Category Archives: भागलपुर

छोटी मां वाम काली करती हैं हर मुराद पूरी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के बिहपुर प्रखंड के मध्य पंचायत के वार्ड संख्या 01 में स्थित मां छोटी वाम काली मंदिर का इतिहास लगभग 250 वर्ष पुराना बताया जाता है। यह मंदिर श्रद्धा और आस्था का केंद्र माना जाता है। स्थानीय लोगों का विश्वास है कि मां वाम काली की चौखट पर मांगी गई हर मुराद देर-सबेर अवश्य पूरी होती है। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को यहां मां वाम काली की पूजा वैदिक और तांत्रिक विधि से की जाती है। मंदिर के प्रधान पुजारी मड़वा निवासी चंद्रशेखर झा हैं, जिनके पूर्वज भी पीढ़ियों से इस मंदिर में पूजा-अर्चना करते आ रहे हैं। पूजा समिति के प्रधानमंत्री अरुण साह कसेरा, सचिव जागेश्वर मोदी और कोषाध्यक्ष अनिल कसेरा ने बताया कि […]

श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निवार्ण भ्रमणशील मंडल प्रयागराज का रथ अजगैविनाथ धाम पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध अजगैविनाथ धाम में रविवार को श्री पंचायती अखाड़ा बड़ा उदासीन निवार्ण भ्रमणशील मंडल प्रयागराज का रथ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। आत्मा दास ठाकुरबाड़ी के महंत अनुज मुनि, नगर सभापति राज कुमार गुड्डू, वैश्य समाज के बिहार उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय दुकानदारों और श्रद्धालुओं ने फूल-मालाओं से स्वागत कर वातावरण को भक्ति-मय बना दिया। रथ के स्वागत के दौरान ढोल-नगाड़ों, घोड़े और बाजे-गाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर श्री पंचायती अखाड़ा उदासीन प्रयागराज के भ्रमणशील महंत अद्वैतानंद जी और महंत रामनौमी दास जी भी उपस्थित रहे। दोनों महंतों का नगर सभापति राज कुमार गुड्डू और स्थानीय व्यापारियों ने पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। भ्रमणशील महंत अद्वैतानंद […]

भागलपुर में 13 अक्टूबर से शुरू होगा नामांकन प्रक्रिया, निर्वाची पदाधिकारियों ने की तैयारियों की समीक्षा ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए भागलपुर जिले में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के सातों विधानसभा क्षेत्रों में 13 अक्टूबर से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत की जाएगी। निर्वाची पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय में निर्धारित कार्य अवधि के दौरान प्रत्याशियों से नाम निर्देशन पत्र लिए जाएंगे। इसको लेकर रविवार को सभी निर्वाची पदाधिकारियों ने अपने-अपने नाम निर्देशन पत्र कोषांग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की और पूरी तैयारी की समीक्षा की। इसी क्रम में 157-सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र की निर्वाची पदाधिकारी अपेक्षा मोदी ने भी अपने पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नामांकन प्रक्रिया की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी कर्मियों को समय पर आवश्यक कार्य पूरा […]

भागलपुर के पीरपैंती में निर्वाचन तैयारी को लेकर हुई समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मतदान संपन्न कराने की दिशा में तैयारी तेज कर दी गई है। इसी क्रम में भागलपुर जिले के पीरपैंती विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में सहायक निर्वाची पदाधिकारी की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी सेक्टर पदाधिकारी, प्रधानाध्यापक, पंचायत सचिव सहित संबंधित अधिकारियों की उपस्थिति रही। बैठक के दौरान सहायक निर्वाची पदाधिकारी ने निर्वाचन से संबंधित तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने, प्रत्येक केंद्र पर एएमएफ (सुनिश्चित न्यूनतम बुनियादी सुविधाएं) उपलब्ध कराने, पहुंच पथ को दुरुस्त रखने और वोटर इन्फॉर्मेशन स्लिप के निर्धारित तिथि तक वितरण […]

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन पर कार्रवाई, हवाई अड्डा की दीवार पर चुनावी प्रचार मिलने पर प्राथमिकी दर्ज ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम चुनाव 2025 की घोषणा के बाद जिले में आदर्श आचार संहिता लागू होने के साथ ही प्रशासन सख्त मोड में आ गया है। इसी क्रम में भागलपुर हवाई अड्डा की चहारदीवारी पर चुनावी प्रचार से संबंधित दीवार लेखन पाए जाने के मामले में कांग्रेस पार्टी के अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, 6 अक्टूबर 2025 को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव की अधिसूचना जारी की गई थी। इसके बाद जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में समीक्षा भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह निर्देश दिया गया था कि 24 घंटे के भीतर सरकारी कार्यालयों, 48 घंटे में सरकारी परिसरों और 72 घंटे के […]

अमरपुर में सड़क हादसे में 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, एक सप्ताह तक जिंदगी की जंग लड़ते हुए तोड़ा दम ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर-बांका जिले के अमरपुर थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में 72 वर्षीय बुजुर्ग रामप्रसाद राय की मौत हो गई। वे पिछले एक सप्ताह से मायागंज अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे थे। जानकारी के अनुसार, रामप्रसाद राय अपने घर कुलहड़िया लौट रहे थे। इसी दौरान जब वे मोदीपुर अंधेरी नदी के पास पहुंचे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन रविवार की सुबह करीब 11 […]

बिहार सरकार के खेल प्रोत्साहन प्रयासों का दिखने लगा असर, भागलपुर के खिलाड़ियों ने जीता गोल्ड मेडल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : बिहार सरकार द्वारा खेलों को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयास अब रंग लाने लगे हैं। सरकार की ओर से खेल सुविधाओं के विकास, प्रतियोगिताओं के आयोजन और खिलाड़ियों को प्रोत्साहन देने की नीतियों का सकारात्मक असर राज्यभर में देखा जा रहा है। भागलपुर जिले में भी इन प्रयासों का प्रभाव स्पष्ट दिखाई दे रहा है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चे खेल-कूद में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। न केवल वे राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, बल्कि खेल के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी प्राप्त कर रहे हैं। हाल ही में राजधानी पटना में आयोजित राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता में भागलपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम […]

नैतिक मतदान की शपथ लेकर जीविका दीदियों ने मतदाताओं को किया जागरूक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव संपन्न कराने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में भागलपुर जिले के 157-सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र के शाहकुंड प्रखंड अंतर्गत फुलवरिया गांव में जीविका उपकार ग्राम संगठन की जीविका दीदियों ने मतदाताओं को जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान जीविका दीदियों ने रंगोली बनाकर मतदाता जागरूकता का संदेश दिया और नैतिक मतदान की शपथ ली। उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि सभी मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और बिना किसी दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। इस अवसर पर ग्रामीण महिलाओं की सक्रिय भागीदारी देखी गई। जीविका समूह की दीदियों ने […]

फरार विदेशी शराब तस्कर गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के बिहपुर झंडापुर थाना पुलिस ने विदेशी शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 16 सितंबर 2024 को झंडापुर थाना की टीम ने वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में विदेशी शराब से लदा एक चारपहिया वाहन जब्त किया था। इस मामले में झंडापुर थाना कांड संख्या 64/24, धारा 30(ए) बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2018 के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने कांड में संलिप्त अभियुक्त निवास कुमार (पिता रामभुज मंडल, निवासी झिरूआ, थाना बांका) को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से मामले से जुड़ी और भी जानकारी मिलने की संभावना है, जिससे अन्य तस्करों की […]