Category Archives: भागलपुर

सावित्री पब्लिक स्कूल में पांच दिवसीय भारत स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । सावित्री पब्लिक स्कूल में सोमवार से भारत स्काउट एंड गाइड का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर बड़े उत्साह के साथ आरंभ हुआ। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना तथा सामूहिक कार्य की भावना का विकास करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक राम कुमार साहू, सचिव कृष्ण कुमार साहू, प्रशासक सुमित कुमार, प्रधानाचार्य अमित कुमार सिंह, स्काउट के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद और विद्यालय के स्काउट मास्टर अभिषेक कुमार द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। पहले दिन प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने विद्यार्थियों को स्काउट गाइड के नियम, व्यायाम, योग, वर्दी तथा प्राथमिक चिकित्सा की जानकारी दी। इसके साथ ही रंग-बिरंगी तालियों के माध्यम से विद्यार्थियों को उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण में […]

जमीनी विवाद में अनुसूचित जाति के भूमिहीन परिवार पर दबंगों ने किया हमला ||GS NEWS

DESK20250

एक सप्ताह बाद भी भवानीपुर थाना में नहीं हुआ केस दर्ज, एसपी ने दी जांच और कार्रवाई का आदेश नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर वार्ड संख्या-12 में जमीनी विवाद को लेकर अनुसूचित जाति के एक भूमिहीन परिवार पर दबंगों द्वारा घर में घुसकर की गई मारपीट का मामला सामने आया है। यह घटना 5 अक्टूबर की है, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी थाना में अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित अर्जुन तांती की पत्नी पूनम देवी, पुत्र साजन तांती और बहू पूजा देवी पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में […]

निर्वाचन को लेकर फोर्स डिप्लॉयमेंट पर हुई समीक्षा बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी के कार्यालय कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में निर्वाचन के दौरान फोर्स डिप्लॉयमेंट की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत, नगर पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा, सहायक समाहर्ता जतिन कुमार सहित जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक मौजूद रहे। नवगछिया के पुलिस अधीक्षक ऑनलाइन माध्यम से बैठक में शामिल हुए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि फोर्स डिप्लॉयमेंट की योजना शीघ्र तैयार कर ली जाए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ और मतदान केंद्र भवन के अनुसार बल की […]

‘केबीसी’ येलो कार्ड टॉपर छात्रों का हुआ सम्मान ||GS NEWS

DESK20250

विद्यालय के चेतना सत्र में हुआ सम्मान समारोह का आयोजन नवगछिया। नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में ‘कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी)’ प्रतियोगिता के अंतर्गत येलो कार्ड लिखित परीक्षा परिणाम के उपरांत एक भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर येलो कार्ड परीक्षा के सभी टॉपर छात्रों को प्रशस्ति पत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रशासन के अनुसार, इस परीक्षा में केजी-1 से लेकर कक्षा 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्रों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विद्यालय का गौरव बढ़ाया। प्रत्येक कक्षा से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को केबीसी टीम द्वारा मंच पर सम्मानित किया गया। विद्यालय प्राचार्य ने कहा कि इस परीक्षा का उद्देश्य बच्चों में ज्ञान, आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक […]

बाइक की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर में सड़क हादसे में घायल एक किसान की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक की पहचान बांका जिले के मीरनगर निवासी टिंकू कुमार यादव (42) के रूप में हुई है। घटना गोराडीह थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर गांव के पास की है। परिजनों के अनुसार, टिंकू यादव अपनी बाइक से गोराडीह बाजार जा रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उनकी मोटरसाइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। आमने-सामने की टक्कर में टिंकू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मामले की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। घायल को गंभीर स्थिति में जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल, भागलपुर में भर्ती कराया गया, जहां सात […]

‘केबीसी’ के येलो कार्ड टॉपर का सम्मान आज सोमवार को ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । नवगछिया के ज्ञान वाटिका विद्यालय में आयोजित “कौन बनेगा चैंपियन (केबीसी)” प्रतियोगिता के अंतर्गत येलो कार्ड राउंड नामक पहली लिखित परीक्षा का परिणाम का घोषणा कर दिया गया हैं । इस परीक्षा में केजी-1 से लेकर कक्षा 10वीं तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था । विद्यालय प्रशासन के अनुसार, सभी प्रतिभागियों ने परीक्षा में उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अच्छा प्रदर्शन किया। प्रत्येक कक्षा से सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्रों को विद्यालय की केबीसी टीम द्वारा सम्मानित किया जाएगा। विद्यालय ने चयनित छात्रों के अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे सोमवार, 13 अक्टूबर 2025 को प्रातः 8 बजे आयोजित चेतना सत्र (प्रार्थना सभा) में उपस्थित हों। इस अवसर पर छात्रों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया […]

राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण में डॉ अमृता कुमारी को मिला प्रशिक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : बिहार राज्य परियोजना एवं यूनिसेफ के तत्वाधान में पटना में एडोलिसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स एवं करियर गाइडेंस प्रोग्राम के मास्टर ट्रेनर के लिए तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण में भागलपुर जिले की राजकीय सम्मान 2025 प्राप्त शिक्षिका डॉक्टर अमृता कुमारी को राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण दिया गया। डॉक्टर अमृता कुमारी नवगछिया के रामधारी इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, तेतरी पकड़ा, नवगछिया, भागलपुर की शिक्षिका हैं। इस प्रशिक्षण को सफलतापूर्वक प्राप्त करने के बाद उन्हें जिले में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रमों में अन्य शिक्षकों को प्रशिक्षण देने की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। इस पहल का उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक प्रशिक्षण तकनीकों से लैस करना और विद्यार्थियों के लिए करियर मार्गदर्शन व बालिकाओं के लिए […]

Noimg

“टिकट नहीं, आतंक दिखाइये” ||GS NEWS

DESK20250

भारतीय रेल अब केवल यात्रियों को नहीं, तमाशे को भी ढोती है। पहले लोग सफ़र करते थे, अब “स्फुरण” करते हैं, रील बनाते हैं, बहस करते हैं और टिकट माँगने वाले को राष्ट्रद्रोही, छेड़ने वाला घोषित कर देते हैं। हालिया घटना इसका नया अध्याय है—एक महिला शिक्षिका, बिना टिकट वातानुकूलित कोच में विराजमान। टीटी ने हिम्मत कर टिकट माँग लिया। बस, यहीं उसने अपनी नौकरी की मर्यादा और जान दोनों को खतरे में डाल दिया। महिला बोलीं, “आप जान बूझकर तंग करते हैं, आपने हाथ लगाया।”टीटी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया। नियमों की पटरियाँ पिघल चुकी थीं और तर्कों की रेल पूरी गति से भाग रही थी। यात्रियों ने मोबाइल निकाल लिए देश को एक नया “वीडियो गुरु” […]

मुंगेर पुलिस ने हथियार तस्करों पर की बड़ी कार्रवाई, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ ||GS NEWS

DESK20250

मुंगेर। बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए मुंगेर पुलिस ने हथियार तस्करों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए हेमजापुर थाना क्षेत्र के फरदा दियारा में चल रही अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 8 अर्धनिर्मित देसी पिस्टल, एक हैंड ड्रिल मशीन, एक बेस मशीन, 15 मैगजीन और हथियार बनाने के भारी उपकरण बरामद किए। इसके साथ ही अवैध देशी पिस्टल और अन्य संबंधित सामान भी जप्त किया गया। इस मामले में हेमजापुर थाना क्षेत्र के शिवकुंड निषाद टोला निवासी जामा महतो उर्फ जमादार महतो और सफियाबाद थाना क्षेत्र के फरदा गांव निवासी रौशन यादव को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस अवैध धंधे में शामिल अन्य व्यक्तियों की पहचान भी कर ली […]

मेडिकल परीक्षा में एक नंबर से असफल होने पर छात्रा ने विक्रमशिला सेतु से छलांग ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला के नारायणपुर के भवानीपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली मौसम कुमारी, पिता रंजीत यादव, निवासी चांदनी चौक थाना भवानीपुर,नारायणपुर , वर्तमान में बड़ी खंजरपुर स्थित एक लॉज में रह रही थीं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मेडिकल परीक्षा में मात्र एक अंक से चयन न होने पर उन्होंने मानसिक तनाव में आकर विक्रमशिला सेतु से कूदने का प्रयास किया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस बल और गोताखोर दल तत्काल मौके पर पहुंचे और समय रहते मौसम कुमारी को नदी से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया और परिजनों को बरारी थाना बुलाया गया। बरारी थाना पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और छात्रा के परिजनों से […]