October 13, 2025
“टिकट नहीं, आतंक दिखाइये” ||GS NEWS
DESK2025भारतीय रेल अब केवल यात्रियों को नहीं, तमाशे को भी ढोती है। पहले लोग सफ़र करते थे, अब “स्फुरण” करते हैं, रील बनाते हैं, बहस करते हैं और टिकट माँगने वाले को राष्ट्रद्रोही, छेड़ने वाला घोषित कर देते हैं। हालिया घटना इसका नया अध्याय है—एक महिला शिक्षिका, बिना टिकट वातानुकूलित कोच में विराजमान। टीटी ने हिम्मत कर टिकट माँग लिया। बस, यहीं उसने अपनी नौकरी की मर्यादा और जान दोनों को खतरे में डाल दिया। महिला बोलीं, “आप जान बूझकर तंग करते हैं, आपने हाथ लगाया।”टीटी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। नियमों की पटरियाँ पिघल चुकी थीं और तर्कों की रेल पूरी गति से भाग रही थी। यात्रियों ने मोबाइल निकाल लिए देश को एक नया “वीडियो गुरु” […]