टीमों को तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के सी.सी.डी.सी. डॉ. अतुल चंद्र घोष, […]