Category Archives: भागलपुर

शौच करने गए पशुपालक की डूबने से मौत, मृतक के घर मचा कोहराम ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नन्हकार ढाला से पश्चिम गंगा घाट पर मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे शौच करने गए एक पशुपालक की डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान झंडापुर थाना क्षेत्र के नन्हकार वार्ड संख्या-1 निवासी स्व. युगल यादव के पुत्र फंटूश यादव (35 वर्ष) के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक फंटूश यादव घटनास्थल के समीप ही रेलवे किनारे बासा बनाकर मवेशी पालन करते थे। मंगलवार को वह गंगा घाट पर शौच करने गए थे, तभी उनका पैर फिसल गया और वे गहरे पानी में डूब गए। स्थानीय किसानों ने उन्हें डूबते देखा और तुरंत दौड़कर पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते […]

Noimg

चोरी की टोटो के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को गोपालपुर थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पोखरिया में दो टोटो चोर को ग्रामीणों के द्वारा पकड़ा गया है। उक्त सूचना पर गोपालपुर थाना टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुँचकर ग्रामीणों के सहयोग से अपराधकर्मी गोपालपुर थाना क्षेत्र के पोखरिया निवासी अमित यादव पिता बिद्दी यादव और संतोष यादव पिता दिनेश यादव को गिरफ्तार किया गया। साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेहीं पर चोरी गई टोटो को बरामद किया गया। इस संबंध में गोपालपुर थाना कांड संख्या- 261/25, धारा- 303(2)/317 (2) बीएनएस दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025

Noimg

इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध का जल संसाधन मंत्री ने लिया संज्ञान, अभियंता प्रमुख ने किया निरीक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। करोड़ों की लागत से बना इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध बीते दिनों वीरनगर स्पर संख्या 6 और 7 के बीच मछली आढ़त के पास लगभग 120 मीटर के दायरे में ध्वस्त हो गया था। यहां रिस्टोर का कार्य जारी है। मंगलवार को फ्लड फाइटिंग के तहत तटबंध को सुरक्षित करने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से एनसी, बंबू रोल और हाथी पांव डाले जा रहे थे। तटबंध के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी जल संसाधन मंत्री तक पहुंचने के बाद कार्य में तेजी लाई गई। मंगलवार को अभियंता प्रमुख वरुण कुमार अभियंताओं की टीम के साथ कटाव स्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। उन्होंने चल रहे कार्य की गुणवत्ता और गति को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जियो बैग, […]

तेतरी गांव में 27 अगस्त से शुरू होगा गणपति पूजा ||GS NEWS

DESK20250

30 अगस्त तक चलेगा भक्ति और उत्साह का माहौल 28 व 29 को होगा भव्य भजन संध्या का आयोजन नवगछिया प्रखंड के तेतरी गांव में इस बार भी गणपति पूजा का आयोजन धूमधाम से किया जा रहा है। तेतरी के महेश प्रसाद सिंह के दरवाजे पर होने वाला यह आयोजन 27 अगस्त से प्रारंभ होकर 30 अगस्त 2025 तक चलेगा। गांव के लोगों में पूजा को लेकर खासा उत्साह है। उल्लेखनीय है कि यह परंपरा लगातार 18 वर्षों से भक्ति और आस्था के साथ निभाई जा रही है। पूजा के दौरान हर दिन विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। 28 को भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें स्थानीय कलाकार और भजन मंडलियां अपने भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना […]

Noimg

गोपालपुर में रसोइयों को मिला मध्यान्ह भोजन एवं गैस सुरक्षा का विशेष प्रशिक्षण ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया के गोपालपुर प्रखंड के जगदंबा कन्या मध्य विद्यालय गोपालपुर के प्रांगण में रसोइयों के लिए विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण विभागीय आदेश एवं मध्यान्ह भोजन पदाधिकारी भागलपुर के निर्देशानुसार आयोजित किया गया, जिसका नेतृत्व मध्यान्ह भोजन बीआरपी रंजीत मालाकार ने किया। प्रशिक्षण के दौरान रसोइयों को मध्यान्ह भोजन बनाने की सही विधि, भोजन की गुणवत्ता बनाए रखने के तरीके और साफ-सफाई से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने यह भी समझाया कि स्वच्छता और संतुलित आहार बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कितने आवश्यक हैं। कार्यक्रम में विशेष रूप से रतन HP गैस, पूर्णिया से आए प्रशिक्षक सूरज कुमार ने रसोइयों को गैस सिलेंडर एवं चूल्हे के सुरक्षित उपयोग की जानकारी दी। उन्होंने गैस लीक […]

Noimg

हत्या का प्रयास मामले में अभियुक्त गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

उक्त अभियुक्त के विरूद्ध रहा है आपराधिक इतिहास नवगछिया । 24 अगस्त 2025 को वादी मिथलेश पासवान द्वारा लिखित आवेदन दिया गया कि बीते रात्रि करीब 09:30 बजे सुबोध सिंह एवं अन्य 03-04 व्यक्ति के द्वारा इनके दरबाजे पर आकर गाली गलौज किया जा रहा था। जिसका विरोध करने पर उनलोगों के द्वारा फायरिंग किया गया। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या- 259/25, धारा- 191(2)/126(2)/115(2)/109/352/351(2) (3) बीएनएस, 27 आर्म्स एक्ट एवं 3 (आई) (आर) (एस) (भेए) एससी/एसटी एक्ट दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए कांड में संलिप्त अभियुक्त ख़रीक थाना क्षेत्र के जमालदीपुर निवासी सुबोध कुमार सिंह पिता स्व दिनेश सिंह को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार सुबोध कुमार सिंह का आपराधिक इतिहास रहा […]

Noimg

महज कुछ ही घंटे के भीतर नदी हत्याकांड के मुख्य आरोपी गिरफ्तार ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया । रविवार को दोपहर करीब 02:30 बजे नदी थाना को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पीपरपॉती ढोढ़ीया में एक महिला को उसके पति के द्वारा मारपीट कर हत्या कर दिया गया है। सूचना मिलते ही तत्काल नदी थाना टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुँचकर घटनास्थल का निरीक्षण एवं एफएसएल टीम द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य संकलन की गई तथा शव का पोस्टमार्टम उपरांत उनके परिजन को सौपा गया। इस संबंध में मृतिका के पिता खुर्शीद आलम के . आवेदन के आधार पर नदी थाना कांड संख्या- 47/25, धारा- 103 (1) बीएनएस दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं मानवीय आसूचना संकलन के कर घटना के महज कुछ ही घंटे के भीतर कांड के मुख्य आरोपी, मृतिका के पति मो इसरायल […]

Noimg

इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध के स्पर 6 और 7 के बीच भीषण कटाव, बचाव कार्य तेज ||GS NEWS

DESK20250

नवगछिया। इस्माइलपुर बिंदटोली तटबंध पर एक बार फिर खतरा मंडराने लगा है। बीते देर रात स्पर संख्या 6 और 7 के बीच मछली आरत के पास लगभग 120 मीटर लंबे दायरे में भीषण कटाव शुरू हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। बताया जाता है कि इससे पहले ही करोड़ों की लागत से बने स्पर संख्या 9 नोज और स्पर संख्या 8 तटबंध कटाव की चपेट में आ चुके थे। वहीं पानी का स्तर घटने के बावजूद तटबंध पर संकट कम नहीं हो रहा है। सोमवार को जल संसाधन विभाग द्वारा फ्लड फाइटिंग कार्य के तहत एनसी, बंबू रोल, हाथी पांव और वृक्ष की झांकियों का उपयोग कर कटे हुए हिस्से को पीछे खिसका कर सुरक्षित करने […]

Noimg

टेंपो में मिला 129.6 लीटर रॉयल गोल्ड कप विदेशी शराब ||GS NEWS

DESK20250

भागलपुर । अवर निरीक्षक, मद्ध-निषेध रितेश कुमार के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर जीरोमाइल थाना अंतर्गत विक्रमशीला पुल पर अपने छापामार दल के साथ आने जाने वाले वाहनों की जांच प्रारंभ की गई। जांच के उपरांत गुप्त सूचना के अनुसार एक टेंपो को आते देखा गया, जिसे रोकने का इशारा किया गया एवं विविध रूप से तलाशी ली गयी। तलाशी के क्रम में 129.600 लीटर रॉयल गोल्ड कप विदेशी शराब बरामद हुआ। वाहन चालक को घटनास्थल पर गिरफ्तार किया गया साथ ही टेंपो रजिस्ट्रेशन संख्या डब्ल्यू बी 0 सी 3143716 को घटनास्थल पर जप्ती सूची बनाकर मध्य निषेध थाना सदर लाया गया। अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। DESK2025