Category Archives: भागलपुर

जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने की पीएचसी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा || GS NEWS

DESK 04 B0

नवगछिया – भागलपुर के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मनोज कुमार चौधरी ने नवगछिया पीएचसी द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की है. उन्होंने अपने समीक्षा कार्यक्रम में आयरन फ्लोरिक एसिड वितरण और टीकाकरण की विस्तारपूर्वक जानकारी ली. इस अवसर पर उन्होंने कर्मियों और चिकित्सकों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया. इस अवसर पर पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी दास, प्रभारी स्वास्थ्य प्रबंधक सह बीसीएम सुमित कुमार चौधरी, भीसीसीएम संदीप कुमार, केयर इंडिया के सुपर्णा कुमारी मौजूद थे. DESK 04 B

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की मनाई गई 78वीं जयंती || GS NEWS

DESK 040

भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 78 वी जयंती नवगछिया स्थित गौशाला रोड कैंप कार्यालय में भागलपुर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद के नेतृत्व में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राजीव गांधी देश के एक ऐसे प्रधानमंत्री रहे जो देश में कई नई शुरुआत और बदलाव के लिए जाने जाते हैं। देश में टेक्नोलॉजी को आगे बढ़ाने का भी उन्होंने काम किया। एक तरह से कह सकते हैं कि आज का जो बदला भारत (आजादी के बाद का भारत) आप महसूस कर रहे हैं, उसकी उन्होंने नींव रखी। पंचायती राज एवं कंप्यूटर, मोबाइल की व्यवस्था को देश में स्थापित करने में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इस जन्मतिथि के मौके पर पार्टी […]

नवगछिया : आरसीपी प्रकरण के मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित || GS NEWS

DESK 040

जनता दल यूनाइटेड संगठन जिला नवगछिया के जिला कार्यालय में आरसीपी प्रकरण के मुद्दे पर प्रेस कांफ्रेंस आयोजित हुई। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रवि कुमार ने कहा कि आरसीपी जदयू के कार्यकर्ता नहीं थे बल्कि एक सरकारी कर्मचारी थे। नीतीश कुमार की कृपा पर सीधे राज्यसभा में पहुंचे तो आरसीपी सिंह ने बताये कि उन्होंने जदयू के लिए कौन सा संघर्ष किया था? नीतीश आरसीपी सिंह पर भरोसा कर दो बार लगातार राज्यसभा में भेजा और राष्ट्रीय महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी। 2010 में बिहार विधानसभा में जदयू की 117 सीटें थी लेकिन जब से आरसीपी सिंह संगठन में आए तभी से बिहार विधानसभा में जदयू की सीटें कम होती गई। नीतीश कुमार ने जिस उम्मीद से आरसीपी सिंह को जिम्मेदारी […]

सेवानिवृत्त फौजी जेसीओ हत्याकांड मामले में शूटर ने किया आत्मसमर्पण ||GS NEWS

DESK 040

खरीक प्रतिनिधि भवानीपुर थाना क्षेत्र के चकरामी निवासी सेवानिवृत्त फौजी जेसीओ शशिधर शर्मा हत्याकांड मामले में प्राथमिकी अभियुक्त मुख्य शूटर नवगछिया मुमताज मोहल्ला निवासी नवगछिया मुमताज मोहल्ला निवासी हाकिम मोइनुद्दीन के पुत्र सोहेल अख्तर उर्फ अमन ने पुलिस दबिश से परेशान होकर न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. मालूम हो कि सेवानिवृत्त फौजी शशिधर शर्मा बीते 13 अप्रैल को गवाही देकर नवगछिया कोर्ट से ऑटो से चकरामी लौट रहा था. खरीक थाना क्षेत्र के लगदाहा के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर मोटरसाइकिल पर सवार शूटर अपराधियों सेवानिवृत्त फौजी को गोलियों से छलनी कर दिया जिससे फौजी की मौत मौके पर हो गयी थी. इस संदर्भ में फौजी के पुत्र संजय शर्मा के बयान पर खरीक थाना में हत्या और आर्म्स एक्ट […]

बिहपुर में पूर्व प्रधानमंत्री का मना जयंती ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – शनिवार को  बिहपुर के  एतिहासिक स्वराज आश्रम में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी जी की जयंती मनाई गई. कार्यक्रम की  अध्यक्षता बिहपुर कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष रोहित आनंद शुक्ला  ने किया. मौके पर पंचायती राज के जिलाध्यक्ष सह अधिवक्ता राधाकृष्ण सिंह ने  कहा कि छोटे मन से कोई बड़ा नहीं होता, टूटे मन से कोई खड़ा नहीं होता. राजनीति के अजातशत्रु, प्रखर कवि, पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न आदरणीय राजीव गांधी जी की जयंती पर शत् शत् नमन. लोकतांत्रिक आदर्शों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता हम सभी के लिए प्रेरणास्पद है.मौके पर पंचायती राज के प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम , अरसद अली, फिरोज आलम, सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे.  DESK 04