Category Archives: भागलपुर

विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2022 का हुआ भव्य उद्घाटन, डिप्टी सीएम व अन्य कई मंत्रियों ने सामूहिक रूप से दीप प्रज्वलन कर किया मेले की शुरुआत ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के सुल्तानगंज में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2022 का उद्घाटन डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने किया। इस दौरान कई मंत्री, विधायक और विधान पार्षद भी इस कार्यक्रम में मौजूद थे। उद्घाटन कार्यक्रम सुल्तानगंज के नमामि गंगे घाट पर वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलन से हुआ। इसके बाद कांवरिये बम भोले के नारे लगाते हुए सुल्तानगंज से गंगा जल लेकर देवघर स्थित बाबा धाम के लिए रवाना होंने लगे। सुलतानगंज अजगैविनाथ धाम गंगा घाट से सावन और भादो महीने में लाखों लाख श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम जल अर्पण करने के लिए सुल्तानगंज से जल भरते हैं। बीते 2 वर्षों से विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला कोरोना महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया था। इस वर्ष लगने वाले […]

भागलपुर का शाहजंगी तालाब अब टूरिस्ट स्पॉट के रूप में होगा विकसित ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन और पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव ने शाहजंगी तालाब का किया निरीक्षण भागलपुर।बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव संतोष कुमार मल्ल के साथ शाहजगी तालाब का निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि तालाब अब टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित होगा। इसका डिजाइन तैयार हो गया है इसके लिए जल्द एजेंसी का चयन किया जाएगा, और सौंदर्य करण कराया जाएगा। निरीक्षण के दौरान पर्यटन विभाग के प्रधान सचिव के साथ आर्किटेक्ट को भी लाया गया था। जिन्होंने पहले से इस तालाब और आसपास के एरिया को विकसित करने का डिजाइन तैयार कर रखा था। तालाब को विकसित करने के साथ-साथ इसमें वोटिंग, […]

अजगैबीनाथ धाम मे सावन मास के पहले दिन ही शिव भक्तों कि उमडी भीड़, भोलेनाथ के जयकारों से गुंजायमान हुआ पूरा सुल्तानगंज ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी हजारों हजार की संख्या में कांवरिया सुल्तानगंज से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए हुए रवाना भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम में विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले कि शुरुआत हो गई। अभी विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का प्रशासनिक तौर पर विधिवत उद्घाटन भी नहीं हुआ है कि कांवरिया हजारों हजार की संख्या में सुल्तानगंज अजगैबीनाथ घाट से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ को जल चढ़ाने के लिए प्रस्थान करने लगे हैं। सावन के पहले दिन सुबह से ही अजगैबीनाथ धाम मे बिहार झारखंड सहित अन्य राज्यों के कांवरिया उत्तरवाहिनी गंगा पहुचकर गंगा स्नान कर अजगैबीनाथ धाम मे बाबा भोलेनाथ के शिवलिंग मे गंगा जल अभीषेक कर पुजा अर्चना करते हुये बोल बम के जयकारों के साथ बाबा बैधनाथ धाम […]

जहाँगीपुर बैसी में कटाव को लेकर मानवाधिकार संरक्षण बोर्ड के द्वारा भागलपुर DM को सौंपा ज्ञापन ||HS NEWS

DESK 040

जहांगीरपुर बैसी में कटाव पीड़ितों के लिए मानवाधिकार संरक्षण बोर्ड के द्वारा पांच सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए डीएम को ज्ञापन सौंपा हैं। ज्ञापन के अनुसार एक सौ से अधिक परिवार का घर कोसी नदी के कटाव में विलीन हो चुका हैं। कटाव से विस्थापित परिवार खानाबदोस के समान जीवन जी रहे हैं। इन लोगों का जीवन बेहद कष्टदायी हैं। पीड़ित परिवार को प्रशासन की ओर से कोई ठोस मदद नहीं मिल रही हैं। जहांगीरपुर बैसी गांव के लोगों के साथ बैठक कर पांच मांगे रखी गई हैं। कटाव रोकने के लिए वृहद पैमाने पर कटाव निरोधी कार्य करवाया जाए। ताकि कोसी नदी में विलीन होने से अन्य लोगों का घर बच सके। विस्थापित परिवार को पुर्नवास योजना […]

ब्रजलेश्वरनाथ धाम मड़वा  श्रावणी मेले का हुआ उदघाटन , एक माह तक बोलबम के जयकारे  से गूंजेगा मडवा गांव ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर – गंगा व कोसी के बीच अंग प्रदेश का गौरव कहे जाने वाले  मडवा गांव  में स्थित बाबा ब्रजलेस्वरनाथ धाम में बुधवार को समारोहपूर्वक श्रावणी मेले का उदघाटन हुआ.मेले का उदघाटन पंसस बिमल शर्मा,सरपंच प्रतिनिधि मनोहर चौधरी ,उपसरपंच  दीनबंधु ,झंडापुर ओपी प्रभारी भूपेंद्र कुमार ,मृत्युंजय पाठक ,संजय राय, गोपाल चौधरी आदि ने संयुक्त रुप से दीप जलाकर व फीता काटकर किया.इस श्रावणी मेले के उदघाटन के मौके पंसस विमल शर्मा व प्रतिनिधि मनोहर चौधरी  कहा की बाबा ब्रजलेस्वरनाथ महादेव सबकी की हर मनोकामनापूर्ण करते है।इनके दर से कोई खाली नही लौटता हैं . बाबा ब्रजलेस्वरनाथ महादेव  अंगप्रदेश का गौरव कहे जाते है.उद्घाटन के पूर्व नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज भी ब्रजलेश्वरधाम पहुंचे और कांवरियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा […]

गुरु पूर्णिमा उत्सव में बोले स्वामी अगमानंद – हमें उस परमात्मा को नहीं भूलना चाहिए, जिसने सृष्टि को बनाया ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बीएलएस कॉलेज में आयोजित प्रवचन कार्यक्रम में स्वामी आगमानंद जी ने कहा कि गुरु शिष्यों को बार-बार याद दिलाते हैं उस परमात्मा को नहीं भूलना चाहिए जिसने सृष्टि बनाया है. भारत प्राचीन काल से गुरु शिष्य परंपरा का राष्ट्र रहा है चाहे श्री राम जी हों या श्री कृष्ण सभी गुरु परंपरा के शिष्य रहे हैं. उन्होंने अपने जीवन में समाज के लिए जिन मूल्यों की स्थापना की है वह घर–घर में आज भी है। जीवन के संघर्ष का कैसे सामना करें,हमारा जीवन लक्ष्य कैसे पूर्णता की ओर जाए? इसलिए गुरुदेव के आशीर्वाद की जरूरत है. यह बातें शिव शक्ति योग पीठ द्वारा स्वामी आगमानंद जी महाराज के सानिध्य में चल रही गुरु […]

बिहपुर में टोटो चालक के सीने में गोली मारकर उतारा मौत के घाट ||GS NEWS

DESK 040

बिहपुर के नन्हकार गांव के समीप एनएच 31 सड़क के पास स्टेट बोरिंग के समीप बुधवार को दिन के दस बजे लोगों एक शव को देखा।शव को देखते ही इलाके में सनसनी फैल गई.लोगों ने सूचना पुलिस को दिया.वही सूचना पर  बिहपुर थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह,दरोगा रमेश कुमार ,जमादार सतेंद्र सिंह ,पीएसआई बिट्टूकुमार कमल ,उमाशंकर  दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया.वही मृतक की पहचान हरिओ वार्ड नंबर दस निवासी शिवनंदन साह 60 वर्ष के रूप में हुआ.बदमाशों ने शिवनंदन के सीने में गोली मार दिया था.जिस कारण वही उसकी मौत हो गई। मृतक केशरीर पर और भी जख्म दिख रहे थे.घटनास्थल पर पुलिस को देशी कट्टा दो भाग में टूटा हुआ मिला.शिवनन्दन सह टोटो चला […]

गोप गुट ने दी हड़ताल की चेतावनी ||GS NEWS

DESK 040

मध्याह्न भोजन खाने से बीमार पड़ने का मामला सामने आने के बाद शिक्षकों से हो रहे कथित दुर्व्यवहार को गोप गुट ने बुलंद की आवाज नवगछिया – अंचल प्राथमिक शिक्षक संघ गोप गुट रंगरा बीआरसी में मध्यान भोजन के नाम पर शिक्षकों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को रोकने के लिए आवश्यक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अंचल अध्यक्ष नवीन कुमार यादव के द्वारा किया गया. इस बैठक में रंगरा प्रखंड के दर्जनों शिक्षक शामिल हुए. पीड़ित शिक्षक रामअवतार पासवान ने बताया कि जिस दिन विद्यालय में मध्यान भोजन खाने से बच्चे बेहोश हुए थे. उस दिन बच्चों को इलाज कराने के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लेकर खुद गया था. सभी बच्चों का इलाज भी करवाया जा रहा था. इसी […]

साईंनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव और भंडारा का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:- अनुमंडल का पहला नवनिर्माणधिन साईंनाथ मंदिर में  श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर पुज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी के निर्देशानुसार साईंनाथ मंदिर में साईं गुरू चरण पादुका का पुजन कर पुष्प अर्पित कर सत्संग भजन किया गया तत्पश्चात साईंबाबा महाप्रसाद भंडारा में खिचड़ी का सैकड़ों श्रदालुऔ ने महाप्रसाद ग्रहण किया इस बाबत श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा की. बड़े भाग्य से प्राप्त मानव जीवन का यही अंतिम व सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए. ” गुरु एक मशाल है, शिष्य प्रकाश अंग क्षेत्र के युग पुरुष स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में गुरू पुर्णिमा के महत्व का अलख  क्षेत्रवासियों के बीच जागृत हुआ है. मौके […]

समारोह का आयोजन कर महिलाओं के बीच किया गया सर्टिफिकेट का वितरण ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया – नवगछिया में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए  नगर परिषद के पार्षद चम्पा कुमारी के पहल पर महिला प्रशिक्षण केंद्र के द्वारा संचालित सिलाई प्रशिक्षण के पूरे होने पर बुधवार को गुरु पूर्णिमा के मौके पर नवगछिया बाल भारती विधालय में सर्टिफिकेट वितरण कार्यक्रम का आयोजन मुकेश राणा की अध्यक्षता में आयोजित किया  गया. कार्यक्रम का संचालन कृष्णा सिंह ने किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी सुमित्रानंदन, समाजसेवी रामकुमार साहु, सपना शर्मा, अमित पांडे, प्राचार्य कंचन सिंह, शिक्षक विनोद कुमार, मुकेश गुप्ता की उपस्थिति में प्रशिक्षित साठ  महिलाओं छात्राओ को सर्टिफिकेट वितरण किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि नवगछिया में हुनर की कोई कमी नहीं है. नवगछिया की महिलाएं स्वरोजगार के […]