October 30, 2025
भागलपुर में सैयद शाहनवाज हुसैन का बड़ा बयान, कहा– बिहार में एनडीए जीतेगा 200 से ज्यादा सीटें, टूटेगा 2010 का रिकॉर्ड ||GS NEWS
DESK2025भागलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन ने भागलपुर में आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए गठबंधन 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगा और 2010 का ऐतिहासिक रिकॉर्ड टूट जाएगा। शाहनवाज हुसैन ने कहा कि भागलपुर से भाजपा प्रत्याशी रोहित पांडे इस बार रिकॉर्ड मतों से जीतकर विधानसभा पहुंचेंगे। उन्होंने दावा किया कि भागलपुर की सातों विधानसभा सीटों पर एनडीए प्रत्याशी भारी अंतर से जीत हासिल करेंगे। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अपमान करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन जनता सब कुछ जानती है और इस बार इसका जवाब मतपेटियों में […]