Category Archives: बिहार

Noimg

भागलपुर में बिहार कृषि विश्वविद्यालय का अष्टम दीक्षांत समारोह, राज्यपाल ने की उपाधि वितरण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), सबौर में अष्टम दीक्षांत समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में महामहिम राज्यपाल सह कुलाधिपति आरिफ मोहमद खां उपस्थित थे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा और बिहार के ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री श्रवण कुमार ने कार्यक्रम में भाग लिया। समारोह की शुरुआत राष्ट्रगान, जलअर्पण और कुलगीत के साथ हुई। कुलसचिव डॉ. मिजानुल हक ने दीक्षांत समारोह को आरंभ करने का अनुरोध कुलपति डॉ. डी आर सिंह से किया। इसके बाद राज्यपाल आरिफ मोहमद खां ने दीक्षोपदेश दिया और विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दीक्षांत समारोह में कुल 797 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां प्रदान की गई, […]

Noimg

कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमो ने निकाला मशाल जुलूस, वीर शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : कारगिल विजय दिवस के अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो), भागलपुर द्वारा शहर में एक भव्य मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो के भागलपुर जिला अध्यक्ष संतोष कुमार ने किया। यह जुलूस घंटाघर चौक से प्रारंभ होकर भामाशाह चौक, अग्रसेन चौक होते हुए आंबेडकर चौक (स्टेशन चौक) तक गया। जुलूस में बड़ी संख्या में युवा हाथों में मशाल लेकर ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के जयघोष करते हुए शामिल हुए। इसके बाद, रेड क्रॉस रोड स्थित आकाशवाणी चौक पर शहीद कैप्टन निर्भय कुमार सिंह के आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में शहरवासियों ने एकत्र होकर वीर सपूतों को नमन किया और उनकी शहादत को […]

Noimg

नवगछिया एलटीएफ प्रभारी कमर आलम खान का असामयिक निधन, पुलिस महकमे में शोक की लहर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया (भागलपुर)। नवगछिया थाना में पदस्थापित लोकल टास्क फोर्स (एलटीएफ) प्रभारी कमर आलम खान का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वे 58 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग में गहरा शोक व्याप्त है। थाना प्रभारी रविशंकर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की शाम कमर आलम रोज की तरह भोजन करने के बाद अपने कमरे में आराम करने चले गए थे। शुक्रवार की सुबह जब साथी कर्मी उन्हें जगाने पहुंचे, तो वे अचेत अवस्था में पाए गए। तुरंत उन्हें नवगछिया अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कमर आलम खान दरभंगा जिले के मूल निवासी थे। घटना की […]

Noimg

सीबीएसई बैडमिंटन प्रतियोगिता के पर्यवेक्षक नियुक्त हुए श्रीमोद पाठक ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । डीपीएस गयाजी में 1 से 3 अगस्त तक आयोजित होने वाली सीबीएसई क्लस्टर-3 की बैडमिंटन प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु सीबीएसई नई दिल्ली के स्पोर्ट्स हेड द्वारा फाउंडेशन एकेडमी, आईआईटी बिहटा, पटना में कार्यरत पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी श्रीमोद पाठक को प्रतियोगिता का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। श्रीमोद पाठक की इस प्रतिष्ठित नियुक्ति पर खेल जगत से जुड़े लोगों सहित शिक्षाविदों एवं खेलप्रेमियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। फाउंडेशन एकेडमी के निदेशक अमित प्रकाश एवं प्राचार्या रमा चक्रवर्ती ने इस अवसर को संस्थान के लिए गौरव का विषय बताया। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के अध्यक्ष एवं बिहार विधान परिषद सदस्य प्रो. नवल किशोर यादव, संघ के सचिव गौरी शंकर तथा राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने श्री […]

Noimg

राष्ट्रीय ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप के लिए बिहार कैडेट व सब जूनियर टीम घोषित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में 26 से 29 जुलाई तक आयोजित होने वाली 5वीं राष्ट्रीय कैडेट एवं सब जूनियर ग्रैपलिंग कुश्ती चैंपियनशिप (बालक एवं बालिका वर्ग) में भाग लेने के लिए बिहार टीम की घोषणा कर दी गई है। बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के महासचिव गौरी शंकर एवं राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि टीम का गठन मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। बिहार ग्रैपलिंग कुश्ती संघ के अध्यक्ष किशलय किशोर, महासचिव गौरी शंकर, हाजीपुर आरपीएफ निरीक्षक साकेत कुमार, ज्ञान ज्योति गुरुकुलम स्कूल के निदेशक अभय सिंह आर्य, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह कश्यप, विनोद कुमार जायसवाल एवं वैशाली जिला सचिव रवि रंजन कुमार ने सभी चयनित […]

Noimg

स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को किया गया सम्मानित ||GS NEWS

DESK20250

ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय नवगछिया में प्रथम सत्र परीक्षा का परिणाम घोषित नवगछिया। स्थानीय ज्ञानोदय आवासीय विद्यालय में प्रथम सत्र परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रांगण में पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन कर मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में छात्रों के साथ उनके अभिभावक भी उपस्थित रहे, जिन्होंने बच्चों की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया। समारोह को संबोधित करते हुए विद्यालय के शिक्षक अखिलेश ने कहा कि जीवन में सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। मेहनत और लगन से ही सफलता मिलती है। उन्होंने कहा कि आज जिन विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया है, वह उनकी कठिन परिश्रम और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के निर्देशक धर्मलाल मंडल, प्रधानाचार्य […]

Noimg

तालाब में डूबने से दो किशोरों की मौत, गांव में पसरा मातम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के बदरपुर गांव की घटना, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल भागलपुर जिला के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत निस अंबे पंचायत के बदरपुर गांव में रविवार को तालाब में नहाने के दौरान दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। दोनों किशोर नहाने के दौरान अचानक पैर फिसल जाने से गहरे पानी में चले गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पास में नहा रहे कुछ बच्चों ने डूबते हुए किशोरों को देखा और शोर मचाया। शोर सुनते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तालाब में बच्चों की तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थाना अध्यक्ष सफदर अली पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से दोनों किशोरों को किसी तरह पानी से बाहर निकाला […]

Noimg

ट्रॉफी मिलते ही खिले बच्चों के चेहरे ||GS NEWS

DESK20250

प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव सह क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 सम्मान समारोह आयोजित नवगछिया। एनएच-31 पकड़ा मोड़ के समीप स्थित प्रेसीडेंसी इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार को भव्य वार्षिकोत्सव सह क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 सम्मान समारोह का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ विद्यालय परिसर के मंच पर की गई। इसके पश्चात विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ देकर सबका मन मोह लिया। इस दौरान क्रिएटिव टैलेंट हंट 2.0 के तहत विद्यालय के सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्कूल प्रशासकों को ट्रॉफी और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर बच्चों के चेहरों पर प्रसन्नता झलक रही थी, वहीं अभिभावकों ने तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस […]

Noimg

भ्रमरपुर दुर्गा मंदिर और तालाब के जीर्णोद्धार को लेकर विधायक ने कला-संस्कृति मंत्री को लिखा पत्र ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नारायणपुर प्रखंड के भ्रमरपुर स्थित विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर और उसके समीप स्थित विशाल तालाब के सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार को लेकर विधायक इ. कुमार शैलेंद्र ने बिहार सरकार के कला, संस्कृति एवं युवा विभाग के मंत्री को पत्र लिखा है। विधायक ने पत्र में उल्लेख किया है कि नारायणपुर प्रखंड के इंदिरा मंच, एनएच-31 के समीप भ्रमरपुर में लगभग 300 वर्ष पुराना शक्तिपीठ दुर्गा मंदिर स्थित है। इस मंदिर के समीप एक विशाल तालाब भी है, जिसमें माँ दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन होता है। हर वर्ष नवरात्रि के अवसर पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु यहाँ माँ दुर्गा के दर्शन और विसर्जन के लिए पहुंचते हैं। इसके अलावा आम दिनों में भी हजारों […]

Noimg

25 दिनों से लापता मां की तलाश में भटक रहा बेटा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया थाना क्षेत्र के राजेंद्र कॉलोनी निवासी रजनीकांत राय ने अपनी लापता मां कलावती देवी (उम्र 55 वर्ष) की तलाश में नवगछिया पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार से मिलकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि उनकी मां 1 जुलाई की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। इतने दिन बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है। रजनीकांत राय और उनके परिजनों ने हरसंभव प्रयास करते हुए रिश्तेदारों से लेकर आसपास के क्षेत्रों तक तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इस संबंध में 3 जुलाई को उन्होंने नवगछिया थाना में आवेदन दिया था। 9 जुलाई को पुनः नया आवेदन लिखवाकर थाने में जमा कराया गया। 11 जुलाई को जब […]