March 20, 2026
त्योहारों को लेकर जिला शांति समिति की बैठक, प्रशासन ने दिए आवश्यक दिशा-निर्देश || GS NEWS
Chanchal Jhaभागलपुर के समीक्षा भवन में गुरुवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा, ईद, चैती छठ एवं रामनवमी को आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में समिति के सदस्यों ने विभिन्न त्योहारों को लेकर साफ-सफाई, ब्लीचिंग पाउडर एवं चुना का छिड़काव, पेयजल, विद्युत, यातायात तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित मुद्दों पर अपनी-अपनी राय और सुझाव दिए। सदस्यों ने प्रशासन को आश्वस्त किया कि सभी पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में वे पूरा सहयोग करेंगे। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने सभी को आगामी ईद, चैती छठ, चैती दुर्गा पूजा एवं रामनवमी की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी सुझावों […]