June 14, 2021
नारायणपुर : सर्व धर्म प्रार्थना सभा आज||GS NEWS
DESK 04नारायणपुर : कोरोना से मरने वाले व्यक्ति और जो व्यक्ति कोरोना से जूझ रहे हैं उसके स्वजनों के आत्मबल मजबूत करने के लिए आज सनलाइट स्पोर्ट्स परिसर नारायणपुर में ग्यारह बजे से दो मिनट का मौन रखा जाएगा। इस बारे में नारायण उपपूर्व प्रमुख अशोक कुमार यादव ने कहा कि इस कार्यक्रम में सभी अपनी भागीदारी पहुंच कर दीजिए। समाजसेवी अजय रविदास, छात्र राजद नवगछिया जिला अध्यक्ष हेमंत सिंह,जदयू के अधिवक्ता रंजीत मंडल,पिंटू यादव यूथ कांग्रेस के कुंदन यादव, युवा राजद के अधिवक्ता पवन यादव, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का चितरंजन कुशवाहा सहित कई समाजसेवी इस कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। DESK 04