Category Archives: बिहार

Noimg

बाढ़ का कहर: एनएच-80 समेत कई प्रखंड जलमग्न ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : बिहार का बाढ़ से पुराना और गहरा नाता रहा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी गंगा नदी ने अपने उफान से तबाही मचानी शुरू कर दी है। भागलपुर जिले में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिसके कारण जनजीवन पर व्यापक प्रभाव पड़ा है। इस समय नाथनगर और सुल्तानगंज प्रखंड पूरी तरह जलमग्न हो चुके हैं। गंगा का पानी रिहायशी इलाकों में घुस चुका है, जिससे स्थानीय लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति इतनी भयावह हो चुकी है कि नेशनल हाईवे-80 (एनएच-80) भी गंगा के पानी की चपेट में आ गया है। हाईवे पर लगभग 2 से 3 फीट ऊँचाई तक पानी बह रहा है, जिससे यातायात पूरी तरह […]

Noimg

12 वर्षीय बच्ची पर बर्बरता: छह आरोपी गिरफ्तार, आठ फरार, पीड़िता मायागंज अस्पताल रेफर ||GS-NEWS

DESK 1100

भागलपुर के पीरपैंती प्रखंड के एकचारी थाना क्षेत्र के एकचारी गांव में 12 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ हुई अमानवीय घटना के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। डीएसपी 2 डॉ. अर्जुन कुमार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में 14 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। इनमें से छह आरोपियों, जोगिंद्र मंडल, सोनू कुमार, राजेश कुमार, महेंद्र मंडल, मनोज मंडल और राधे मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। डीएसपी ने बताया कि अन्य आठ आरोपियों की तलाश की जा रही है। जांच में पता चला है कि यह घटना जोगिंद्र मंडल के घर पर हुई थी और गांव के मुखिया अगहनु मंडल ने ही बच्ची पर गर्म रॉड दागने […]

Noimg

रक्षाबंधन पर ईश्वरीय संदेश के साथ बांधा गया रक्षा सूत्र ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय, नवगछिया शाखा द्वारा गोपालपुर प्रखंड के पंचगछिया बाजार में रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन शनिवार को अपराह्न 2:00 बजे से 4:30 बजे तक सम्पन्न हुआ। इस विशेष अवसर पर ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन, ब्रह्माकुमारी सत्यभामा बहन, ब्रह्माकुमार नागेश्वर भाई (पूर्व मुखिया) ब्रह्माकुमार विनोद भाई सहित अन्य कई भाई-बहनों ने सहभागिता की। सभी ने मिलकर उपस्थित लोगों को ईश्वरीय रक्षा सूत्र बांधा और रक्षाबंधन का आध्यात्मिक महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान बहनों ने यह संदेश दिया कि रक्षाबंधन केवल एक पारंपरिक त्यौहार नहीं है, बल्कि यह आत्मा और परमात्मा के पवित्र संबंध की स्मृति दिलाता है। रक्षा सूत्र बांधने की इस परंपरा के माध्यम से आत्मा को […]

Noimg

नवगछिया के श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर में सावन की पूर्णिमा पर भव्य पूजा-अर्चना ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : सावन की पूर्णिमा एवं रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नवगछिया के सुप्रसिद्ध गोपाल गौशाला स्थित श्री जगतपति नाथ महादेव मंदिर में भव्य श्रृंगार, पूजा-अर्चना और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री जगतपति नाथ महादेव का पारंपरिक रूप से दुग्ध, जल और अर्पित अंशों से स्नान कराया गया। स्नान के उपरांत भगवान को नवीन वस्त्र पहनाए गए और मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पूजा का संचालन पंडित अजीत पांडे द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ किया गया, जबकि पूजार्चना रंजन बाबा द्वारा संपन्न की गई। कार्यक्रम में महाशिवरात्रि कमेटी के सदस्य सहित अनेक श्रद्धालु एवं भक्तजन उपस्थित थे। मंदिर परिसर में भक्तों ने श्रद्धा भाव से भजन-कीर्तन में भाग लिया और भगवान शिव का […]

Noimg

महज 24 घंटे में छोटू रजक हत्याकांड का खुलासा ||GS NEWS

DESK20250

रंगरा थाना क्षेत्र में गला रेतकर की गई हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र में घटित एक सनसनीखेज हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर उद्भेदन कर लिया है। मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिन्होंने पूछताछ में अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। घटना 8 अगस्त 2025 की सुबह लगभग 7 बजे की है, जब रंगरा थाना क्षेत्र के मदरौनी महंत स्थान के समीप सहोड़ा गांव निवासी छोटू रजक, पिता रामदेव रजक (उम्र 36 वर्ष) की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही रंगरा पुलिस सक्रिय हुई। नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) ओमप्रकाश ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया। साथ ही […]

Noimg

भवानीपुर में रंगदारी, लूट और गोलीबारी के आठ महीने बाद भी नहीं हुई कार्रवाई ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के भवानीपुर थाना क्षेत्र के भ्रमरपुर गांव में रंगदारी, लूट और गोलीबारी की गंभीर घटना के आठ माह गुजर जाने के बाद भी नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इस लापरवाही से न केवल पीड़ित परिवार बल्कि पूरे गांव में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है। पीड़ित नवनीत सिंह, पिता स्वर्गीय नारायण प्रसाद सिंह, ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक, भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी और बिहार के डीजीपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में उन्होंने लिखा है कि भवानीपुर थाना कांड संख्या 12/25 के तहत नामजद अभियुक्तों के खिलाफ अब तक कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे अभियुक्त अब खुलेआम हथियार के साथ गांव में दहशत फैला रहे हैं। […]

Noimg

10 अगस्त को आयोजित क्षेत्र सहायक पद की प्रारंभिक लिखित परीक्षा- 2025 को लेकर की गई ब्रीफिंग ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में शनिवार को जिला दंडाधिकारी डॉक्टर नवल किशोर चौधरी के अध्यक्षता में 10 अगस्त को यानी आज 12 बजे से 02:15 बजे अपराह्न तक भागलपुर शहरी क्षेत्र स्थित चयनित आठ परीक्षा केंद्रों पर आयोजित “क्षेत्र सहायक के पद पर नियुक्ति हेतु प्रारंभिक लिखित परीक्षा- 2025” को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर बैठक आयोजित की गई। सभी केंद्राधीक्षक एवं दंडाधिकारियों को ब्रीफिंग करते हुए जिला दंडाधिकारी ने कहा कि परीक्षा की तिथि को प्रतिनियुक्त विक्षकों के साथ पूर्वाह्न 08 बजे से अपने केंद्र पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहकर उपलब्ध करायी गयी अनुदेश पुस्तिका में वर्णित निदेशों का अक्षरशः अनुपालन करते हुए शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा का संचालन कराना सुनिश्चित करेंगे। इस परीक्षा से संबद्ध […]

Noimg

भागलपुर में बाढ़ का कहरभवनाथपुर में NH-80 पर 5 फीट पानी, पटना से सड़क संपर्क टूटने का खतरा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और इसका प्रभाव अब सड़कों पर भी साफ नजर आने लगा है। खासकर भवनाथपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे-80 पर स्थिति गंभीर हो गई है, जहां सड़क पर करीब 4 से 5 फीट तक पानी जमा हो गया है। यह हाईवे भागलपुर को पटना से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, लेकिन पानी की तेज धारा और लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण इस पर आवागमन बेहद जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि यदि जलस्तर में इसी प्रकार वृद्धि होती रही, तो जल्द ही भागलपुर से पटना का सड़क संपर्क पूरी तरह से टूट सकता है। वर्तमान स्थिति में छोटे वाहन इस मार्ग से गुजर नहीं पा रहे […]

Noimg

चुनाव आयोग पर पक्षपात का आरोप :मतदाता पुनर्निरीक्षण में जीवित महिला को मृत घोषित करने का मामला आया सामने ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले में चुनाव आयोग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता पुनर्निरीक्षण अभियान के दौरान गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। इस संबंध में पूर्व विधायक फलीन्द्र चौधरी और राजद नेता नट बिहारी मंडल ने आयोग पर पक्षपात का आरोप लगाया है। नेताओं ने आरोप लगाया कि सुलतानगंज प्रखंड के महेशी पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 1 के बूथ संख्या 110 पर रहने वाली लक्ष्मी कुमारी, जो जीवित हैं, उन्हें मतदाता सूची में मृत घोषित कर दिया गया है। यह स्थिति न केवल प्रशासनिक चूक को दर्शाती है, बल्कि आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों पर भी सवाल खड़े करती है। इसी प्रकार महेशी पंचायत के मोतीचक गांव के वार्ड संख्या 5 के बूथ संख्या 108 और 109 पर भी मतदाता सूची […]

Noimg

भाईचारे और बलिदान को सलाम: जीवन जागृति सोसाइटी ने सैनिकों व पुलिसकर्मियों संग मनाया रक्षाबंधन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। रक्षाबंधन का पर्व इस बार भागलपुर में देशभक्ति और भाईचारे की भावना के साथ विशेष रूप से मनाया गया। जीवन जागृति सोसाइटी, भागलपुर के तत्वावधान में सीडीएस कम्पाउंड के दक्षिणी गेट के सामने एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था की महिला सदस्यों ने भारतीय सेना के जवानों और पुलिसकर्मियों को राखी बाँधकर उनके साहस, सेवा और बलिदान को नमन किया। कार्यक्रम की शुरुआत संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों द्वारा उपस्थित सुरक्षाबलों के जवानों के स्वागत से हुई। इसके पश्चात पारंपरिक विधि से तिलक कर रक्षा सूत्र बांधा गया और मिठाई खिलाई गई। इस अवसर पर जीवन जागृति सोसाइटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतेंद्र कुमार मुख्य अतिथि के रूप में […]