Category Archives: भागलपुर

सौभाग्य और सुहाग का पर्व हरियाली तीज महिलाओं ने धूमधाम से मनाया ||GS NEWS

DESK 040

महिलाओं ने हरी परिधान में नाच गाने के साथ जमकर की मस्ती भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर, सावन के पावन महीने में सौभाग्य और सुहाग का पर्व हरियाली तीज भागलपुर की महिलाओं ने धूमधाम से मनाया। एक तरफ जहां अखिल भारतीय महिला मारवाड़ी मंच की महिलाओं ने एक दूसरे को मेहंदी लगाकर, बधाइयां देकर तीज का पर्व मनाया साथ ही साथ तीज के उपलक्ष पर विभिन्न स्थलों को लगाकर मेले का आयोजन करते हुए इस हरियाली तीज पर्व उत्साह पूर्वक मनाया वहीं दूसरी ओर सावन आया सावन आया हरियाली तीज फेस्टिवल का आयोजक रूपा साह एवं रूपम चतुर्वेदी के द्वार स्थानीय होटल में आयोजित की गई, इस हरियाली तीज महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि पूर्व डिप्टी मेयर डॉ प्रीति शेखर, कार्यक्रम के […]

कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद को उनके 142वे जयंती पर ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ने किया याद || GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन के द्वारा आज कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की 142 वी जयंती के अवसर पर हरिजन आवासीय विद्यालय कंपनीबाग मे कार्यक्रम आयोजित किए गए। मौके पर आईडीएसओ के जिलाध्यक्ष प्रणव कुमार ने कहा की कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद अपनी लेखनी से आम लोगों के अंतर्मन को छूने, उनकी समस्याओं को मार्मिक रूप से चरित्रिक चित्रण करने व समाज में प्रेम भाईचारा स्थापित करने पर विशेष बल दिए हैं। शोषित के दर्द व उनके मन के मर्म को उपन्यास की पंक्ति में पिरोने ,उपन्यास को बेहद खास तबके की हिंदी से निकाल कर आम लोगों की बोलचाल वाली भाषा बनाई है, साथ ही साथ लिखे उपन्यास आज भी युवाओं को मानवता व राष्ट्रभक्ति का […]

भागलपुर पुलिस का एक अजीबोगरीब मामला || GS NEWS

DESK 040

थाने में महिला ने केस दर्ज भी नहीं कराया फिर भी दर्ज हो गए और लोगों की गिरफ्तारी भी हुई भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर पुलिस का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जिसमें मामला दर्ज करने वाली महिला खुद कह रही है की उसने कोई मामला थाने में दर्ज नहीं करवाया है। पुलिस अपने मन से मामला दर्ज कर लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। दरअसल यह मामला जिले के कहलगांव थाने का है। जहां 3 जुलाई 2022 को कुलकुलिया निवासी महादलित महिला जानकी देवी की ओर से थाने में जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए केस दर्ज किया गया था। जिसमें धनिक लाल यादव, नकुल यादव, बबलू यादव और […]

प्लास्टिक कलेक्शन इनोवेटिव कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पर्यावरण के प्रति जागरूक करने का एक प्रयास ||GS NEWS

DESK 040

बच्चों को प्लास्टिक जमा करने पर मिल रहे क्रेडीट सर्टिफिकेट, उच्च शिक्षा मे बच्चे इसका इस्तेमाल कर सकेंगे भागलपुर/निभाष मोदी। भागलपुर।स्वच्छ भारत मिशन 2022 के अंतर्गत भागलपुर नगर निगम एवं भारत सरकार की स्टार्टअप कंपनी जीरो वेस्ट सर्कुलर सॉल्यूशन के संयुक्त प्रयास से पूरे भागलपुर शहर को प्लास्टिक मुक्त करने की दिशा में काम जारी है। उसी कार्य को आगे बढ़ाते हुए सभी स्कूली बच्चों को इस दिशा में जोड़ने की कोशिश की जा रही है। उस कड़ी में भागलपुर के जीरोमाइल के निजी स्कूल में एक प्लास्टिक कलेक्शन का इनोवेटिव कार्यकर्म का आयोजन किया गया। आयोजन में सभी स्कूली बच्चे, शिक्षक, शिक्षिकाएं और स्कूल के अन्य सदस्यों ने अपना अपना योगदान प्लास्टिक देकर किया। उस कार्यक्रम के अंतर्गत बच्चों […]

भागलपुर जिले में कुल 114 महिलाओं को सरकार के द्वारा लघु कुटीर उद्योग के तहत् मिली है राशि ||GS NEW

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी उद्योग विभाग के जीएम लगातार उद्यमियों के स्थल का कर रहे निरीक्षण भागलपुर। बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महिला उद्यमी योजना के तहत भागलपुर जिले में कुल 114 महिलाओं को सरकार के द्वारा चयन कर नए लघु कुटीर उद्योग लगाए जाने को लेकर प्रथम किस्त का सहयोग राशि प्रति लाभुक 4 लाख रुपया दे दिया गया है I जिसके बाद लाभुकों के द्वारा नए उद्योग लगाए जाने को लेकर उसका ढांचा भी तैयार किया जा रहा है I लगातार उद्योग विभाग के जीएम संजय कुमार वर्मा के द्वारा नए उद्यमियों को प्रेरित करते हुए उनके द्वारा उद्योग धंधा स्थापित करने के लिए बनाए जा रहे स्थलों का निरीक्षण भी किया जा रहा है I इसी क्रम में आज […]

पीरपैंती के ईशीपुर थाना ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपहृत छात्रा को किया बरामत ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।पीरपैंती प्रखंड के ईशीपुर थाना अंतर्गत रिफातपुर पंचायत के राजेश कुमार दास की पुत्री रिया कुमारी(12) को शुक्रवार की शाम 2:30 बजे स्कूल से घर लौटने के क्रम में अगवा कर लिया गया था छात्रा रोजाना की तरह शुक्रवार अपने स्कूल पढ़ने गई थी स्कूल की छुट्टी होने के बाद सभी बच्चे अपने अपने घर जाने लगे कोई बस से तो कोई टेम्पु से वैसे ही छात्रा प्यालापुर चौक पर एक टकलू मंडल नामक व्यक्ति के टेम्पु पर बैठ अपने घर रिफातपुर जाने लगी उसी बीच टेम्पु चालक ने जबरजस्ती छात्रा को. उसके घर पर छोड़ने के बजाए अपहरण कर लिया छात्रा के देर शाम घर नही आने से परिजन स्कूल खोजने पहुंचे तो वहां छात्रा को स्कूल […]

कांग्रेसियों ने नगर विधायक अजीत शर्मा के आवास पर स्वतंत्रता दिवस पर फहराया तिरंगा ध्वज ||GS NEWS

DESK 04 B0

भागलपुर/ निभाष मोदी भागलपुर,आजादी के 75 में अमृत महोत्सव के बाद देश 76 वें साल में प्रवेश कर गया है ,आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भागलपुर विधायक अजीत शर्मा के आवास पर भागलपुर इकाई के कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अभय झा ने झंडा फहराया, वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता सहित एनसीसी के बच्चे भी उपस्थित थे। राष्ट्रीय ध्वज को फहराने के बाद राष्ट्रीय गान गाकर झंडे को सलामी दी गई वहीं कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष अभय झा ने बताया हमें एकजुट रहने की जरूरत है और एकता बनाए रखने की जरूरत है जिससे देश आगे उच्च शिखर पर पहुंचेगा। DESK 04 B