Category Archives: भागलपुर

भागलपुर जिले मे नवनियुक्त शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ का हुआ गठन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर, नवनियुक्त शारीरिक शिक्षक एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ जिला भागलपुर के द्वारा विश्व विद्यालय खेल मैदान में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें सबसे पहले जिला इकाई का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष : – अभय कुमार मिश्रा कोषाध्यक्ष : – प्रभात रंजन , उपाध्यक्ष :-विक्रम कुमार ,सचिव : – मणि भूषण शर्मा ,उप सचिव : – प्रेरणा ,मीडिया प्रभारी : – रजनीश कुमार तथा संयोजक : – पमपेश कुमार को नियुक्त किया गया साथ ही साथ कई मुद्दों पर बात हुआजिसमें मुख्य मुद्दा वेतन वृधि पूर्ण कालिक काम समान काम समान वेतन रहा संगठन के लोगो ने सभी मुद्दों को ले कर आगे आने की. बात कहीं और अपने मुख्य मांग को एक पत्र के […]

बारिश नहीं होने पर किसानों का लाखों रुपये का हुआ नुकसान ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर जिला अंतर्गत सुल्तानगंज प्रखंड में बारिश नहीं होने पर किसानों का लाखों रुपये का नुकसान हो गया है।वहीं मसदी पंचायत के किसान राधेश्याम यादव ने बताया कि बारिश नहीं होने से हमारे सात बिघा खेतों में लगाये धान के बिचड़े सभी मर गये।दस हजार रुपये का धान का बीज लाकर लगाये गये थे।लगभग बीस हजार रुपये से भी अधिक का नुकसान हो गया है। साथ ही मसदी पंचायत के रेशमा देवी एवं फकीर साह ने भी बताया कि हम लोगों के खेतों में जो धान का बिचड़ा लगाये गए थे बारिश नहीं होने से सभी बिचड़े मर गए। हम लोगों का घर परिवार कैसे चलेगा जिसकी चिंता सता रही है।उन्होंने सरकार से अपील की है कि […]

वृंदावन बिहारी लाल की जयकारों के बीच गोसाईं गाँव में कलश व प्रतिमा का हुआ शांतिपूर्ण विषर्जन ||GS NEWS

DESK 040

अंग प्रदेश के सुप्रसिद्ध सह नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड अंतर्गत गोसाईगांव में चल रहे जन्माष्टमी महोत्सव का रविवार की संध्या स्थानीय गोसाईगांव गंगा घाट में वृंदावन बिहारी लाल की जय, हाथी घोड़ा पालकी जय कन्हैया लाल की, जयकारों के बीच प्रतिमा विसर्जन के साथ ही जन्माष्टमी महोत्सव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया. शुक्रवार की रात्रि पूजन होने के बाद शनिवार के दिन भर भक्तों के लिए दरबार खुला रहा स्थानीय ग्रामीण कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन का आयोजन किया गया वहीं रविवार को दिन में विसर्जन पूजा संकल्प इत्यादि होने के . बाद संध्या श्री कृष्ण लला का मेड पर बनें प्रतिमा को गाजे बाजे ढोल नगाड़े के साथ शोभायात्रा निकाल कर प्रतिमा का स्थानीय गंगा घाट पर विसर्जन […]

प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने किया संगठन का विस्तार ||GS NEWS

DESK 040

विभिन्न समस्याओं पर विस्तार पूर्वक किया विमर्श प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के मासिक बैठक के क्रम में नवगछिया के सावित्री पब्लिक स्कूल के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक की अध्यक्षता सावित्री पब्लिक स्कूल के निदेशक सह भागलपुर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के जिला उपाध्यक्ष रामकुमार साहू ने किया. संचालन एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी डॉक्टर सुनील कुमार ने किया. इस बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष मो मसूद आलम, सचिव  अरविंद सिंह, संयुक्त सचिव अश्वनी कुमार, डॉक्टर साइन अनीश, बाल भारती पब्लिक स्कूल नवगछिया के निदेशक अजय कुमार रूंगटा, प्रेसिडेंसी स्कूल के निदेशक सुरेंद्र कुमार, नवगछिया नगर अध्यक्ष प्रमोद कुमार, एसोसिएशन के सभी मुख्य कार्यकारिणी सदस्य एवं नवगछिया  अनुमंडल के सभी प्रखंडों का संचालक गण उपस्थित थे. सभा मे […]

राजद का सांगठनिक चुनाव विधिवत संपन्न कराया गया ||GS NEWS

DESK 040

रंगरा:- राष्ट्रीय जनता दल नवगछिया इकाई ने संगठनात्मक चुनाव (2022-2025) के लिए रंगरा प्रखंड के तिनटंगा उत्तरी एंव दक्षिणी पंचायत, रंगरा  सहित अन्य पंचायतों में प्रधान निर्वाचन प्रभारी कान्तेश कुमार उर्फ टीनू यादव एवं सहायक निर्वाचन प्रभारी धर्मेंद्र यादव के उपस्थिति में संगठन का चुनाव कार्य सम्पन्न कराते हुए तिनटंगा उत्तरी पंचायत में कृष्ण मोहन रजक को पंचायत अध्यक्ष व अनिल भारती को पंचायत प्रधान महासचिव, तिनटंगा दक्षिणी पंचायत में मृत्युंजय कुमार मीत को पंचायत अध्यक्ष व त्रिवेणी मंडल को पंचायत प्रधान महासचिव, रंगरा पंचायत में ओम प्रकाश मंडल को पंचायत अध्यक्ष एवं श्वण मंडल को पंचायत प्रधान महासचिव की जिम्मेदारी सौपी गई. मौके पर जिला अध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान, जिला प्रवक्ता विश्वास झा, सिकंदर दास, हिमांशु शेखर झा, शुभम यादव, […]

स्नातकों की समस्या का होगा समाधान  — डॉक्टर नितेश  || GS NEWS

DESK 040

मिले डिप्टी सीएम से नवगछिया – कोसी स्नातक के पूर्व एमएलसी प्रत्याशी एवं युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉक्टर नितेश यादव ने बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव से मुलाकात कर उन्हें पुस्तक भेंट किया एवं उप मुख्यमंत्री बनने पर सफल एवं प्रभावशाली कार्यकाल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किए वहीं युवाओं के रोजगार और नियोजित शिक्षकों की मांग को लेकर भी उनका. ध्यान आकृष्ट कराया. श्री तेजस्वी यादव ने आश्वस्त किया कि हमारी सरकार शिक्षक संस्थाओं से लेकर बेरोजगार युवाओं और शिक्षकों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कृत संकल्पित है. कोसी स्नातक से जुड़ी अन्य समस्याओं एवं परेशानियों का जल्द ही निराकरण किया जाएग. DESK 04

नवगछिया के ताईक्वांडो हॉल में 17 वां जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता का किया गया आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – भागलपुर जिला ताइक्वांडो संघ के तत्वावधान में 17 वां जिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2022 का  आयोजन ताइक्वांडो हॉल नवगछिया में किया गया. ताइक्वांडो मीडिया प्रभारी सह कोच विकास चौरसिया ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला ताइक्वांडो संघ के संरक्षक आरपी राकेश एवं अध्यक्ष राम देव प्रसाद यादव ने संयुक्त रुप से किया. इस अवसर पर जिला महासचिव राष्ट्रीय रेफरी घनश्याम प्रसाद, ताइक्वांडो संघ के मणिश्याम कुमार, अंतरराष्ट्रिय खिलाड़ी जेम्स, कोच मो नाजिम, मोनी कुमारी, मुकेश कुमार सुमन, अमित कुमार, संजय सिंह आदि उपस्थित थे. प्रतियोगिता में नवगछिया, गोपालपुर, नारायणपुर,भागलपुर, पिरपैती, रंगरा, सावित्री पब्लिक स्कूल ताइक्वांडो सेन्टर, डीपीएस स्कूल भागलपुर , गोदावरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर आदि की टीमों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में सब जूनियर, कैडैट, जूनियर एवं […]

ग्राम कचहरी में पति-पत्नी विवाद मामले में हुआ समझौता ||GS NEWS

DESK 040

ग्राम कचहरी खरीक बाजार में सरपंच के साथ दंपत्तिखरीक प्रतिनिधि खरीक बाजार ग्राम कचहरी में लंबे समय से चल रहे पति पत्नी के बीच विवाद और नालसी मुकदमे में ग्राम कचहरी के पहल से सुलह कराया गया. खरीक बाजार के शकील राइन की विवाहिता पुत्री रुखसाना और उसके पति मो. सोनू उर्फ गुलाम सरवर ने ग्राम कचहरी के न्याय पीठ की मौजूदगी में सर्वसम्मति से. नालसी वाद संख्या 13 /22 में समझौता किया.दोनों पति पत्नी अपने पुराने रंजिश को भुलाकरखुशी खुशी दांपत्य जीवन की जिंदगी जीने की शपथ ली. इस अवसर पर खरीक बाजार ग्राम कचहरी के सरपंच वंदना देवी उपसरपंच मिथिलेश पासवान राजेश पोद्दार दिनेश शाह, नंद किशोर पंडित समेत अन्य पांच सदस्य मौजूद थे DESK 04

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अंचल बैठक संपन्न ||GS NEWS

DESK 040

गोपालपुर :- रंगरा प्रखंड के भवानीपुर मध्य विद्यालय के प्रांगण में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की अंचल बैठक संपन्न हुई.इस बैठक में आगामी 27 एवं 28 अगस्त को नवगछिया के माल गोदाम प्रांगण में जिला सम्मेलन को सफल बनाने का निर्णय लिया गया .इस बैठक में रंगरा चौक प्रखंड के अध्यक्ष मंडल का चयन किया गया . जिसमें मोहम्मद रेहान अंसारी एवं सुबोध यादव को मनोनीत किया गया .इस अवसर पर पार्टी के द्वारा चलाएंगे कार्यक्रम पर सभी को एकमत होकर चलने का निर्णय लिया इस अंचल बैठक में सिकंदर यादव, विनोद यादव ,रेहान अंसारी ,सुबोध यादव ,बौद्ध नारायण दास, विनोद हरिजन ,चिंता देवी सुधीर ठाकुर, जगदीश यादव अरविंद पासवान ,इकबाल, सुबोध मंडल आदि लोग उपस्थित थे. DESK 04