Category Archives: बिहार

Noimg

गंगा में बढ़ा जलस्तर: सुल्तानगंज का नमामि गंगे घाट जलमग्न, श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में गंगा का जलस्तर लगातार तेज़ी से बढ़ रहा है, जिससे जनजीवन प्रभावित होने लगा है। इसका सबसे बड़ा असर सुल्तानगंज क्षेत्र में देखने को मिल रहा है, जहां नमामि गंगे घाट पूरी तरह से जलमग्न हो गया है। घाट पर स्थित सभी दुकानें पानी में डूब चुकी हैं, वहीं मुख्य सड़क पर भी तीन से चार फीट तक पानी भर गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनज़र नमामि गंगे घाट पर प्रवेश और स्नान को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे वैकल्पिक रूप से अजगैबीनाथ गंगा घाट पर ही स्नान करें, जहां आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है। लगातार […]

Noimg

गंगा स्नान के दौरान दो महिलाएं तेज धार में बहीं, एक की मौत, दूसरी को चरवाहा ने बचाया ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र स्थित नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान कर रही दो महिलाएं गंगा की तेज धारा में बह गईं। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही डूबकर मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला को लगभग पांच किलोमीटर दूर तिलकपुर में एक चरवाहे ने बहाव से निकालकर बचा लिया। घटना की जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं गंगा स्नान के लिए नमामि गंगे घाट पहुंची थीं। मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जबकि बचाई गई महिला की पहचान मुंगेर के बंगाली टोला निवासी कुमकुम देवी के रूप में हुई है। कुमकुम देवी फूल बेचने के लिए सुलतानगंज आई थीं। उन्होंने बताया कि […]

Noimg

ममलखा गंगा तटबंध टूटने से स्कूल सहित सैकड़ों घर जलमग्न ||GS NEWS

DESK20250

कटाव से रोजाना सैकड़ों मीटर भूमि गंगा में समा रही भागलपुर जिले के ममलखा गांव में गंगा तटबंध अंततः टूट गया है। तटबंध टूटने के कारण गांव में भीषण बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गांव का सरकारी स्कूल और सैकड़ों घर पानी में डूब गए हैं। स्कूल के अंदर लगभग आठ से दस फीट तक पानी भर चुका है। इस संबंध में पहले ही भाजपा नेता दिलीप मिश्रा और हमारे चैनल ने चेतावनी दी थी कि तटबंध पर चल रहे कटाव-रोधी कार्यों में गंभीर अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इसके बावजूद प्रशासन ने समय रहते कोई ठोस कदम नहीं उठाया, जिसका परिणाम आज गांव को भुगतना पड़ रहा है। भाजपा नेता दिलीप मिश्रा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को […]

Noimg

वार्ड 10 के नवनिर्वाचित पार्षद गुनेश्वर मंडल ने ली शपथ ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 10 से नवनिर्वाचित पार्षद गुनेश्वर मंडल ने शनिवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। यह शपथ समारोह डीएम कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने उन्हें शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अपर समाहर्ता दिनेश राम और उप निर्वाचन पदाधिकारी श्वेता कुमारी विशेष रूप से मौजूद थीं। शपथ ग्रहण के बाद गुनेश्वर मंडल ने जनहित में ईमानदारी से कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा कि वार्ड की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर उनके समर्थकों में […]

Noimg

गंगा स्नान के दौरान दो महिलाएं तेज धार में बहीं, एक की मौत, दूसरी को चरवाहा ने बचाया||GS-NEWS

DESK 1100

भागलपुर जिले के सुलतानगंज थाना क्षेत्र स्थित नमामि गंगे घाट पर शुक्रवार को गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। स्नान कर रही दो महिलाएं गंगा की तेज धारा में बह गईं। इस हादसे में एक महिला की मौके पर ही डूबकर मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला को लगभग पांच किलोमीटर दूर तिलकपुर में एक चरवाहे ने बहाव से निकालकर बचा लिया। घटना की जानकारी के अनुसार, दोनों महिलाएं गंगा स्नान के लिए नमामि गंगे घाट पहुंची थीं। मृत महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है, जबकि बचाई गई महिला की पहचान मुंगेर के बंगाली टोला निवासी कुमकुम देवी के रूप में हुई है। कुमकुम देवी फूल बेचने के लिए सुलतानगंज आई थीं। उन्होंने बताया कि […]

Noimg

नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के सोहड़ा में युवक की गला रेतकर हत्या, इलाके में मची सनसनी!

Barun Kumar Babul0

नवगछिया: रंगरा थाना क्षेत्र के सोहड़ा गांव से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में दहशत का माहौल है। सूत्रों के अनुसार, मृतक की पहचान छोटू रजक (36 वर्ष), पिता रामदेव रजक, निवासी सहौरा के रूप में हुई है। घटना महंत बाबा मंदिर के पास घटी है। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। घटनास्थल पर नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश सहित रंगरा थाना की टीम पहुंच चुकी है और मामले की जांच जारी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और हर पहलू से जांच की […]

Noimg

सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की समस्याओं को लेकर  सौंपा ज्ञापन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : राष्ट्रीय मध्याह्न भोजन संगठन फ्रन्ट की ओर से सरकारी विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों की मूलभूत समस्याओं को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी, नवगछिया के नाम से एक ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन के माध्यम से रसोइयों ने सरकार द्वारा लंबे समय से उनकी उपेक्षा किए जाने पर गहरी नाराजगी जताई है और समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की है। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि बिहार प्रदेश में लाखों रसोइयां प्रधानमंत्री पोषण योजना के अंतर्गत अत्यंत कम मानदेय पर कार्य कर रही हैं। इनकी स्थिति अत्यंत दयनीय है और सरकार की ओर से इनकी समस्याओं पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। संगठन द्वारा पूर्व में कई बार राज्य एवं केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपा गया है, […]

Noimg

25 मीटर पिस्टल शूटिंग में नवगछिया के श्रेयांश ने जीता स्वर्ण पदक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : पटना स्थित साकेत सिंह शूटिंग अकादमी में 1 अगस्त से 6 अगस्त तक आयोजित 35वीं बिहार स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता में नवगछिया के श्रेयांश रथी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 25 मीटर पिस्टल इवेंट में स्वर्ण पदक जीतकर नवगछिया, भागलपुर जिला और बिहार का नाम रोशन किया। श्रेयांश नवगछिया बाजार निवासी एवं नगर परिषद उपसभापति रश्मि रथी तथा पार्षद अजय कुमार उर्फ प्रमोद यादव के पुत्र हैं। अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जेम्स फाइटर ने जानकारी दी कि श्रेयांश ने 25 मीटर पिस्टल के स्टैंडर्ड स्पोर्ट्स इवेंट में एक और स्वर्ण पदक हासिल किया। इसके अतिरिक्त उन्होंने सेंटर फायर इवेंट में एक रजत और एक कांस्य पदक भी अपने नाम किया। अपनी उपलब्धि पर श्रेयांश ने बताया कि वे भविष्य में राष्ट्रीय […]

Noimg

दो दिवसीय श्रीश्री 108 ठाकुर बाबा का भक्ति सम्मेलन शुरू ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर प्रखंड इ किसान भवन के समीप बजरंगबली मंदिर परिसर में दो दिवसीय श्रीश्री 108 ठाकुर बाबा का भक्ति सम्मेलन शुरू हुआ।जिसका उद्घाटन बिहपुर विस के भाजपा विधायक इ. शैलेंद्र ने किया। इस मौके पर विधायक ने कहा कि हमारे सनातन धर्म के धर्मशास्त्र व ईश्वर-भक्ति हमें सत्कर्म व सन्मार्ग की ओर ले जाते हैं। विधायक ने इस माैके पर पूरे क्षेत्र के सुख व समृद्धि की कामना किया। मौके पर अजय उर्फ माटो, लालमाेहन व सिंटू आदि समेत कई गणमान्य एवं प्रबुद्धजन मौजूद थे। इधर भक्ति सम्मेलन में 50 से अधिक मंडली क्षेत्रीय व आंचलिक भाषा में प्रभु भजनों की प्रस्तुति से पूरे क्षेत्र को पावन व भक्तिमय बना रहे हैं। वहीं भक्ति सम्मेलन स्थल समेत पूरा […]

Noimg

रंगरा थानांतर्गत नाबालिग अपहरण मामले में आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 29 जून 2025 को वादी द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि इनकी 17 वर्षीय पुत्री सामान खरीदने के लिए दुकान गई थी, जो वापस घर लौटकर नहीं आई। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि रंगरा थाना क्षेत्र के सिमरिया निवासी शिवाकांत कुमार उर्फ शिवा पिता अर्जुन मंडल ने इनकी पुत्री को शादी के नियत से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। इस संबंध में रंगरा थाना कांड संख्या- 142/25, धारा- 137 (2) बीएनएस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड की अपहृता को बरामद कर न्यायालय के आदेशानुसार उनके परिजन को सौपा गया एवं कांड में संलिप्त अभियुक्तों के विरूद्ध छापामारी की जा रही थी उसी क्रम में गुरुवार को अभियुकत शिवाकांत कुमार उर्फ शिवा पिता अर्जुन […]