Category Archives: भागलपुर

भागलपुर में बीटेक छात्र तीन महीने से लापता, परिजनों ने दोस्त पर जताया शक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र स्थित लहेरी टोला निवासी पंकज कुमार साह का पुत्र राहुल कुमार पिछले तीन महीने से लापता है। राहुल बीटेक का छात्र था और अपने दोस्त विपिन पासवान के साथ पटना एनटीपीसी रेलवे की परीक्षा देने निकला था। लेकिन न तो राहुल परीक्षा केंद्र तक पहुंचा और न ही अब तक घर लौटा। परिजनों ने राहुल की गुमशुदगी की प्राथमिकी तातारपुर थाना में दर्ज कराई है। राहुल के पिता प्रकाश कुमार साह ने बताया कि बेटे के लापता होने के बाद उन्होंने उसके दोस्तों से पूछताछ की, लेकिन खासतौर पर विपिन पासवान ने हर बार गोलमोल जवाब दिए। बातचीत के दौरान विपिन का रवैया संदिग्ध लगने पर उन्हें शक है कि उनके बेटे के अपहरण में […]

कहलगांव पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सदानंद सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर जिले के कहलगांव विधानसभा क्षेत्र स्थित घुवाबै गांव में गुरुवार को ऐतिहासिक अवसर देखने को मिला जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार यहां पहुंचे। उन्होंने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्वर्गीय सदानंद सिंह की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी उनके साथ मौजूद रहे। जदयू नेता एवं स्व. सदानंद सिंह के पुत्र शुभानंद मुकेश ने कहा कि यह पूरे कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री ने उनके पिता की प्रतिमा का अनावरण किया। उन्होंने भावुक होते हुए बताया कि आज़ादी के बाद पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने उनके गांव का दौरा किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, राजनीतिक कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे। मुख्यमंत्री का जोरदार […]

नीतीश कुमार ने भागलपुर को दी 301 करोड़ की विकास सौगात ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सोमवार को सन्हौला प्रखंड के धूवावै गांव पहुंचे और जिले को 301 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री के आगमन से गांव में उत्साह और उमंग का माहौल रहा। ग्रामीणों की बड़ी संख्या इस ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनने के लिए जुटी। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने सड़क, जल आपूर्ति, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणा की। उन्होंने कहा कि अब गांवों को शहरों से जोड़ने के लिए नई सड़कें बनाई जाएंगी तथा जर्जर सड़कों की मरम्मत की जाएगी। हर घर तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने की व्यवस्था होगी और किसानों के खेतों तक सिंचाई की पर्याप्त सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने […]

तिलकामांझी विश्वविद्यालय में छात्र गुटों के बीच मारपीट, छात्र राजद अध्यक्ष लालू यादव घायल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर स्थित तिलकामांझी विश्वविद्यालय परिसर में गुरुवार को छात्र गुटों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान छात्र राजद के विश्वविद्यालय अध्यक्ष लालू यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। लालू यादव ने आरोप लगाया है कि उन्हें फोन कर कैंपस बुलाया गया और वहां उनकी पिटाई कर दी गई। घायल हालत में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कुछ कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगा है। आश्चर्य की बात यह रही कि यह घटना विश्वविद्यालय थाना पुलिस और सुरक्षा गार्डों की मौजूदगी में हुई। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें कई ABVP कार्यकर्ता लालू यादव और उनके साथियों पर हमला करते नजर […]

Noimg

नवगछिया एसपी ने मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। नवरात्रि और दशहरा को लेकर नवगछिया के एसपी प्रेरणा कुमार ने सैदपुर स्थित मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। मंदिरों में सुरक्षित एवं सुचारु ढंग से आयोजन सुनिश्चित करने के लिए एसपी ने कई दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसडीओ ऋतुराज प्रताप सिंह, एसडीपीओ ओम प्रकाश, थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उन्होंने मेला समिति और मंदिर पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि महिला और पुरुषों के प्रवेश के लिए अलग-अलग मार्ग बनाए जाएँ। साथ ही उन्होंने लोगों से हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्ण वातावरण में उत्सव मनाने की अपील की। निरीक्षण के दौरान दुर्गा मंदिर समिति के सदस्य भी उपस्थित थे। मौके पर मंदिर अध्यक्ष महेश कुंवर, भाजपा के वरिष्ठ नेता और समिति सदस्य नितेंद्र सिंह […]

Noimg

राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स में नगरपारा नवोदय की छात्रा निधि का शानदार प्रदर्शन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । 23 और 24 सितंबर को आयोजित राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा की छात्रा निधि कुमारी ने अपनी उत्कृष्टता साबित की। कक्षा 6 की निधि कुमारी ने 23 सितंबर 2025 को पाटलीपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंडर 14 आयु वर्ग की राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में विद्यालय का प्रतिनिधित्व किया। निधि ने लॉन्ग जंप (लंबी कूद) में प्रथम स्थान और 100 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प का शानदार प्रदर्शन किया। प्राचार्य एस.के. चौधरी ने कहा कि यह असाधारण उपलब्धि विद्यालय और सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। विद्यालय परिवार ने निधि कुमारी को इस शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई दी और भविष्य की […]

नवगछिया में तेजाब कांड :शराब बेचने का विरोध करने पर तेजाब हमला, पीड़ित की हालत गंभीर ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के यमुनिया वार्ड संख्या 13 में 21 सितंबर को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। स्थानीय निवासी मोहन साह पिता स्व. शियाराम साह, उम्र 50 वर्ष पर शराब बेचने और आम रास्ते पर शराब सेवन का विरोध करने के कारण हमला किया गया। आरोप है कि पहले उसे लप्पड़ और थप्पड़ से पिटाई की गई और इसके बाद उसके घर से तेजाब की बोतल लाकर उसके शरीर पर डाल दिया गया। इस हमले में मोहन साह का चेहरा, गला, सीना, जांघ, पीठ और हाथ-पांव गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के बाद मोहन साह अपने घर में 72 घंटे तक बंद रहे और अत्यधिक दर्द व जलन से तड़पते रहे। इस […]