Category Archives: भागलपुर

Noimg

सबका सम्मान–जीवन आसान कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी ने की लगभग 30 आवेदनों की सुनवाई || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर ।सात निश्चय–3 से बढ़ेगा अपना बिहार कार्यक्रम के अंतर्गत सबका सम्मान–जीवन आसान अभियान के तहत सोमवार को जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में आम लोगों के आवेदनों की सुनवाई की। इस दौरान करीब 30 आवेदनों पर सुनवाई की गई। इनमें लंबित पेंशन, भूमि विवाद, भू-अर्जन, दाखिल-खारिज सहित विभिन्न मामलों से जुड़े आवेदन शामिल थे। जिलाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को मामलों की शीघ्र जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान वरीय उप समाहर्ता अंकिता चौधरी भी उपस्थित थीं। Chanchal Jha

Noimg

तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का जिलाधिकारी ने किया उद्घाटन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के सैंडिस मैदान स्थित खुले मंच पर आयोजित तीन दिवसीय मंजूषा महोत्सव का उद्घाटन जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, कहलगांव के अनुमंडल पदाधिकारी कृष्ण चंद्रगुप्त, कला संस्कृति पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। महोत्सव के दौरान स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ पटना से आए कलाकारों ने मनमोहक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कलाकारों की प्रस्तुति पर दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका उत्साहवर्धन किया। मंजूषा महोत्सव के माध्यम से क्षेत्र की पारंपरिक मंजूषा कला और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है। यह महोत्सव तीन दिनों तक चलेगा, जिसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया […]

Noimg

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर टाउन हॉल में भव्य कार्यक्रम, महिलाओं को किया गया सम्मानित || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर :अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को भागलपुर जिला प्रशासन द्वारा टाउन हॉल में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की भूमिका, उनके योगदान और महिला सशक्तिकरण के महत्व को रेखांकित करना था। इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों की महिला पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी महिलाएँ बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (डीडीसी) प्रदीप कुमार सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए सामाजिक परिवर्तन आवश्यक है और इस परिवर्तन का नेतृत्व महिलाओं को करना होगा। उन्होंने कहा कि जब महिलाएँ आगे बढ़ती हैं तो परिवार, समाज और पूरे राष्ट्र का विकास संभव होता है। […]

Noimg

डिपार्टमेंटल क्रिकेट लीग में कमिश्नरी 11 की शानदार जीत, राजा कुमार रहे मैन ऑफ द मैच || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर । डिपार्टमेंटल क्रिकेट लीग के एक रोमांचक मुकाबले में रविवार को जिला स्कूल के मैदान पर शानदार मैच खेला गया। इस रोमांचक लीग मैच में कमिश्नरी 11 ने एसबीआई डिपार्टमेंट टीम को 22 रनों से पराजित किया।कमिश्नरी 11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवर में 8 विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में एसबीआई डिपार्टमेंट की टीम 14.2 ओवर में 165 रन पर ऑलआउट हो गई।कमिश्नरी 11 की ओर से राजा कुमार ने शानदार 75 रन (36 गेंद, 4 चौके, 8 छक्के) बनाए और 3 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट भी लिए। उनके इस शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। आरपीएफ- 11 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए […]

Noimg

टीएनबी महाविद्यालय में महिला दिवस पर दौड़ प्रतियोगिता, छात्राओं ने दिखाया दम || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर :विश्व महिला दिवस के अवसर पर ‘मेरा युवा भारत’ के तत्वावधान में टीएनबी महाविद्यालय, भागलपुर में छात्राओं के लिए दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने भाग लेकर उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्घाटन भागलपुर के विधायक रोहित पांडे, शिक्षाविद् विनोद सिन्हा, डॉ. जयनेंद्र, परीक्षा नियंत्रक अमलेंदु, अरविंद तथा डॉ. उमेश की उपस्थिति में किया गया। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद और टीएनबी महाविद्यालय के कॉलेज अध्यक्ष सुमित सिंह मृत्युंजय कुमार ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसके बाद अतिथियों ने प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। दौड़ प्रतियोगिता में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। 100 मीटर दौड़ में […]

Noimg

सुल्तानगंज प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 12 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के सुल्तानगंज प्रखंड में सात पैक्स अध्यक्ष पदों के चुनाव को लेकर नामांकन के अंतिम दिन कुल 12 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। इस संबंध में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि धांधी बेलारी पैक्स से अध्यक्ष पद के लिए दिलीप यादव, दीपक कुमार और हरिश्चंद्र यादव ने नामांकन दाखिल किया। वहीं भवनाथपुर पैक्स से सदानंद राय, उधाडीह पैक्स से अजय कुमार सिंह, आशु कुमार और संजू देवी, श्रीरामपुर पैक्स से विकेश कुमार और निरंजन कुमार, जहांगीरा पैक्स से शेखर कुमार, गनगनिया पैक्स से कंचन वाला देवी तथा मसदी पैक्स से गुरुदेव यादव ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पर्चा भरा। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि 9 और 10 मार्च […]

Noimg

रेलवे ट्रैक के पास युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के पीरपैंती थाना क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के पास एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। यह घटना पीरपैंती-अम्मापाली फोरलेन के पास की बताई जा रही है। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। बाद में मृतक की पहचान ओलापुर निवासी हुकुमचंद मंडल के पुत्र पिंकू मंडल के रूप में हुई। पहचान होने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शव देखकर उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पीरपैंती थाना की सब इंस्पेक्टर संगम कुमारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं और मामले की जांच शुरू […]

Noimg

लाजपत पार्क की बदहाली पर नगर विधायक रोहित पांडे ने किया निरीक्षण ,|| GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों में शामिल लाजपत पार्क की बदहाल स्थिति को लेकर रविवार सुबह नगर विधायक रोहित पांडे ने पार्क का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पार्क की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और लगाए गए उपकरणों की स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के बाद विधायक रोहित पांडे ने कहा कि शहर की सुंदरता और पहचान में लाजपत पार्क की अहम भूमिका है, इसलिए इसे सुसज्जित और व्यवस्थित रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग सुबह-शाम यहां टहलने और शुद्ध हवा लेने के लिए आते हैं, ऐसे में पार्क की बेहतर देखभाल और रखरखाव सुनिश्चित किया जाना चाहिए। विधायक ने पार्क में लगे झूले, जिम उपकरण और अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने […]

Noimg

भागलपुर में मासिक क्राइम मीटिंग, एसएसपी ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन का दिया निर्देश || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर समाहरणालय स्थित समीक्षा भवन में वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार की अध्यक्षता में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वरीय पुलिस पदाधिकारी, थाना अध्यक्ष और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले की कानून-व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा करना और लंबित मामलों के निष्पादन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। बैठक के दौरान एसएसपी प्रमोद कुमार ने जिले के सभी थानों में दर्ज मामलों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया कि लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के कारण आम लोगों को परेशानी होती है, इसलिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का गंभीरता से पालन करें और मामलों के निष्पादन […]

Noimg

मछली मारने से मना करने पर मुखिया की पिटाई, पांच नामजद समेत 10 अज्ञात पर शिकायत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र में मछली मारने से मना करने पर पंचायत के मुखिया के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर इलाके में चर्चा का माहौल है। मथुरापुर पंचायत के मुखिया मंतोष कुमार महलदार ने शिवनारायणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर पांच नामजद समेत दस अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शिवनारायणपुर थाना क्षेत्र के भोरंग पोखर के पास की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पोखर में कुछ लोग मछली मार रहे थे। इसी दौरान मुखिया मंतोष कुमार महलदार वहां पहुंचे और उन्हें मछली मारने से मना किया। आरोप है कि इस बात को लेकर विवाद बढ़ गया और गुस्साए […]