Category Archives: भागलपुर

Noimg

TMBU में दो गुटों की भिड़ंत, 10 लाख की संपत्ति क्षतिग्रस्त, प्रेस वार्ता कर रजिस्टर ने शांति बहाल करने की अपील ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय बीते दो दिनों से छात्र संगठनों के बीच विवाद का मुख्य केंद्र बना हुआ है। एक ओर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्र हैं तो दूसरी ओर छात्र राजद। दोनों गुटों के बीच लगातार हो रहे टकराव ने विश्वविद्यालय परिसर को संघर्ष का मैदान बना दिया है। जानकारी के अनुसार, पिछले दो दिनों से छात्र संगठनों के बीच झड़पें हो रही हैं। हालात इतने बिगड़े कि छात्रों के बीच हाथापाई और लाठी-डंडों का इस्तेमाल तक हुआ। इस दौरान विश्वविद्यालय की संपत्ति को भी काफी क्षति पहुंचाई गई। प्रशासन के मुताबिक, परीक्षा भवन समेत कई हिस्सों को नुकसान हुआ है और अब तक लगभग 10 लाख रुपये की क्षति का अनुमान लगाया गया है। तनावपूर्ण […]

बिहपुर विधायक इ. शैलेंद्र ने 25 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर विधायक एवं सत्तारूढ़ दल के सचेतक इ. शैलेंद्र ने गुरुवार को मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजना, मुख्यमंत्री सेतु योजना और विधायक योजना के तहत लगभग 25 करोड़ रूपए की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इस अवसर पर जदयू नेता सत्यप्रकाश सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह और बाल्मीकी मंडल ने जानकारी दी कि तेलघी, उस्मानपुर, नागरटोला, खरीक बाजार 14 नंबर रोड से अंबेडकर चौक, सहनी टोला, गणेशपुर, तुलसीपुर, कालूचक, नवटोलिया, भवनपुरा सामुदायिक भवन, चोरहर और बगड़ी समेत विभिन्न गांवों में कुल 27 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया। इन योजनाओं में पक्की सड़क, दो सेतु और सामुदायिक भवन शामिल हैं। विधायक शैलेंद्र ने बताया कि सबसे प्रमुख […]

नवगछिया को मिली बड़ी सौगात: मुख्यमंत्री ने रिमोट से लाइफ लाइन रेलवे ओवरब्रिज का किया उद्घाटन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : नवगछिया में बुधवार को एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बना जब मुख्यमंत्री ने रिमोट के माध्यम से नवगछिया के लाइफ लाइन कहे जाने वाले रेलवे ओवरब्रिज का उद्घाटन किया। पुल के उद्घाटन कार्यक्रम में पुल स्थल पर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी ऋतुराज प्रताप सिंह, नवगछिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश के साथ-साथ पुल निगम और रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। स्थल पर उद्घाटन समारोह की शुरुआत पंडित द्वारा पूजन से हुई, इसके बाद नारियल फोड़कर पुल का विधिवत उद्घाटन किया गया और इसे जनता के उपयोग के लिए समर्पित कर दिया गया। इस ओवरब्रिज के बन जाने से नवगछिया क्षेत्र में लंबे समय से बने यातायात जाम से राहत मिलेगी और लोगों को आने-जाने में बड़ी सुविधा […]

Noimg

विनोद केजरीवाल बने मारवाड़ी सम्मेलन के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, विनय प्रकाश नियुक्त क्षेत्रीय मंत्री||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नगर मारवाड़ी सम्मेलन के सचिव एवं प्रमुख समाजसेवी विनोद केजरीवाल को उनकी कार्य क्षमता और सम्मेलन के प्रति समर्पण को देखते हुए बिहार प्रदेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अंग प्रदेश का क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। साथ ही विनय प्रकाश को क्षेत्रीय मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की नई कार्यकारिणी के गठन के तहत किया गया है। सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष राकेश बंसल द्वारा दोनों पदाधिकारियों को नियुक्त किया गया। विनोद केजरीवाल को अंग प्रदेश के भागलपुर, मुंगेर और लखीसराय प्रमंडल का प्रभार सौंपा गया है। दोनों पदाधिकारियों ने सम्मेलन के प्रांतीय इकाई के प्रति अपनी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ इस दायित्व का निर्वहन करने का भरोसा दिया। इस महत्वपूर्ण […]

Noimg

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया : स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को विभिन्न प्रखंडों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में प्रखंड पदाधिकारी, स्वच्छता कर्मी और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया और आसपास के विद्यालय, मंदिर परिसर, नाले एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों की सफाई की। खरीक प्रखंड के ग्राम पंचायत तेलघी में बिहपुर विधानसभा के विधायक इ. शैलेंद्र ने ढोल-नगाड़ों के साथ उत्साहपूर्वक श्रमदान में भाग लिया। उन्होंने स्वच्छता कार्यों में ग्रामीणों को सक्रिय रूप से जोड़कर कार्यक्रम को सफल बनाने में योगदान दिया। सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के नेतृत्व में एवं एलएसबीए/एसबीएम-जी/आईटीसी टीम के सहयोग से स्वच्छता कर्मियों और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता को समर्पित रंगोली […]

दो दिवसीय इंटर स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

सेमीफाइनल में प्रवेश की चार टीमों का फैसला नवगछिया : बनारसी लाल सर्राफ वाणिज्य महाविद्यालय, नवगछिया के तत्वावधान में दो दिवसीय इंटर स्तरीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ 25 सितंबर 2025 को उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया। यह प्रतियोगिता 25 से 26 सितंबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें कुल आठ टीमों ने भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया है। उद्घाटन समारोह का शुभारंभ तिलकामांझी विश्वविद्यालय क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. संजय जयसवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में किया, जबकि महाविद्यालय के सचिव डॉ. मृत्युंजय सिंह गंगा ने नारियल फोड़कर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य एवं आयोजन सचिव प्रो. दिनकर आचार्य, पूर्व क्रीड़ा परिषद सचिव डॉ. रविंद्र पाल सिंह (मारवाड़ी महाविद्यालय), डॉ. आशुतोष […]

बिहार की सब जूनियर व सीनियर पिकलबॉल टीम घोषित, जम्मू-कश्मीर में होगी राष्ट्रीय चैंपियनशिप में भागीदारी ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । ऑल इंडिया पिकलबॉल संघ और जम्मू-कश्मीर एमेच्योर पिकलबॉल संघ द्वारा 26 से 28 सितंबर तक आयोजित होने वाली 9वीं सब जूनियर और सीनियर राष्ट्रीय पिकलबॉल चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बिहार पिकलबॉल टीम की घोषणा कर दी गई है। बिहार पिकलबॉल संघ के सचिव रंजन गुप्ता ने टीम की घोषणा करते हुए बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार, दीघा विधानसभा क्षेत्र के भावी प्रत्याशी और समाजसेवी रितेश रंजन उर्फ बिट्टू सिंह, केमिस्ट बॉक्स के निदेशक चंदन रुंगटा, हुआ हेवेन के निदेशक सुमित अग्रवाल, बी.एन. क्लब के अध्यक्ष सत्यम सिंह, इंडियन ऑयल के मुख्य प्रबंधक संतोष कुमार अमर, अधिवक्ता रमारंजन सिंह, संघ के कोषाध्यक्ष आनंद और सदस्य राष्ट्रपति […]

बिहार ने राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में दिखाया दम, सभी लीग मैचों में दर्ज की जीत ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर : डिंडीगुल (तमिलनाडु)। तमिलनाडु के डिंडीगुल में आयोजित 71वीं सीनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग के डबल्स मुकाबले के पहले मैच में बिहार की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रिया सिंह और राष्ट्रीय खिलाड़ी वंदना की जोड़ी ने महाराष्ट्र की जोड़ी को 35-11, 35-9 के भारी अंतर से पराजित कर अपना विजय अभियान शुरू किया। इसी बीच 44वीं सब-जूनियर राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप के बालक वर्ग के लीग मुकाबलों में भी बिहार ने अपना दबदबा बनाए रखा। बिहार ने हिमाचल प्रदेश को 35-10, 35-12 से, मणिपुर को 35-15, 35-14 से और सिक्किम को हराकर अपने पूल के सभी मैचों में जीत हासिल की। बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर और राज्य […]

दुर्गा पूजा को लेकर आयोजित हुई जिला शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा पूर्ण प्रतिबंध ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में गुरुवार को जिला दंडाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में तथा वरीय पुलिस अधीक्षक हृदय कांत की उपस्थिति में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूजा महासमिति, सेंट्रल मोहर्रम कमेटी, काली बड़ी पूजा कमेटी सहित अन्य समितियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और अपनी-अपनी समस्याओं व सुझावों को रखा। इनमें सड़कों की सफाई, विसर्जन घाटों पर प्रकाश की व्यवस्था, कई सड़कों की मरम्मती, गांगटा पोखर की सफाई, ट्रैफिक व्यवस्था, पंडालों में पर्याप्त महिला पुलिस बल की तैनाती और घाटों पर बैरिकेटिंग जैसी मांगें प्रमुख थीं। बैठक को संबोधित करते हुए जिला दंडाधिकारी ने कहा कि दुर्गा पूजा शक्ति की उपासना, पवित्रता और आस्था का पर्व है। विगत वर्षों […]

मुखिया की लापरवाही से गनोरा बादरपुर में नाले की समस्या विकराल, ग्रामीण बेहाल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के नाथनगर प्रखंड अंतर्गत निसम्बे पंचायत के गनोरा बादरपुर गांव के लोगों को वर्षों से नाले और सड़क निर्माण न होने के कारण गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव में जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने के चलते मुख्य सड़क पर गंदा पानी जमा हो जाता है। इससे जहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, वहीं दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। स्थानीय निवासी माया देवी ने बताया कि खुले में शौच की विवशता, कूड़े-कचरे का ढेर और नाले का पानी निकलने का रास्ता न होने से ग्रामीणों की स्थिति नरकीय हो गई है। खासकर बरसात के दिनों में हालात और भी बिगड़ जाते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बीते […]