Category Archives: भागलपुर

Noimg

भागलपुर में पुलिस की दोहरी चुनौती: सूखा नशा और साइबर गैंग पर सख्ती || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: बिहार में शराबबंदी लागू होने के बाद जहां पारंपरिक शराब तस्करी पर नियंत्रण की कोशिशें तेज हुई हैं, वहीं अब पुलिस के सामने “सूखा नशा” (सिंथेटिक एवं प्रतिबंधित नशीले पदार्थ) और बढ़ते साइबर अपराध नई चुनौती बनकर उभरे हैं। इन दोनों मोर्चों पर भागलपुर पुलिस विशेष अभियान चलाकर सख्त कार्रवाई कर रही है। भागलपुर पुलिस रेंज के आईजी विवेक कुमार ने मीडिया से बातचीत में बताया कि सूखा नशा सप्लायर गैंग और साइबर क्रिमिनल नेटवर्क फिलहाल पुलिस के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर इन अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी के बाद कुछ आपराधिक गिरोहों ने अपना फोकस बदलकर युवाओं को निशाना बनाते हुए स्कूल-कॉलेज और […]

Noimg

होली में नशे पर सख्ती: भागलपुर प्रशासन अलर्ट मोड में, जिलाधिकारी का सख्त निर्देश || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: होली पर्व को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। डॉ. नवल किशोर चौधरी, जिलाधिकारी भागलपुर ने मद्य निषेध विभाग और पुलिस अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि त्योहार के दौरान शराब पीकर सड़कों पर निकलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। डीएम ने निर्देश दिया कि शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, बाजारों और मुख्य सड़कों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जाए तथा संदिग्ध वाहन चालकों की जांच ब्रेथ एनलाइजर से अनिवार्य रूप से की जाए। उन्होंने कहा कि होली जैसे बड़े त्योहारों में नशे की हालत में वाहन चलाने से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ती हैं, जिसे रोकना प्रशासन की प्राथमिकता है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस बार जांच केवल औपचारिकता […]

Noimg

डीएम कार्यालय परिसर में चौकीदार-दफादार संघ का धरना, पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: बिहार राज्य चौकीदार व दफादार संघ के बैनर तले भागलपुर डीएम कार्यालय परिसर के समीप चौकीदार एवं दफादारों ने अपनी पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। धरना को संबोधित करते हुए संघ के भागलपुर प्रमंडलीय अध्यक्ष कैलाश झा ने बताया कि पटना में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और दर्ज प्राथमिकी की निष्पक्ष जांच कर दोषी पदाधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही सेवानिवृत्त चौकीदारों के परिवारों की बहाली, मानदेय में वृद्धि तथा पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग भी बिहार सरकार से की गई। प्रदर्शन के बाद संघ के प्रतिनिधियों ने अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन आयुक्त (कमिश्नर) को सौंपा। धरना कार्यक्रम में अमरजीत कुमार, जितेंद्र पासवान, नरेश पासवान, बलराम पासवान, विनोद […]

Noimg

त्वचा-अनुकूल प्राकृतिक गुलाल के निर्माण में बिहार कृषि विश्वविद्यालय की अभिनव पहल || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर: बिहार कृषि विश्वविद्यालय, सबौर ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी पहल करते हुए मंदिरों में अर्पित पुष्प अपशिष्ट से प्राकृतिक एवं त्वचा-अनुकूल गुलाल का सफल उत्पादन शुरू किया है। यह पहल माननीय कुलपति डॉ. डी. आर. सिंह के दूरदर्शी नेतृत्व में संचालित की जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा “गॉड टू गॉड” थीम के तहत तैयार किए गए गुलाल को पुनः मंदिरों को समर्पित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धा, पर्यावरण संरक्षण और सतत विकास का सुंदर समन्वय स्थापित हो रहा है। यह गुलाल पूरी तरह रासायनिक रंगों से मुक्त है तथा त्वचा के लिए सुरक्षित पुष्पों से तैयार किया जाता है। इसकी शेल्फ लाइफ लगभग तीन वर्षों तक बताई गई है। पुष्पों से प्राप्त आवश्यक तेलों (एसेंशियल […]

Noimg

नाथनगर स्टेशन पर पैसेंजर ट्रेन में मिला नवजात, आरपीएफ की तत्परता से बची जान || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। नाथनगर रेलवे स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल की संवेदनशीलता और त्वरित कार्रवाई का मानवीय उदाहरण सामने आया है। साहिबगंज–जमालपुर पैसेंजर ट्रेन (गाड़ी संख्या 63431) के बाथरूम के पास लावारिस हालत में मिले एक नवजात शिशु को आरपीएफ ने सुरक्षित बरामद कर उसकी जान बचाई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नाथनगर स्टेशन पर ड्यूटी के दौरान आरपीएफ हेड कांस्टेबल राजेश कुमार और कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार ने ट्रेन के अंदर संदिग्ध स्थिति में एक नवजात शिशु को देखा। दोनों जवानों ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए बच्चे को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और प्राथमिक देखभाल के बाद उसे आरपीएफ पोस्ट पहुंचाया। आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल चाइल्ड लाइन को दे दी गई है। फिलहाल नवजात की पहचान नहीं […]

Noimg

भागलपुर में धूमधाम से मनाया गया फाल्गुनोत्सव 2026, भव्य निशांत शोभा यात्रा संपन्न ||  GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर। शहर के मंदरोज़ा स्थित खाटू श्याम मंदिर भवन में श्याम भक्त मंडल एवं श्याम भक्त मंडल न्यास के तत्वावधान में पारंपरिक फाल्गुनोत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। दो दिवसीय धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता रही और पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। फाल्गुनोत्सव के प्रथम दिन स्थानीय गोशाला प्रांगण से भव्य निशांत शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा में हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। श्रद्धालु श्याम बाबा के जयकारे लगाते हुए भजन-कीर्तन और नृत्य के साथ नगर भ्रमण करते हुए मंदरोज़ा स्थित मंदिर परिसर पहुंचे। यात्रा मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर शोभा यात्रा का स्वागत किया गया, जिससे पूरे शहर में उत्साह और भक्ति […]

Noimg

विक्रमशिला टीओपी के पास टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर के बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला टीओपी के समीप वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टैंकर से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने टैंकर से कुल 3773.625 लीटर विदेशी शराब जब्त की है, जिसे भारत पेट्रोलियम के सफेद रंग के टैंकर में छुपाकर ले जाया जा रहा था। सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि भागलपुर की ओर से एक टैंकर में अवैध शराब लोड कर नवगछिया की दिशा में भेजा जा रहा है। सूचना के आधार पर विक्रमशिला टीओपी के पास सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संदिग्ध टैंकर को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें भारी मात्रा में विदेशी […]

Noimg

140 बोतल विदेशी शराब बरामदगी मामले में आरोपी को 5 वर्ष की सजा || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर जिले के पिरपैंती थाना क्षेत्र अंतर्गत कंगाली चौक पर वर्ष 2021 में हुई 140 बोतल विदेशी शराब बरामदगी मामले में अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए आरोपी को दोषी करार दिया है। न्यायालय ने अभियुक्त को 5 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 18 सितंबर 2021 को पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड की ओर से एक काले रंग की हुंडई कार के माध्यम से शराब बिहार लाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। इसी दौरान संदिग्ध कार ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। कार चालक मौके से फरार हो गया, जबकि […]

Noimg

भागलपुर में अवैध क्लिनिक पर स्वास्थ्य विभाग की छापेमारी, एक्सपायर दवाएं मिलने पर क्लिनिक सील || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर में अवैध रूप से संचालित क्लिनिकों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भीखनपुर इलाके में एक क्लिनिक पर छापेमारी की। सदर अस्पताल के प्रभारी डॉ. राजू कुमार और अस्पताल प्रबंधक आशुतोष कुमार अपनी टीम के साथ लंबे समय से संचालित हो रहे अवैध क्लिनिक की जांच करने पहुंचे, जहां कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। जांच के दौरान दवाइयों की पड़ताल में बड़ी मात्रा में एक्सपायर दवाएं बरामद की गईं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने आशंका जताई कि इन दवाओं का उपयोग मरीजों के उपचार में किया जा रहा था, जो स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। छापेमारी के दौरान “मां दुर्गा पॉली क्लिनिक” के नाम से मरीजों को लिखी जा रही पर्चियां भी बरामद […]

Noimg

मायागंज में इलाज के दौरान एएसआई की मौत || GS NEWS

Chanchal Jha0

भागलपुर स्थित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज अस्पताल) से एक दुखद खबर सामने आई है। झारखंड के गोड्डा टाउन थाना में एएसआई पद पर कार्यरत अशोक यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस विभाग और परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। मिली जानकारी के अनुसार अशोक यादव मूल रूप से भोजपुर जिले के आरा निवासी थे और वर्तमान में झारखंड के गोड्डा नगर थाना में सहायक अवर निरीक्षक (एएसआई) के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि रात में टहलने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वे एक मंजिल से नीचे गिर पड़े। गिरने के कारण उनके सिर में गंभीर चोट लग गई। घटना के तुरंत बाद […]