Category Archives: बिहार

Noimg

सड़क हादसे में घायल मजदूर की इलाज के दौरान मौत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में सड़क हादसे में घायल एक मजदूर की इलाज के दौरान मायागंज अस्पताल में मौत हो गई। मजदूरी करने के लिए घर से बाइक लेकर निकले राजीव कुमार सिंह (27) नामक युवक को घर से लगभग 8 किलोमीटर दूर अज्ञात वाहन ने पीछे से रौंद दिया। इस दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद राजीव ने अपने परिजनों को फोन पर सूचना दी और वे उसे संग्रामपुर अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मायागंज अस्पताल भेजा गया। यह घटना मुंगेर जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के रामपुर नहर मोड़ के पास हुई थी। मृतक की पहचान रशिक लाल सिंह के पुत्र राजीव कुमार सिंह के रूप में हुई। घटना के बाद […]

Noimg

सुल्तानगंज और शाहकुंड में खेत-खलिहान जलमग्न, धान की फसल तबाह, किसान बेहाल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में गंगा नदी ने एक बार फिर विकराल रूप धारण कर लिया है, जिससे जिले के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है। गंगा के अलावा, उसकी सहायक नदियों में भी तेज उफान देखा जा रहा है। खासकर सुल्तानगंज और शाहकुंड प्रखंडों में स्थिति अत्यंत गंभीर हो गई है। यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में नदियों का पानी खेतों में भरने लगा है, जिससे स्थानीय किसान परेशान और हताश नजर आ रहे हैं। मीरहटी, कटहरा और खानपुर पंचायतों में खेत-खलिहान पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। किसानों की धान की फसल अब पानी में डूब चुकी है। कई किसानों ने तो कर्ज लेकर अपनी खेती की थी, लेकिन इस अचानक आई बाढ़ ने उनकी मेहनत और उम्मीद […]

Noimg

नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, तिलकामांझी थाना क्षेत्र में छापेमारी, एक गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले में अवैध शराब और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में आज तिलकामांझी थाना क्षेत्र में पुलिस द्वारा एक विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया। इस अभियान की अगुवाई सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया और मौके से कई अवैध नशीले पदार्थ भी बरामद किए। डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि यह छापेमारी अभियान अवैध नशे के नेटवर्क को नष्ट करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस की टीम इस अभियान को और तेज़ करेगी और आने वाले दिनों में ऐसे अभियानों में वृद्धि होगी। पुलिस ने यह स्पष्ट कर दिया है कि […]

Noimg

दरियापुर में 22 वर्षीय युवक ने प्रेम प्रसंग के चलते दे दी जान || GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र अंतर्गत दरियापुर में एक 22 वर्षीय युवक मुन्ना कुमार हरि ने प्रेम प्रसंग के चलते जान दे दी। घटना की जानकारी दोपहर को मिली। जान देने से पहले युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड से फोन पर बातचीत की थी। इसी दौरान दोनों के बीच कहासुनी और विवाद हुआ। व्हाट्सएप पर भी उनकी चैट हुई, जिसमें प्रेम प्रसंग के संबंध में बातें की जा रही थीं। इसके बाद मुन्ना ने घर के अंदर कमरे में जाकर घटना को अंजाम दिया हैं । मृतक मुन्ना कुमार हरि दरियापुर निवासी अंकज साह के मकान में अपने छोटे भाई निहाल कुमार के साथ भाड़े पर रह रहा था। वह मायागंज निवासी वसंत हरि का बड़ा पुत्र था। मुन्ना की […]

Noimg

सन्हौला में बिजली आपूर्ति ठप, जनजीवन प्रभावित, आंदोलन की चेतावनी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : सन्हौला क्षेत्र में बाढ़ से होने वाली समस्याओं के बीच बिजली आपूर्ति की खराब स्थिति ने जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है। पिछले कई दिनों से क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है, जिससे ग्रामीणों की दिनचर्या पर प्रतिकूल असर पड़ा है। कभी ट्रांसफॉर्मर जलना, कभी तार टूटना और कभी फॉल्ट होना अब यहां आम बात बन चुकी है, लेकिन बिजली विभाग की उदासीनता ने उपभोक्ताओं को परेशान कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से उन्हें सिर्फ तीन से चार घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कई बार तो रातभर बिजली गायब रहती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई, सिंचाई व्यवस्था, व्यापारी की दुकानदारी और सामान्य घरों […]

Noimg

बाढ़ पीड़ितों ने तोड़ा विश्वविद्यालय का सुरक्षा गेट, कैंपस में जबरन घुसे, प्रशासन रहा मौन ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय (टीएमबीयू) के परिसर में उस समय हड़कंप मच गया, जब दिलदारपुर और शंकरपुर दियारा क्षेत्र के सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों ने विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल के समीप स्थित उत्तरी गेट का ताला तोड़कर जबरन प्रवेश कर लिया। प्रशासन ने बीते कई दिनों से उक्त गेट को बंद कर रखा था, ताकि बाढ़ प्रभावित लोग परिसर में न आ सकें। लेकिन मंगलवार को आक्रोशित ग्रामीणों ने गेट का ताला तोड़ दिया और अपने साथ घरेलू सामान, प्लास्टिक की चादरें तथा अन्य जरूरी वस्तुएं लेकर परिसर के अंदर पहुंच गए। उन्होंने टिल्हा कोठी सहित विभिन्न स्थानों पर तंबू गाड़ने शुरू कर दिए और वहीं अस्थायी रूप से बसने की कोशिश करने लगे। घटना की जानकारी मिलते ही सदर […]

Noimg

अभाविप प्रतिनिधिमंडल ने मदन अहिल्या महिला कॉलेज के नए प्राचार्य को दी शुभकामनाएं ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। मदन अहिल्या महिला कॉलेज के नए प्राचार्य प्रो. अवधेश कुमार रजक से मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शिष्टाचार मुलाकात के लिए पहुंचा। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें प्राचार्य पद की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं एवं बधाई दी। प्रतिनिधिमंडल ने प्राचार्य को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और कॉलेज की शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय बनाने की अपेक्षा जताई। इस अवसर पर अभाविप कार्यकर्ताओं ने कॉलेज प्रशासन से छात्राओं के हित में सुविधाओं के विस्तार व शैक्षणिक माहौल को बेहतर बनाने पर भी चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल में राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत संयोजक विश्वास वैभव, पूर्व जिला संयोजक राहुल शर्मा, कॉलेज अध्यक्ष दीक्षा मिश्रा, पूर्व कॉलेज मंत्री दीपा भारद्वाज, कॉलेज सह […]

Noimg

भूमि विवाद में जान से मारने की धमकी, पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार ||GS NEWS

DESK20250

गोपालपुर के डिमहा रही टोला का मामला नवगछिया पुलिस जिला के गोपालपुर थाना क्षेत्र के डिमहा निवासी मुनेश्वर ठाकुर के पुत्र गीतेश कुमार ने नवगछिया के पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार को आवेदन देकर अपने और परिवार की जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिए गए आवेदन में गीतेश ने बताया है कि उसके पिता मुनेश्वर ठाकुर ने छह डिसमिल जमीन की रजिस्ट्री करवाई है, जिसकी रसीद भी नियमित रूप से कट रही है। वह उक्त भूमि पर अपना घर बनाने के लिए ईंट, छड़, सीमेंट, बालू आदि निर्माण सामग्री इकट्ठा कर चुका है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि महेंद्र, विजय ठाकुर, नवीन ठाकुर, राणा ठाकुर, अरुण मंडल, सुमन कुमार निराला और वसंत कुमार […]

Noimg

मासूम की आंख बचाने के लिए पिता लगा रहे मदद की गुहार ||GS NEWS

DESK20250

स्कूल से लौटते वक्त बाइक की टक्कर ने छीन ली मासूम रिया की रोशनी नवगछिया की मासूम रिया भारती की दुनिया छह जून को एक सड़क दुर्घटना के बाद अंधेरे में डूब गई। पांच वर्षीय रिया स्कूल से घर लौट रही थी, तभी खगड़ा निवासी वरुण सिंह उर्फ बाना के पुत्र छोटू कुमार ने तेज रफ्तार बाइक से उसे टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में रिया गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी दाईं आंख में गहरी चोट आई। दुर्घटना के बाद रिया को तुरंत नवगछिया के एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत गंभीर देख उसे पटना के आईजीआईएमएस रेफर कर दिया गया। वहां से बेहतर इलाज के लिए परिजन उसे देविका आई अस्पताल, फिर शंकर […]

Noimg

ससुराल वालों ने दहेज के लिए विवाहिता के साथ बेरहमी से मारपीट के बाद गला दबाकर की हत्या ||GS NEWS

DESK20250

पुलिस ने देर रात बिरबन्ना स्थित ससुराल से मृतका का शव किया बरामद मृतका की मां के लिखित आवेंदन पर पति समेत पांच अभियुक्तों पर दहेज के लिए हत्या का केस दर्ज सात माह पूर्व हुई थी शादी नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बिरबन्ना वार्ड संख्या 09, में सोमवार को ससुराल वालों के द्वारा दहेज के लिए 20 वर्षीय विवाहिता के साथ पहले तो बेरहमी से मारपीट की गई, फिर गला दबाकर हत्या कर आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया। सोमवार की देर रात भवानीपुर पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर बिरबन्ना स्थित ससुराल से मृतका का शव बरामद किया गया। मृतका जवाहर मंडल की पत्नी श्वेता कुमारी उम्र 20 वर्ष बताई गई। मिली जानकारी के […]