Category Archives: भागलपुर

नवगछिया अनुमंडल अस्पताल परिसर स्थित मां दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी पर भक्तिभाव से हुई पूजा-अर्चना ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। शारदीय नवरात्र की महाअष्टमी के अवसर पर अनुमंडल अस्पताल परिसर में स्थित मां दुर्गा मंदिर में मंगलवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ पूजा-अर्चना की गई। सुबह से ही भक्तों का आना-जाना लगा रहा और मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा। मंदिर के सेवक अमित कुमार पांडे ने बताया कि मां दुर्गा की महिमा अनुपम है। यहां जो भी भक्त सच्चे मन से आकर पूजा करते हैं, उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने कहा कि इस मंदिर की विशेषता यह है कि यहां प्रतिमा स्थापित है, लेकिन पारंपरिक कलश स्थापना के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा के दौरान पूरे परिसर में माता के जयकारों और मंत्रोच्चारण से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने मां के चरणों में फूल […]

कांटी धार नवटोलिया में सड़क और स्वास्थ्य सुविधा के अभाव में मासूम की मौत, ग्रामीणों में उबाल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के नवगछिया अनुमंडल अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के कांटी धार नवटोलिया गांव में बुनियादी सुविधाओं की कमी एक बार फिर मासूम की जान ले बैठी। गांव में सड़क नहीं होने और स्वास्थ्य सुविधा के अभाव के कारण समय पर इलाज नहीं मिल पाया, जिससे एक बच्ची की मौत हो गई। इस घटना से ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि आज भी उनका गांव बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। न सड़क की व्यवस्था है, न स्वास्थ्य केंद्र और न ही शिक्षा की कोई सुविधा। इसी लापरवाही के कारण बीते एक महीने में दर्जनों लोगों की असमय मौत हो चुकी है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि प्रशासन और जनप्रतिनिधियों द्वारा लगातार उपेक्षा की जा रही है। आक्रोशित […]

मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में महाआरती, उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। गोपाल गौशाला परिसर में स्थित जगतपति नाथ महादेव मंदिर दरबार में स्थापित मां वैष्णवी दुर्गा मंदिर में महाअष्टमी के अवसर पर भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन पंडित अजीत पांडे के मार्गदर्शन में तथा पुरोहित व मंदिर के पुजारी रंजन बाबा के द्वारा संपन्न किया गया । महाआरती में नवगछिया नगर परिषद की सभापति प्रतिनिधि एवं श्री श्री 108 जगतपति नाथ महादेव महाशिवरात्रि कमेटी के अध्यक्ष प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव विशेष रूप से उपस्थित हुए। मौके पर सैकड़ों महिला-पुरुष श्रद्धालुओं ने एक साथ महाआरती में भाग लेकर मां वैष्णवी दुर्गा से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर महाशिवरात्रि कमेटी के सभी सदस्य उपस्थित थे। आयोजन में नगर परिषद सभापति प्रतिनिधि प्रेमसागर उर्फ डब्लू यादव […]

नवगछिया में आरएसएस का शताब्दी वर्ष विजयादशमी उत्सव धूमधाम से आयोजित ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के 100 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बाल भारती विद्यालय, नवगछिया में ऐतिहासिक विजयादशमी उत्सव का आयोजन किया गया। माननीय जिला संघचालक विनोद केजरीवाल ने बताया कि संघ की स्थापना 1925 में विजयादशमी के दिन हुई थी और 2025 में विजयादशमी के अवसर पर संघ ने शताब्दी वर्ष पूरा कर लिया है। इस अवसर पर विद्यालय परिसर से एक भव्य पथ संचलन निकाला गया, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुआ। संचलन में लगभग 200 स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में सहभागिता की। पथ संचलन के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वयंसेवकों का उत्साह बढ़ाया। पूरे नगर में देशभक्ति और अनुशासन का अद्भुत माहौल […]

हरियो में पीपापुल और आहुति में सपनी धार पर पुल बनने से कोसी दियारा अपराधमुक्त होकर विकास व समृद्धि के क्षेत्र में अव्वल बनेगा : विधायक ई शैलेंद्र ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधानसभा के भाजपा विधायक सह सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने कहा कि कोसी नदी पर बन रहे पुल और राष्ट्रीय राजमार्ग 106 (बिहपुर-बीरपुर एनएच 106) के निर्माण से क्षेत्र का कायाकल्प हो जाएगा। उन्होंने बताया कि हरियो पंचायत अंतर्गत नदी पर प्रस्तावित पीपापुल और आहुति गांव के समीप सपनी धार पर बनने वाले पुल से न केवल कोसी दियारा अपराधमुक्त होगा, बल्कि यह इलाका विकास और समृद्धि के क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त करेगा। विधायक ने जानकारी दी कि गोविंदपुर-मुसहरी और कहारपुर गांवों को सीधे प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने के लिए नदी पर पीपापुल का निर्माण किया जा रहा है। लगभग 21 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस पुल का शिलान्यास बीते माह […]

भागलपुर में अष्टमी पर मां महागौरी की पूजा, खोइचा चढ़ाने उमड़े श्रद्धालु, पंडालों में युवतियों ने ली सेल्फी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। दुर्गा पूजा के आठवें दिन सोमवार को मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। अष्टमी पर्व को लेकर सुबह से ही शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। विशेष रूप से महिलाओं ने पारंपरिक रीति के अनुसार खोइचा भरकर मां दुर्गा को अर्पित किया। मान्यता है कि अष्टमी के दिन खोइचा चढ़ाने से मां दुर्गा भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। कचहरी चौक स्थित सत्कार क्लब का पूजा पंडाल, नाथनगर का मनसकामना नाथ मंदिर, मानिकपुर, रेलवे कॉलोनी सहित प्रमुख पंडालों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। वहीं पंडालों की आकर्षक सजावट और भव्य स्वरूप ने लोगों को खूब आकर्षित किया। इस […]

मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र में कुएं से मिला युवक का शव, इलाके में सनसनी ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले के मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित शीतला स्थान के समीप एक बगीचे के कुएं से युवक का शव बरामद होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कुएं से उठ रही दुर्गंध के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मधुसूदनपुर थानाध्यक्ष सफदर अली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता निवासी सुरेश यादव के पुत्र अजय यादव (35 वर्ष) के रूप में की गई है। मृतक के भाई राजकुमार ने बताया कि अजय रविवार की शाम घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। उन्होंने आरोप लगाया कि जमीन विवाद के चलते अजय की हत्या […]

51 फीट ऊंची प्रभु श्रीराम की प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बना भव्य दुर्गा पूजा पंडाल भागलपुर। शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में इस वर्ष एक भव्य पंडाल का निर्माण किया गया है। पंडाल का मुख्य आकर्षण 51 फीट ऊंची प्रभु श्रीराम की प्रतिमा है, जिसे बेहद कलात्मक ढंग से बनाया गया है। इसकी भव्यता और सुंदरता देखने के लिए श्रद्धालु लगातार यहां पहुंच रहे हैं। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में 1988 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। हर साल पूजा समिति विभिन्न थीम पर पंडाल का निर्माण करती है, जिससे लोगों में उत्साह और जिज्ञासा बनी रहती है। इस वर्ष की थीम विशेष रूप से आकर्षक है और लोगों को बेहद प्रभावित कर रही है। सिर्फ […]