Category Archives: भागलपुर

शिव भक्तों का मन कामना पूर्ण होने पर अपने पुत्र पुत्री को कांवड़ में बैठा कर चले देवघर || GS NEWS

DESK 040

अजगैबीनाथ धाम उत्तरवाहिनी गंगा घाट से स्नान कर कांवड़ लेकर कांवड़ियों चले बाबा के दरबार। शिव भक्तों कांवड़ियों का मनोकामना पूर्ण होने पर अपने पुत्र पुत्री को कांवड़ में बैठा कर चले बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने, बताते चलें कि मुंगेर जिला के खडकपुर टेटिया बंबर के मिल्की गंगटा निवासी दयाशंकर सिंह ने बताया 10 साल पूर्व अजगैबीनाथ धाम उत्तरवाहिनी गंगा घाट से जल लेकर बाबा बैजनाथ धाम में पुत्र के लिए मन्नत मांगे थे। बाबा भोलेनाथ मेरे मनोकामनाएं पूर्ण होने से हम सभी परिवार, सहित एक पुत्र और एक पुत्री को कांवड़उउ में बैठा बाबा भोलेनाथ बैधनाथ धाम पैदल यात्रा कर बाबा भोलेनाथ को जल चढाएंगे। साथ ही दयाशंकर सिंह ने कहा, बाबा भोलेनाथ सभी का सुनते है। वहीं […]

सावन के अंतिम सोमवारी को लेकर अजगैबीनाथ. धाम में निःशुल्क डाक सेवा शिविर || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे सावन के अंतिम सोमवारी को लेकर रविवार को विभिन्न संस्थाओं द्वारा निःशुल्क डाक सेवा एंव कांवडिया सेवा शिविर लगाया गया।जिसमें कच्ची कांवडिया पथ मे भारतीय जीवन बीमा निगम के द्वारा निःशुल्क डाक सेवा शिविर लगाये गये।इस दौरान रमेश सिंह एंव राजेश चौधरी ने बताया कि सावन मास मे 2007 ई. से निःशुल्क डाक सेवा शिविर लाये जाते हैं।जिससे डाक कांवडियों को निःशुल्क सरवत, पानी, फल का वितरण करते हैं।ऐसा करने से कंपनी उन्ती कि ओर आगे बढते हैं। इस लिये सभी भारतीय जीवन बीमा के सदस्य एंव पदाधिकारी सावन के प्रत्येक रविवार को डाक सेवा शिविर लगाये जाते हैं।इस दौरान भारतीय जीवन बिमा के पदाधिकारी मणिष कुमार,सजन कुमार,राजेश कुमार,संजय शर्मा, प्रकाश चौधरी, ब्रजेश सिंह,किरण […]

सावन के अंतिम सोमवारी को लेकर रविवार को हजारों डाक कांवडियों ने गंगा जल लेकर देवघर हुये रवाना ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे सावन के अंतिम सोमवारी को लेकर रविवार को हजारों डाक कांवडियों ने अजगैबीनाथ मंदिर उत्तरवाहिनी गंगा घाट मे स्नान करते हुये बाबा भोलेनाथ कि पुजा अर्चना करते हुये गंगा जल लेकर बोल बम के नारे के देवघर बैधनाथ धाम के लिये रवाना हुये ।वहीं सरकारी आंकड़ों के अनुसार डाक बम पुरुष 5766 , महिला डाक बम 153, समान्य कांवडिय़ा 29106 अजगैबीनाथ धाम के उत्तरवाहिनी गंगा जल लेकर देवघर रवाना हुये हैं। इसको लेकर पंडित संजीव झा ने बताया कि सावन मास का अंतिम सोमवार का इस बार विशेष महत्व हैं।क्योंकि सावन मास का अंतिम सोमवार को झुलन एकादशी हैं।सावन मास का सोमवार हर का हैं।इस लिये सावन मास के अंतिम सोमवार को इसबार हरिहर […]

भागलपुर की महिलाएं सरहद पर तैनात जवानों के लिए तैयार कर रही राखियां ||GS NEWS

DESK 040

जीवन जागृति सोसाइटी की महिलाएं भूटान बॉर्डर पर जवानों को इस रक्षाबंधन पर बांधेगी राखियां भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर/ रक्षाबंधन का पर्व नजदीक है और बहने अपने भाइयों के लिए राखी की खरीदारी कर रही है। वही जीवन जागृति सोसाइटी की महिला सदस्य सरहद पर तैनात जवानों के लिए राखी बनाने में लगी है। देश के लाखों जवान सरहद पर निगरानी कर जहां देशवासियों की सुरक्षा के लिए दिन रात एक किए रहते हैं। वही राखी के मौके पर जवान जब घर नहीं आ पाते हैं तो बहने ही बॉर्डर पर जाकर भाइयों के हाथों में रक्षा की कलाई बांधती हैं। पिछले कई सालों से जीवन जागृति सोसाइटी से जुड़ी महिला राखी अपने से बनाकर बॉर्डर पर जवानों को राखी […]

शिवभक्त कांवरियों के लिए समाजसेवी विजय यादव ने लगाए विशेष शिविर ||GS NEWS

DESK 040

सैकड़ों कावड़िया बरारी घाट से जल भर कर बासुकीनाथ धाम के लिए हुए रवाना भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर। सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर पूरा भागलपुर शहर हर हर महादेव, बोल बम के जयकारों से गुंजायमान रहा। भागलपुर के कई गंगा घाटों पर श्रद्धालु गंगाजल भरकर बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुए। सभी शिवभक्त कांवरियों की सुविधा के लिए कई संस्थानों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, वही युवा समाजसेवी विजय कुमार यादव ने कांवरियों के लिए कई विशेष व्यवस्थाएं कर रखी थी । कांवरियों को राह में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना हो इसके लिए विभिन्न स्थानों पर शिविर लगाकर सेवा कार्य किए जा रहे थे । सावन की अंतिम सोमवारी को लेकर रविवार को भागलपुर में एक […]

दिनदहाड़े एक युवक की अपराधियों ने गला रेत कर कर दी गई हत्या, परिजन व गांव वाले घंटो मुख्य मार्ग को किया जाम ||GS NEWS

DESK 040

पुलिस अपनी तत्परता दिखाते हुए फिल्मी अंदाज में दौड़ा कर हत्यारे को पकड़ी,मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव का है भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर जिले में अपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले अपराधी अंधेरा ढलने के बाद वारदात को अंजाम देते थे लेकिन अपराधियों का मनोबल इतना मजबूत हो गया है कि अब वह दिनदहाड़े किसी भी घटना को अंजाम देते दिख रहे हैं। ताजा मामला लोदीपुर थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव का है। जिस युवक को अपराधियों ने सरेआम चाकू से गला रेत कर मारा है वह सीधे प्रशासन पर उंगली उठता है । आखिर अपराधियों पर पुलिस का खौफ क्यों नहीं है। यह सनसनीखेज ताजा मामला आज तड़के सुबह की है। बताते चलें कि […]

भागलपुर के रेशम भवन में मनाया गया राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे भागलपुर के सांसद ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर।देश भर में आज राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जा रहा है, इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य हथकरघा उद्योग के महत्व एवं आम तौर पर देश के सामाजिक आर्थिक विकास में इसके योगदान के बारे में जागरूकता फैलाना है । हथकरघा उत्पादक जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण आबादी को रोजगार मुहैया कराती है वही यह पर्यावरण के अनुकूल भी है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर आज मुख्य समारोह भले ही भागलपुर के रेशम भवन में किया जा रहा है लेकिन देश भर के विभिन्न शहरों में इस अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। जिसमें हथकरघा उद्योग के प्रति जागरूकता लाने के अलावा बुनकरों को सम्मानित किया जा रहा है । इसी बाबत भागलपुर में भी यह […]

अंतिम सोमवारी को हर हर महादेव के नारे के साथ जलाभिषेक करने निकला कांवरियों का जत्था ||GS NEWS

DESK 040

डाक कावड़िया 54 फीट के कांवर को लेकर करीब 150 की संख्या में निकले सीढ़ी घाट बरारी से बासुकीनाथ धाम के लिए भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर। सावन मास के अंतिम सोमवारी को लेकर हर हर महादेव, बोल बम के नारे के साथ जलाभिषेक करने के लिए सैकड़ों कांवरियों का जत्था आज बरारी सीढ़ी घाट से बाबा बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुए।आज बरारी के सीढ़ी घाट से पिपली धाम जवारीपुर के लोगों ने 54 फीट का कवर 3 से 4 दिन में तैयार किया और इस 54 फीट के कांवर को लेकर तकरीबन 150 की संख्या में शिवभक्त जलाभिषेक करने के । लिए बरारी सीढ़ी घाट से बासुकीनाथ धाम के लिए रवाना हुए इस कावड़ यात्रा की खास बात यह […]

प्रेम प्रसंग में एक युवक ने गले में फंदा डालकर कर ली अपनी जीवन लीला समाप्त ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के योगी वीर गांव में एक किशोर ने गले में फंदा डालकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक किशोर योगीवीर गांव के रोहित महतो के 15 वर्षीय पुत्र मंगल कुमार का प्रेम प्रसंग उनकी बहन के ननंद से चल रहा था। जिससे वह शादी करने का जिद कर रहा था। बताया जाता है कि उसकी बहन की ननंद अपनी भाभी के साथ मृतक के घर योगी वीर आयी हूई र्थी। इसी दौरान वह शादी करने का जिद करने लगा लेकिन दोनों नाबालिक होने के कारण अभिभावक इस बात के लिए तैयार नहीं थे ।मृतक के पिता ने लड़की के पिता को बुलाकर लड़की को अपना घर शुक्रवार को भेज दिया। इसी बात […]

जनता दरबार का निरीक्षण करने पहुंचे एसएसपी ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर /निभाष मोदी भागलपुर के जगदीशपुर थाना परिसर में भूमि संबंधित जनता दरबार का निरीक्षण करने एसएसपी बाबूराम जगदीशपुर थाना पहुंच कर जनता दरबार में हो रहे भूमि विवाद संबंधित मामलों को देखें। साथ ही यहां किस तरह भूमि विवाद का निपटारा किया जाता है उसका भी जायजा लिए। इस दौरान भूमि विवाद का निपटारा कर रहे अंचलाधिकारी अशोक मंडल तथा थाना अध्यक्ष को भी दिसा निर्देश दिए। बतादें कि प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में अंचलाधिकारी एवं थाना अध्यक्ष के मौजूदगी में भूमि विवाद संबंधित मामलों का निपटारा किया जाता हे। उसी का निरीक्षण करने एसएसपी पहुंचे थे। DESK 04