Category Archives: भागलपुर

साईंनाथ मंदिर में गुरु पूर्णिमा उत्सव पर भंडारा का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

नवगछिया:- अनुमंडल का पहला नवनिर्माणधिन साईंनाथ मंदिर में श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर पुज्य गुरुदेव स्वामी आगमानंद जी के निर्देशानुसार साईंनाथ मंदिर में साईं गुरू चरण पादुका का पुजन कर पुष्प अर्पित कर सत्संग भजन किया गया तत्पश्चात साईंबाबा महाप्रसाद भंडारा में खिचड़ी का सैकड़ों श्रदालुऔ ने महाप्रसाद ग्रहण किया इस बाबत श्री सद्गुरु साईंनाथ सेवा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा की. बड़े भाग्य से प्राप्त मानव जीवन का यही अंतिम व सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए। ” गुरु एक मशाल है, शिष्य प्रकाश अंग क्षेत्र के युग पुरुष स्वामी आगमानंद जी महाराज के निर्देशन में गुरू पुर्णिमा के महत्व का अलख क्षेत्रवासियों के बीच जागृत हुआ हैमौके पर […]

बिहार सरकार द्वारा आयोजित परिवार नियोजन के तहत जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।बिहार सरकार द्वारा आयोजित परिवार नियोजन के तहत जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल भागलपुर में किया गया ।इसका विधिवत उद्घाटन सिविल सर्जन उमेश शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर किया। यह कार्यक्रम 13 जुलाई से 31 जुलाई तक होना है। जैसा कि आप जानते हैं अपना राज्य बिहार 2035 तक में भारतवर्ष का जनसंख्या के मामले में सबसे बड़ा राज्य होने जा रहा है बिहार सरकार द्वारा नीति निर्देशक के तहत यह तय किया गया है कि जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम को पूरी शिद्दत से लागू किया जाए कार्यक्रम में पोस्टर व हैंडव्हील के माध्यम से लोगों को फैमिली प्लानिंग के बारे में जागरूक किया गया ।इसके लिए आशा, हेल्थ वर्कर, एएनएम, फैमिली प्लानिंग कॉनसेलर सक्रिय दिखे। […]

नाथनगर के सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर पुनर्निर्माण पिंड पूजन हेतु निकाला गया भव्य कलश शोभायात्रा ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।नाथनगर के जिला पासी नवयुवक संघ द्वारा सिद्धिदात्री दुर्गा मंदिर पुनर्निर्माण पिंड पूजन हेतु भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। कलश शोभायात्रा नाथनगर के श्री नरसिंह भगवान ठाकुरबाड़ी परिसर से निकलकर शहर का भ्रमण करते हुए बाबा मनसकामनानाथ मंदिर प्रांगण पहुंचा जिसके बाद सभी भक्तजनों के अल्पविराम के बाद शोभायात्रा पुनः अपने गंतव्य स्थान पासी टोला दुर्गा स्थान पहुंचकर संपन्न हुई। बैंड बाजों के साथ विशाल शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई जिसमें भारी मात्रा में महिलाएं और युवतियों ने सिर पर कलश रखकर भक्ति भाव में डूबते हुए शोभायात्रा में हिस्सा लिया। कलश शोभा यात्रा के दौरान लोगों ने जगह जगह पुष्प वर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। शोभा यात्रा के बाद कलश को नाथनगर पासी टोला के […]

सावन मास के पूर्व बाबा मनसकामना मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक का हुआ आयोजन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।बाबा मनसकामना नाथ मंदिर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी सावन मास के एक दिन पूर्व बाबा मनसकामना नाथ मंदिर भक्त मंडली की तरफ से भव्य रुद्राभिषेक का आयोजन किया गया। बाबा मनसकामना नाथ बाबा को विशेष रूप से भोग लगाया गया। भोग में बाबा को दुध, दही, घी, मधु, गंगा जल से बाबा का स्नान करा कर भव्य रुप से बाबा का सिंगार किया गया। यह पूजन बाबा मनसकामना भक्त मंडली के द्वारा प्रत्येक वर्ष किया जाता है। सभी भक्तों के कल्याण के लिए रुद्राभिषेक का पूजन का आयोजन किया जाता है। मंदिर के आचार्य पंडित माना शुक्ला के द्वारा पंडित प्रवीण झा, मंदिर के पुजारी सुनील शुक्ला, दिलीप शुक्ला, अजय शुक्ला मौजूद थे। मौके […]

उद्योग मंत्री ने परिसदन में की प्रेसवार्ता ,भागलपुर को दिया कई सौगात ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन एक दिवसीय दौरे पर शहर में है ,इस दौरान मंत्री ने परिसदन में प्रेस वार्ता की। जिसमे उन्होंने कहा कि बिहार में बीयाडा की जमीन का रेट ज्यादा है उसे कम करने को लेकर जल्द ही इसे कैबिनेट में ले जाया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि बीयाडा में जो उद्यमी जमीन लेकर उद्योग नहीं लगा रहे हैं वह जल्द से जल्द उद्योग लगा ले, नहीं तो उनकी जमीन जप्त कर ली जाएगी। उद्योग लगाने के लिए 6 महीने का समय दिया गया है। वही मंत्री ने उद्योग विभाग के तरफ से शहर को तीन बड़ी सौगात दी है। जिसमें नाथनगर में उद्योग विभाग अपनी 5 एकड़ जमीन साइंस एंड टेक्नोलॉजी […]

गैस के टैंकर से हो रहा था रिसाव, जहान्वी चौक और जगतपुर के बीच बड़ी घटना होते होते रह गई ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर।नवगछिया से भागलपुर को जोड़ने वाली विक्रमशिला पुल पहुंच पथ के जहान्वी चौक और जगतपुर के बीच बड़ी घटना होते होते रह गई। जब गैस से भरी एक टैंकर जगतपुर के पास रुकी तब ट्रक ड्राइवर ने देखा कि टैंकर से गैस का रिसाव हो रहा है। जिसके बाद पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। जिसके बाद एसडीपीओ नवगछिया और अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड की गाड़ी से टैंकर पर पानी का छिड़काव किया गया। वही लोकल मैकेनिक को बुलाकर गैस रिसाव को बंद कराया गया। वही कंपनी के इंजीनियर को भी बुलाया गया है। जिनके आने के बाद ही टैंकर को यहां से रवाना किया जाएगा। वही विक्रमशिला सेतु […]

भागलपुर के इशाकचक बोंसी पुल से सटे कई मकानों को रेलवे द्वारा किया गया अतिक्रमण मुक्त, चले कई घरों पर बुलडोजर ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर के इशाकचक बोंसी पुल के सटे जितने भी मकान से सभी को रेलवे विभाग के द्वारा आज अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। इस अतिक्रमण कार्य में प्रशासन को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। तकरीबन 20 से 25 घरों को आज अतिक्रमण मुक्त कराया गया है, जिससे आवाजाही में लोगों को किसी तरह की परेशानी ना हो ।बताते चलें कि इस झोपड़ी और मकान को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पहले भी यहां के रहने वालों को नोटिस दिया गया था फिर भी उन लोगों ने अपनी कोई व्यवस्था नहीं की। इस कारण आज उनके घरों पर बुलडोजर चलाना पड़ा। DESK 04

शहर में कई विकास कार्यों की पहल करने को लेकर शहर वासियों ने उद्योग मंत्री शहनवाज का किया स्वागत ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन एक दिवसीय दौरे पर भागलपुर पहुंचे ।यहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ उनका स्वागत किया। वही ईशाकचक मोहल्ले में भोलानाथ पुल फ्लाईओवर की स्वीकृति राज्य सरकार के द्वारा किए जाने को लेकर मोहल्ले के लोगों ने उनका स्वागत किया वही कल देवघर एयरपोर्ट चालू हो जाने के बाद शहर में वर्षों से एयरपोर्ट की मांग के सवाल पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार और केंद्र सरकार परिवहन की सुविधा को लेकर सजग है. वही भागलपुर में एयरपोर्ट के लिए वह भी काफी दिनों से प्रयासरत हैं उन्होंने भरोसा जताया है कि जल्द ही भागलपुर को भी एयरपोर्ट की सौगात मिलेगी। वहीं वार्ड 48 के पूर्व वार्ड पार्षद रामाशीष […]

श्रावणी मेला को लेकर रेल एसपी ने किया अस्थाई थाना का उद्घाटन ||GS NEWS

DESK 040

भागलपुर/निभाष मोदी श्रावणी मेला को लेकर रेल एसपी आमिर जावेद ने स्टेशन परिसर में अस्थाई थाना का उद्घाटन किया । इसके अलावा प्लेटफार्म संख्या 1-2-3 सभी प्लेटफार्म पर सुरक्षा का जायजा लिया । इस दौरान कई पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे । निरीक्षण के बाद जीआरपी थाने में सभी पुलिस अफसरों के साथ बैठक किया । बैठक के दौरान सुरक्षा को लेकर चर्चा किया गया । जिसमें अधिकारियों को कई निर्देश दिया गया कि श्रावण मास में जो भी कांवरिया सुल्तानगंज रेल मार्ग से पहुंचेंगे उसे पूरी सुरक्षा मुहैया हो । इसके अलावा अपराधिक तत्वों के लोगों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया गया । प्लेटफार्म पर किसी तरह का कोई भगदड़ या कोई भी आपराधिक गतिविधि हो तो […]

आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के एक मामले मे सूबे के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन समेत चार नेता हुए बरी ||GS NEWS

DESK 040

प्रबल दत्ता की एमपी-एमएलए कोर्ट में स-शरीर उपस्थित हुए,सुनवाई बाद विशेष न्यायाधीश ने साक्ष्य के अभाव में किया रिहा, 2009 में विहपुर में हुआ था केस  भागलपुर/निभाष मोदी भागलपुर : आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के एक केस में सूबे के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन को एमपी-एमएलए कोर्ट ने बुधवार को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। उद्योग मंत्री हुसैन प्रबल दत्ता की विशेष एमपी-एमएलए न्यायालय में उपस्थित हुए। इशीपुर बाराहाट थानाकाण्ड में चार आरोपितों तत्कालीन प्रखंड अध्यक्ष भाजपा, दीपेंद्र वर्णमाल एवं भाजपा प्रत्याशी शाहनवाज हुसैन, कांग्रेस पार्टी प्रखंड अध्यक्ष दीपनारायण पासवान और राष्ट्रीय जनता दल प्रत्याशी शकुनी चौधरी को विचारण बाद रिहा कर दिया। इस केस में आरोपित रहे कद्दावर कांग्रेस नेता और तब प्रत्याशी रहे सदानंद सिंह […]