Category Archives: भागलपुर

Noimg

नवोदय में गति प्रेरक क्रियाकलाप और करियर काउंसलिंग का आयोजन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय नगरपारा में सोमवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें नवोदय खगड़िया के प्राचार्य आलोक गौतम, स्थानीय प्राचार्य संजय कुमार चौधरी और करियर काउंसलर प्रो. विनीत चंदन के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं को करियर के प्रति मार्गदर्शन और परामर्श प्रदान किया गया। इस अवसर पर प्रो. विनीत चंदन ने कहा कि करियर काउंसलिंग के लिए आत्म-जागरूकता, सही निर्णय लेने की क्षमता, लक्ष्य निर्धारण और अवसरों की पहचान करना बेहद जरूरी है। विज्ञान और वाणिज्य के क्षेत्रों में करियर से जुड़ी संभावनाओं और विकल्पों पर विस्तृत चर्चा की गई। छात्रों को बताया गया कि पढ़ाई पूरी करने के बाद अपनी रुचि और क्षमता के अनुसार क्षेत्र का चयन करना जीवन का अहम फैसला होता […]

Noimg

जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारी और राजस्व महा अभियान को लेकर की समीक्षा बैठक ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । भागलपुर के समीक्षा भवन में सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी और चल रहे राजस्व महा अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी और सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी को निर्देश दिया कि 30 अगस्त तक सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक बुनियादी सुविधाएं (एएमएफ) सुनिश्चित कर ली जाएं। इसमें मानक के अनुसार रैंप, बिजली, पेयजल, महिला एवं पुरुष शौचालय और सुरक्षा व्यवस्था शामिल है। उन्होंने विशेष रूप से डीपीओ आईसीडीएस को निर्देश दिया कि जिन आंगनबाड़ी केंद्रों पर मतदान केंद्र बनाए गए हैं, वहां भी 30 अगस्त तक सभी सुविधाएं उपलब्ध करा दी जाएं। जिलाधिकारी ने जिला शिक्षा […]

Noimg

वृद्ध दादी का इलाज कराकर लौट रहे टोटो चालक से मारपीट, नकदी लूटी, टोटो क्षतिग्रस्त ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मधुरापुर बाजार स्थित सब्जी मंडी के पास रविवार की शाम करीब सात बजे बाइक सवार दो युवकों ने एक टोटो चालक पर अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने लाठी-डंडे से चालक की बेरहमी से पिटाई की और उसके साथ मौजूद वृद्ध दादी भी चोटिल हो गईं। मारपीट के दौरान टोटो का शीशा तोड़ दिया गया और वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद स्थानीय दुकानदारों के हस्तक्षेप से दोनों युवक मौके से फरार हो गए। सोमवार को पीड़ित टोटो चालक चंदन कुमार, पिता रंजीत सिंह, निवासी सलारपुर (परबत्ता, खगड़िया) ने भवानीपुर थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में मधुरापुर निवासी बीरबल यादव और एक अज्ञात युवक को अभियुक्त बनाया गया […]

Noimg

भागलपुर के सरकारी दफ्तर की दीवारें सजी मंजूषा पेंटिंग से, पर्यावरण संरक्षण और डॉल्फिन अभ्यारण का संदेश ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। जिले के सरकारी कार्यालय अब कला और संस्कृति का जीवंत संगम प्रस्तुत कर रहे हैं। कार्यालय की दीवारों पर पारंपरिक मंजूषा पेंटिंग बनाई जा रही है, जो न केवल देखने में आकर्षक है बल्कि गहरा संदेश भी दे रही है। कलाकारों ने अपनी कला के माध्यम से यह दर्शाने की कोशिश की है कि किस प्रकार आधुनिक समय में अंधाधुंध वृक्षों की कटाई हो रही है और इसका सीधा असर पर्यावरण और जीव-जंतुओं पर पड़ रहा है। पेंटिंग यह संदेश देती है कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए कितने आवश्यक हैं और इनके संरक्षण के बिना जीवन असंभव है। इसी के साथ भागलपुर की पहचान गंगा डॉल्फिन को भी चित्रित किया गया है। यह क्षेत्र डॉल्फिन अभ्यारण के लिए […]

Noimg

भागलपुर में नाबालिग प्रेमी जोड़े की मंदिर में शादी, विदाई की बजाय दूल्हा गया ससुराल ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। गोराडीह प्रखंड के जिछो दुर्गा मंदिर परिसर में बीते शाम एक अजीबोगरीब नजारा देखने को मिला। मंदिर प्रांगण में ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई और वहां हंगामे जैसा माहौल बन गया। कारण था एक नाबालिग प्रेमी जोड़ा, जो अपने परिजनों के साथ सुबह से शाम तक शादी को लेकर झगड़ता रहा। ग्रामीणों ने जब फटकार लगानी शुरू की तो अचानक लड़के ने महादेव मंदिर के सामने ही लड़की की मांग में सिंदूर भर दिया। यह पूरा घटनाक्रम लड़की की मां की मौजूदगी में हुआ। नाबालिग लड़के की पहचान गोराडीह थाना क्षेत्र के जिताडीह निवासी सचिदानंद सिंह के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है, जबकि नाबालिग लड़की अमडंडा थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर निवासी पंकज सिंह की पुत्री […]

Noimg

भैंस चराने को लेकर ₹1000 रंगदारी नहीं देने पर चरवाहे की पिटाई, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर। भैंस चराने को लेकर दबंगों ने चरवाहे से ₹1000 रंगदारी की मांग की। रकम नहीं देने पर चरवाहे की जमकर पिटाई कर दी गई। मामले को लेकर पीड़ित परिवार जब सुलतानगंज थाना पहुंचा तो वहां किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई। इससे नाराज पीड़ित निरंजन कुमार यादव सोमवार दोपहर लगभग 12 बजे सिटी एसपी कार्यालय पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई। निरंजन यादव ने बताया कि थाना के आइओ द्वारा मामले को दबाने की कोशिश की गई। दो बार आवेदन देने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका आरोप है कि आरोपी आइओ का रिश्तेदार है, जिसके कारण पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है। उन्होंने कहा कि न्याय की उम्मीद में भागलपुर आईजी कार्यालय भी गए […]

Noimg

स्पोर्ट्स कोटा के तहत नियुक्ति की मांग को लेकर नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ ने उप मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस जिला बाल बैडमिंटन संघ ने राज्य के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी को ज्ञापन सौंपकर खिलाड़ियों की नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण मांग रखी। यह अवसर शनिवार को बिहपुर में आयोजित जनसभा के दौरान मिला, जहां संघ के जिला सचिव सह राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने ज्ञापन सौंपा। इस दौरान बिहपुर विधानसभा के विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने भी पूरी समस्या से डिप्टी सीएम और मंत्री को अवगत कराया। ज्ञापन में बताया गया कि भारत सरकार के डिपार्टमेंट ऑफ पोस्टल द्वारा स्पोर्ट्स कोटा विज्ञापन संख्या डब्ल्यू-17/55/2022 एसपीएन-1/08 नवंबर 2023 के तहत बिहार और झारखंड क्षेत्र के लिए विभिन्न पदों पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। इसी विज्ञापन के आलोक में बिहपुर क्षेत्र […]

Noimg

डेढ़ माह पूर्व हुआ प्रेम विवाह, दहेज के लिए घर से निकाले जाने का आरोप ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में दहेज प्रथा को लेकर एक नवविवाहित जोड़े को घर से निकाल देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में रविवार को पति-पत्नी भवानीपुर थाना पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। मिली जानकारी के अनुसार, खगड़िया जिले के अलौली थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदपुर खुर्द निवासी फेको शर्मा की पुत्री उजाला कुमारी (21) का प्रेम संबंध भवानीपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर निवासी स्व. चक्रवर्ती शर्मा के पुत्र गौतम कुमार (23) से पिछले दो वर्षों से चल रहा था। मामला उजागर होने के बाद दोनों परिवारों की सहमति से इस वर्ष तीन जुलाई को बेगूसराय के गढ़पुरा में हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार विवाह संपन्न हुआ। नवविवाहिता उजाला ने बताया कि शादी के बाद उसका […]

Noimg

स्नान करने के दौरान साधोपुर में कोसी नदी में डूबे दो किशोर ||GS NEWS

DESK20250

आठ घंटे की मशक्कत के बाद शव बरामद, पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों को सौंपा गया नवगछिया : नवगछिया पुलिस जिले के रंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत साधोपुर रिंगबांध के समीप रविवार की सुबह कोसी नदी में स्नान करने गए दो किशोरों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान साधोपुर वार्ड संख्या 7 निवासी नीतीश मंडल के पुत्र भानु कुमार (12) और अखिलेश मंडल के पुत्र दिव्यांशु कुमार (12) के रूप में हुई। दोनों साधोपुर मध्य विद्यालय में कक्षा 6 के छात्र थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब आठ बजे दोनों किशोर स्नान करने के लिए रिंगबांध के समीप कोसी नदी में उतरे। इसी दौरान उनका पांव फिसल गया और वे जेसीबी से खुदे करीब 20 से 25 फीट […]

Noimg

नवगछिया में धूमधाम से मनाया गया विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के मारवाड़ी विवाह भवन में रविवार को विश्व हिंदू परिषद का 61वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में विश्व हिंदू परिषद उत्तर बिहार के विधि प्रकोष्ठ के प्रांत सह प्रमुख शारदाकांत ने संगठन की स्थापना की परिस्थितियों, अब तक के कार्यों और आने वाले दिनों की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल भारती के प्रशासक डीपी सिंह ने की। धर्माचार्य श्रीराम पाठक, शिक्षक कन्हैया और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. संदीप गुप्ता ने अपने संबोधन में विस्तार से बताया कि किस प्रकार विश्व हिंदू परिषद और इसकी युवा इकाई बजरंग दल विपरीत परिस्थितियों में भी धर्म और राष्ट्र की […]